वैभव सूर्यवंशी ने 12 दिसंबर 2025 को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर इतिहास रचा। उन्होंने अंडर 19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ भारत के पहले मैच में 9 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 95 गेंद में 171 रन की पारी खेली और यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी अब यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। यहां भारत की ओर से यूथ वनडे इंटरनेशनल मैचों में एक पारी में बनाए गए शीर्ष 12 उच्चतम स्कोर की सूची दी गई है।

यूथ ODI में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 12 भारतीय

  • अंबाती रायुडू (नाबाद 177 रन): अंबाती रायुडू की यह पारी आज भी भारतीय U19 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया था।
  • वैभव सूर्यवंशी (171 रन): सिर्फ 95 गेंदों में 171 रन! वैभव की यह धुआंधार पारी भारतीय यूथ क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी बन गई है। 14 छक्के इस पारी की सबसे बड़ी खासियत रहे।
  • राज अंगद बावा (नाबाद 162 रन): युगांडा के खिलाफ तारौबा में खेली गई यह पारी 2022 U19 वर्ल्ड कप की सबसे चर्चित पारियों में शामिल रही।
  • मयंक अग्रवाल (160 रन): ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2009 में होबार्ट में यह शतक बनाया।
  • शुभमन गिल (160 रन): साल 2017 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ वानखेड़े में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन।
  • शिखर धवन (नाबाद 155 रन): साल 2004 के ढाका टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड U19 के खिलाफ शिखर की क्लासिक इनिंग।
  • मनदीप सिंह (नाबाद 151 रन): ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ 2009 में शानदार प्रदर्शन।
  • शुभमन गिल (नाबाद 147 रन): साल 2017 में इंग्लैंड U19 टूर पर एक और बड़ी पारी।
  • शिखर धवन (146 रन): श्रीलंका U19 के खिलाफ 2004 में ढाका में खेली गई यह पारी आज भी यादगार है।
  • अंगकृष रघुवंशी (144 रन): युगांडा के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार बल्लेबाजी।
  • श्रीकांत (143 रन): इंग्लैंड U19 के खिलाफ 2005 में सिलीगुड़ी में यह पारी खेली।
  • वैभव सूर्यवंशी (143 रन): साल 2025 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ वॉर्सेस्टर में खेली गई धमाकेदार पारी।
खिलाड़ीरनगेंदें खेलीं4s6sSRविपक्षमैदानमैच की तिथि
अंबाती रायुडूनाबाद 177114161155.26इंग्लैंड अंडर19टांटन30 अगस्त 2002
वैभव सूर्यवंशी17195914180यूएई अंडर19दुबई12 दिसंबर 2025
राज अंगद बावानाबाद 162108148150युगांडा अंडर19तारौबा22 जनवरी 2022
मयंक अग्रवाल160142185112.67ऑस्ट्रेलिया अंडर-19होबार्ट9 अप्रैल 2009
शुभमन गिल160120231133.33इंग्लैंड अंडर19वानखेड़े6 फरवरी 2017
शिखर धवननाबाद 155138151112.31स्कॉटलैंड अंडर19ढाका16 फरवरी 2004
मनदीप सिंहनाबाद 151113108133.62ऑस्ट्रेलिया अंडर-19होबार्ट9 अप्रैल 2009
शुभमन गिल147127192115.74इंग्लैंड अंडर19होव12 अगस्त 2017
शिखर धवन146136192107.35श्रीलंका अंडर-19ढाका26 फरवरी 2004
अंंगकृष रघुवंशी144120224120युगांडा अंडर19तारौबा22 जनवरी 2022
श्रीकांत143113185126.54इंग्लैंड अंडर19सिलीगुड़ी14 फरवरी 2005
वैभव सूर्यवंशी143781310183.33इंग्लैंड अंडर19वॉर्सेस्टर5 जुलाई 2025

भारत के कई युवा बल्लेबाजों ने जूनियर क्रिकेट में विस्फोटक पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा साबित की है। शुभमन गिल, शिखर धवन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी इस सूची में दो-दो बार मौजूद हैं। नई पीढ़ी के बल्लेबाज विशेष रूप से आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं।