India vs Aghanistan 1st Test: भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार (14 जून) का अंत छह विकेट के नुकसान पर 347 रनों के साथ किया। यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच है। दिन के शुरुआती दो सत्रों में वह बैकफुट पर थी लेकिन दिन का खेल खत्म होने से कुछ ओवर पहले ही उसने शानदार वापसी की। दिन का खेल खत्म होने तक हार्दिक पांड्या 10 और रविचंद्रन अश्विन सात रन बनाकर खड़े हुए हैं।
भारत के लिए मुरली विजय ने 153 गेंदों में 105 रन बनाए और अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन ने 96 गेंदों में तेजी से 107 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। वहीं लोकेश राहुल ने 64 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 54 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए यामिन अहमदजाई ने दो विकेट लिए। वफादार, राशिद खान और मुजीर उर रहमान को एक-एक विकेट मिला।
Follow Coverage on India vs Afghanistan Test Match in English
Highlights
भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 40 जबकि हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान ने मुकाबले में वापसी कर ली है।
असगर स्टानिकजाई गेंदबाजी करने आए। इस ओवर से कुछ रन बने। राशिद खान ने भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। अंपायर ने एलबीडब्लयू नॉट आउट दिया, लेकिन डीआएस के जरिए राशिद खान ने यह विकेट अपने नाम किया।
असगर स्टानिकजाई गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर चौका। पुजारा ने शानदार चौका लगाया। चोथी गेंद पर दो रन। अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो चौके। इसके साथ ही भारत ने अपने 300 रन भी पूरे किए।
यामिन अहमदजाई की गेंद पर रहाणे कैच आउट। गेंदबाज ने अपील की अंपाय ने आउट दिया। रहाणे ने बिना देर किए ही डीआरएस का प्रयोग किया। तीसरे अंपायर ने रहाणे को नॉट आउट दिया। भारतीय कप्तान आउट होने से बाल-बाल बचे।
यामिन अहमदजाई की गेंद पर चौका लगाकर अजिंक्य रहाणे ने अपना खाता खोला। पुजारा और रहाणे काफी संभलकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अब यहां से कोई और विकेट नहीं खोना चाहेगी। वफादार ने लगातार दो ओवर मेडन निकाले।
मुरली विजय अपना 12 वां शतक पूरा करने के बाद वफादर की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए। वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर यामिन अहमदजाई की गेंद पर बोल्ड हो गए।
बारिश के बाद मैच एक बार फिर शुरू। वफादार की पहली गेंद पर चौका लगाकर मुरली विजय ने शतक पूरा किया। विजय के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक है। मुरली विजय से पहले इस मैच में शिखर धवन भी अपना शतक पूरा कर चुके हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खेल रोके जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (99) और लोकेश राहुल (44) रनों पर नाबाद हैं।
बारिश ने मैच में खलल डाल दिया है। फिलहाल भारत मजबूत स्थिति में है। टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 94, जबकि केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच में वापसी के लिए अफगान टीम को जल्द विकेट चटकाने की जरूरत है।
-मुजीब उर रहमान की चौथी गेंद पर मुरली विजय ने चौका लगाया। इस ओवर से आए 5 रन। राशिद खान के ओवर से सिर्फ एक रन आए। भारत - 229/1 (43)
मोहम्मद नबी गेंदबाजी करने आए। तीसरी गेंद पर एक रन, भारत के 200 रन पूरे। मुजीब उर रहमान की दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक और खूबसूरत शॉट लगाया फिर चौका। भारत - 209/1 (38)
राशिद खान की पहली गेंद पर विजय ने एक रन लिया। केएल राहुल अपना समय लेते हुए, वह संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इस ओवर से आए सिर्फ तीन रन। यामिन अहमदजाई की पहली तन गेंदों पर 2 रन। इस ओवर से आए 2 रन। भारत - 195/1 (35)
यामिन अहमदजाई ने धवन को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। वहीं दूसरी ओर मुरली विजय ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चेतेश्वर पुजारा नहीं बल्कि केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत - 174/1 (31)
मुजीब उर रहमान की पहली गेंद पर विजय ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया। धवन तेजी के साथ अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। चौथी गेंद पर एक और चौका। शिखर धवन शतक से सिर्फ चार रन दूर हैं। इस ओवर से आए 17 रन। भारत -157/0(26)
मुजीब उर रहमान गेंदबाजी करने आए। दूसरी गेंद पर विजय ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर धवन ने छक्का लगाया। राशिद खान अभी तक काफी महंगे साबित हुए। इस ओवर से 2 रन आए। भारत -124/0(22)
वफादार गेंदबाजी करने आए। अफगानिस्तान की तरफ से वफादार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। अंतिम गेंद पर धवन ने चौका लगाया। पहले ओवर में 13 रन देने के बाद राशिद खान ने अच्छी वापसी की है। राशिद खान के पांचवें गेंद पर चौका। भारत -93/0(18)
मोहम्मद नबी गेंदबाजी करने आए, पहली गेंद पर धवन को लेकर एल्बीडब्लयू की जोरदार अपील की, अंपायर ने नकरा। तीसरी और चौथी गेंद पर धवन ने दो लगातार चौका लगाया। इस ओवर से आए 8 रन। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद राशिद खान गेंदबाजी करने आए। मुरली विजय ने हल्के हाथों से सिंगल चुराया, दूसरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया। भारत -75 /0(14)
कप्तान असगर स्टानिकजाई ने अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद नबी के हाथों में गेंद सौंपा। चौथी गेंद पर धवन ने आगे बढ़कर एक रन लिया। इस ओवर से सिर्फ एक रन आया। दूसरी ओर से वफादार गेंदबाजी का सिलसिला बरकार रखेंगे। बफदार ने धवन को लेकर एलबीडब्लयू अपील की, अंपायर ने नाकार दिया। भारत - 42/0(10)
यामिन अहमदजाई के ओवर में मुरली विजय ने चौका लगाया। गेंद पैड से लग बाउंड्री लाइन से बाहर चली गई। लेग बाई की वजह से इस ओवर में 4 रन आए। वफादार अच्छी लाइन पर गेंद डालकर धवन को परेशान कर रहे हैं। वफादार की तीसरी गेंद पर एक रन। भारत - 23/0 (6)
यामिन अहमदजाई के पहले ओवर को मुरली विजय और शिखर धवन ने काफी संभलकर खेला। इस ओवर से भारतीय बल्लेबाज 2 रन बनाने में कामयाब रहे। अगला ओवर वफादार ने डाला, जिसमें शिखर धवन ने दो शानदार चौका लगाए। भारत - 10/0(2)
अफगानिस्तान की पूरी टीम टेस्ट पदार्पण कर रही है। उसके कप्तान असगर स्टानिकजाई को टॉस से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सलीम दुर्रानी ने स्मृति चिन्ह भेंट दिया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अफगानिस्तान टीम से मुलाकात की। इस मौके पर स्टानिकजाई ने कहा, हमें अपना पहला टेस्ट मैच खेलने पर गर्व है। सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली है लेकिन पहले टेस्ट मैच का अनुभव अलग है।
रहाणे के सामने इस मैच में कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के मध्यक्रम को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अंतिम एकादश में उन खिलाड़ियों को चुना है जो मध्य क्रम में कोहली की कमी को महसूस नहीं होने देंगे और अफगानिस्तान के स्पिन खतरे से निपट सकें। केएल राहुल का फॉर्म शानदार रहा है और वह इस मैच में भी कमाल कर सकते हैं।
अफगानिस्तान : असगर स्टानिकजाई (कप्तान), अफसर जलाल, हस्तामुल्लाह शाहिदी, जावेद अहमदी, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, राशिद खान, सैयद शिरजाद, वफादार, यामिन अमहदजई।
भारत : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रवींचन्द्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।