वैभव सूर्यवंशी ने 12 दिसंबर 2025 को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर इतिहास रचा। उन्होंने अंडर 19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ भारत के पहले मैच में 9 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 95 गेंद में 171 रन की पारी खेली और यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी अब यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। यहां भारत की ओर से यूथ वनडे इंटरनेशनल मैचों में एक पारी में बनाए गए शीर्ष 12 उच्चतम स्कोर की सूची दी गई है।
यूथ ODI में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 12 भारतीय
- अंबाती रायुडू (नाबाद 177 रन): अंबाती रायुडू की यह पारी आज भी भारतीय U19 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया था।
- वैभव सूर्यवंशी (171 रन): सिर्फ 95 गेंदों में 171 रन! वैभव की यह धुआंधार पारी भारतीय यूथ क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी बन गई है। 14 छक्के इस पारी की सबसे बड़ी खासियत रहे।
- राज अंगद बावा (नाबाद 162 रन): युगांडा के खिलाफ तारौबा में खेली गई यह पारी 2022 U19 वर्ल्ड कप की सबसे चर्चित पारियों में शामिल रही।
- मयंक अग्रवाल (160 रन): ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2009 में होबार्ट में यह शतक बनाया।
- शुभमन गिल (160 रन): साल 2017 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ वानखेड़े में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन।
- शिखर धवन (नाबाद 155 रन): साल 2004 के ढाका टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड U19 के खिलाफ शिखर की क्लासिक इनिंग।
- मनदीप सिंह (नाबाद 151 रन): ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ 2009 में शानदार प्रदर्शन।
- शुभमन गिल (नाबाद 147 रन): साल 2017 में इंग्लैंड U19 टूर पर एक और बड़ी पारी।
- शिखर धवन (146 रन): श्रीलंका U19 के खिलाफ 2004 में ढाका में खेली गई यह पारी आज भी यादगार है।
- अंगकृष रघुवंशी (144 रन): युगांडा के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार बल्लेबाजी।
- श्रीकांत (143 रन): इंग्लैंड U19 के खिलाफ 2005 में सिलीगुड़ी में यह पारी खेली।
- वैभव सूर्यवंशी (143 रन): साल 2025 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ वॉर्सेस्टर में खेली गई धमाकेदार पारी।
| खिलाड़ी | रन | गेंदें खेलीं | 4s | 6s | SR | विपक्ष | मैदान | मैच की तिथि |
| अंबाती रायुडू | नाबाद 177 | 114 | 16 | 1 | 155.26 | इंग्लैंड अंडर19 | टांटन | 30 अगस्त 2002 |
| वैभव सूर्यवंशी | 171 | 95 | 9 | 14 | 180 | यूएई अंडर19 | दुबई | 12 दिसंबर 2025 |
| राज अंगद बावा | नाबाद 162 | 108 | 14 | 8 | 150 | युगांडा अंडर19 | तारौबा | 22 जनवरी 2022 |
| मयंक अग्रवाल | 160 | 142 | 18 | 5 | 112.67 | ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 | होबार्ट | 9 अप्रैल 2009 |
| शुभमन गिल | 160 | 120 | 23 | 1 | 133.33 | इंग्लैंड अंडर19 | वानखेड़े | 6 फरवरी 2017 |
| शिखर धवन | नाबाद 155 | 138 | 15 | 1 | 112.31 | स्कॉटलैंड अंडर19 | ढाका | 16 फरवरी 2004 |
| मनदीप सिंह | नाबाद 151 | 113 | 10 | 8 | 133.62 | ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 | होबार्ट | 9 अप्रैल 2009 |
| शुभमन गिल | 147 | 127 | 19 | 2 | 115.74 | इंग्लैंड अंडर19 | होव | 12 अगस्त 2017 |
| शिखर धवन | 146 | 136 | 19 | 2 | 107.35 | श्रीलंका अंडर-19 | ढाका | 26 फरवरी 2004 |
| अंंगकृष रघुवंशी | 144 | 120 | 22 | 4 | 120 | युगांडा अंडर19 | तारौबा | 22 जनवरी 2022 |
| श्रीकांत | 143 | 113 | 18 | 5 | 126.54 | इंग्लैंड अंडर19 | सिलीगुड़ी | 14 फरवरी 2005 |
| वैभव सूर्यवंशी | 143 | 78 | 13 | 10 | 183.33 | इंग्लैंड अंडर19 | वॉर्सेस्टर | 5 जुलाई 2025 |
भारत के कई युवा बल्लेबाजों ने जूनियर क्रिकेट में विस्फोटक पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा साबित की है। शुभमन गिल, शिखर धवन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी इस सूची में दो-दो बार मौजूद हैं। नई पीढ़ी के बल्लेबाज विशेष रूप से आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं।
