टी20 सीरीज में 2-1 से कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। पहला मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में हो रहा है। पहले दिन बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक सोराब ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और उनकी पूरी टीम 58.3 ओवर में 150 रन पर सिमट गई।

भारत ने पहले दिन 26 ओवर बल्लेबाजी की। इसमें उसने एक विकेट खोकर 86 रन बनाए। आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा रहे। उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 43 और मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर नाबाद हैं।

बांग्लादेश को कम स्कोर पर समेटने में भारतीय गेंदबाजों खासकर मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाई। शमी ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव भी 2-2 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

India vs Bangladesh 1st Test Live Score, Ind vs Ban Live Cricket Score

भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए आप Star Sports के विभिन्न नेटवर्क पर विजिट कर सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप Hotstar पर देख सकते हैं। जबकि लाइव अपडेट के लिए आप cricbizz और Jansatta.com पर विजिट कर सकते हैं।

Live Blog

17:17 (IST)14 Nov 2019
शमी के बाद मयंक और पुजारा बने हीरो

पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। उसने बांग्लादेश की पूरी टीम 150 रन पर ढेर कर दी। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने पारी संभाल ली।

16:42 (IST)14 Nov 2019
मयंक ने भी खोले हाथ

चेतेश्वर  पुजारा के बाद मयंक अग्रवाल ने भी हाथ दिखाने शुरू किए। ये दोनों बल्लेबाज 81 गेंद पर 58 रन की साझेदारी कर चुके हैं। टेस्ट में सामान्यतया पुजारा इतनी तेज गति से रन नहीं बनाते हैं।

16:18 (IST)14 Nov 2019
पुजारा ने जड़े 5 चौके

मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। चेतेश्वर पुजारा ने 36 गेंद पर 26 रन बनाए हैं। इसमें उनके 5 चौके शामिल हैं। वे मयंक के मुकाबले तेजी से रन बना रहे हैं।

15:44 (IST)14 Nov 2019
पुजारा क्रीज पर

रोहित शर्मा के आउट होने पर उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा ने ली। चेतेश्वर पुराजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। ऐसे में उनकी कोशिश इस बार बड़ा स्कोर करने की होगी।

15:43 (IST)14 Nov 2019
भारत की भी खराब शुरुआत

रोहित शर्मा को शायद धीमा खेलना अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए उन्होंने पवेलियन की राह पकड़ ली। रोहित को अबु जायद की गेंद पर लिटन दास ने कैच किया। रोहित ने 6 रन बनाए।

15:28 (IST)14 Nov 2019
5 ओवर से 8 रन

शुरुआती पांच ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं। रोहित और मयंक ने यहां धीमी शुरुआत की है।

15:06 (IST)14 Nov 2019
मयंक ने जड़ा चौका

भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर इबादत हुसैन लेकर आए। मयंक ने इबादत की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया।

14:55 (IST)14 Nov 2019
इबादत आखिरी विकेट

बांग्लादेश की पूरी टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। आखिरी विकेट के तौर पर इबादत हुसैन पवेलियन लौटे। उन्हें उमेश यादव ने बोल्ड किया। इबादत अपने खाते में 2 रन ही जोड़ पाए थे।

14:50 (IST)14 Nov 2019
आखिरी जोड़ी मैदान पर

ताजुल इस्लाम के रूप में बांग्लादेश को 9वां झटका लगा। ताजुल अपने खाते में एक रन ही जोड़ पाए थे। ताजुल की जगह इबादत हुसैन ने क्रीज संभाली। इस समय इबादत हुसैन और अबु जायद क्रीज पर हैं। बांग्लादेश की यह आखिरी जोड़ी है।

14:35 (IST)14 Nov 2019
भारत ने लगाई हैट्रिक

चायकाल के बाद पहला ओवर इशांत शर्मा लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर लिटन दास का विकेट लिया। लिटन को पहली स्लिप पर विराट कोहली ने लपका।

14:18 (IST)14 Nov 2019
2 गेंद पर 2 विकेट

चायकाल से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। उन्होंने अपने ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए। उन्होंने मुशफिकुर रहीम और मेहदी हसन के विकेट लिए। चायकाल के बाद उनके पास टेस्ट में भी हैट्रिक बनाने का मौका होगा।

13:53 (IST)14 Nov 2019
50 ओवर का खेल पूरा

पहले टेस्ट के पहले दिन 50 ओवरों का खेल हो चुका है। इस दौरान बांग्लादेश ने 5 विकेट गंवाए और 132 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मुशफिकुर रहीम का रहा है। वे 40 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

13:28 (IST)14 Nov 2019
38 गेंदों में महज 10 रन की साझेदारी

एक बार फिर बांग्लादेशी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई पड़ रहे हैं। मुशफिकुर रहीम और मदमुदूल्लाह धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 38 गेंदों में महज 10 रन की साझेदारी हुई है।

13:06 (IST)14 Nov 2019
अश्विन ने घरेलू मैदान पर 250 विकेट झटके

मोमिनुल हक को 37 के स्कोर पर बोल्ड कर आर अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर 250 टेस्ट विकेट पूरे किए। अश्विन ने 42 मैचों में यह कारनामा किया। जबकि अनिल कुंबले ने 43 मैच के दौरान 250 विकेट झटके थे।

12:48 (IST)14 Nov 2019
फॉर्म में रहीम

मुशफिकुर रहीम के मैदान पर आने के बाद से बांग्लादेश की रनों की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है। मुशफिकुर रहीम 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का भी लगाया है।

12:27 (IST)14 Nov 2019
साझेदारी बनाने के प्रयास में मोमीनुल और रहीम

मोमीनुल हक 22 और मुशफिकुर रहीम 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और ये दोनों ही बल्लेबाज दूसरे सेशन के दौरान इस साझेदारी को और मजबूत बनाना चाहेंगे। 

12:00 (IST)14 Nov 2019
पहला सेशन खत्म

भारतीय तेज गेंदबाजों की दमदार प्रदर्शन की बदौलत पहले सेशन बांग्लादेश की टीम 3 विकेट खोकर सिर्फ 63 रन ही बना सकी।

11:32 (IST)14 Nov 2019
फॉर्म में ईशांत

ईशांत शर्मा 6 ओवर के स्पेल में 4 मेडन डाल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7 रन खर्चे और एक विकेट भी अपने नाम किया। ईशांत के अलावा उमेश यादव भी बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

11:12 (IST)14 Nov 2019
शमी को सफलता

मोहम्मद मिथुन और मोमिनुल हक के बीच पनप रही साझेदारी को मोहम्मद शमी ने तोड़ा। शमी ने मिथुन को 13 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।

10:52 (IST)14 Nov 2019
52 गेंद में 10 रन की साझेदारी

मोहम्मद मिथुन और मोमिनुल हक के बीच 52 गेंद में 10 रन की साझेदारी हुई है। दोनों ही बल्लेबाज बेहद धीमी गति से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 16 ओवर में बांग्लादेश दो विकेट खोकर 22 रन ही बना सकी है।

10:20 (IST)14 Nov 2019
इस्लाम आउट

अगले ही ओवर में शादमान इस्लाम भी ईशांत शर्मा की गेंद पर बड़ी भूल कर बैठे और ऋद्धिमान साहा को अपना कैच दे बैठे। शादमान इस्लाम ने 6 रन बनाए।

10:04 (IST)14 Nov 2019
महज 6 रन बनाकर आउट इमरुल

बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। इमरुल कायेस को उमेश यादव ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया।

09:55 (IST)14 Nov 2019
27 गेंद में सिर्फ 7 रन

बांग्लादेश की शुरुआत काफी धीमी रही है। बांग्लादेश ने 27 गेंद में सिर्फ 7 रन बनाए हैं। इमरुल कायेस और शादमान इस्लाम संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

09:40 (IST)14 Nov 2019
दो लगातार मेडन

ईशांत ने पहला ओवर मेडन निकाला। इसके बाद दूसरे ओवर में उमेश यादव ने भी कोई रन नहीं दिया। उमेश यादव की गेंदों पर इमरुल कायेस लगातार चकमा खाते दिखाई पड़े।

09:28 (IST)14 Nov 2019
रहाणे का बयान

घरेलू मैदान पर बांग्लादेश की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'बांग्लादेश की टीम बहुत अच्छी है और इसके खिलाड़ी विपक्षी टीम से सामूहिक तौर पर भिड़ंत करते हैं। लेकिन हम विपक्षी टीम को लेकर सोच-विचार के बजाय हमेशा की तरह अपनी शक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

09:17 (IST)14 Nov 2019
होल्कर मैदान पर दूसरा टेस्ट

भारत और बांग्लादेश के बीच 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना वाला टेस्ट मैच होलकर स्टेडियम के इतिहास का दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा। इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच भारत और न्यू जीलैंड के बीच वर्ष 2016 में खेला गया था जिसमें मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 321 रन से हराया था।

09:11 (IST)14 Nov 2019
मैच से पहले बोले मोहम्मद मिथुन

इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन ने कहा, 'हम भारतीय टीम की इज्जत करते हैं, क्योंकि वह दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है। खासकर घरेलू मैदानों पर भारतीय टीम बेहद मजबूत होती है। लेकिन हम आगामी टेस्ट मैच में उसके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।'

09:04 (IST)14 Nov 2019
बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक सोराब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।  भारत ने इस मैच में शहबाज नदीम की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

08:49 (IST)14 Nov 2019
पंत पर भरोसा बरकरार

भारत के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया को लगता है कि ‘प्रतिभाशाली’ ऋषभ पंत को अपने कौशल में सुधार करते रहने की जरूरत है ताकि वह मैच के दौरान छोटी छोटी गलतियों से बच सके।

08:19 (IST)14 Nov 2019
पिंक बॉल लाल गेंद से ज्यादा स्विंग लेगी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पिंक बॉल लाल गेंद से ज्यादा स्विंग लेती है लेकिन यह देखना रोचक होगा कि पुरानी होने के बाद वह कैसी रहती है, खासकर जब ओस की भूमिका भी हो।

08:06 (IST)14 Nov 2019
पिछले 13 साल के दौरान होलकर में खेले गए 7 मैच

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के करीब 27,000 दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम में वर्ष 2006 से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक टेस्ट मैच, एक टी20 मुकाबला और पांच एक दिवसीय मैच आयोजित किए गए हैं।

07:55 (IST)14 Nov 2019
मैच पर भारतीय फैंस की नजर

बांग्लादेश पर टी20 सीरीज में भारत की 2-1 से जीत के बाद क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें होलकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच पर टिक गयी हैं जिसमें दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी।