इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह मैदान पर दिखेंगे। अलीगढ़ का यह क्रिकेटर अभी मछली शहर से समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। दोनों की शादी होने वाली है,लेकिन फिलहाल रिंकू मैदान पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025)में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखाई देंगे।

इस बीच रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का वीडियो सुर्खियों में है। रिंकू ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें उनके पिता को लाखों की बाइक चलाते देखा जा सकता है। रिंकू के क्रिकेटर बनने में बाइक का काफी खास कनेक्शन है। आईपीएल 2025 से पहले 13 करोड़ में रिटेन हुए रिंकू सिंह ने काफी बुरा वक्त देखा है। उनके परिवार की माली हालत काफी खराब थी। उनके पिता गैस डिलीवरी करके परिवार चलाते थे। वह नहीं चाहते थे कि रिंकू क्रिकेट खेलकर अपनी जिंदगी बर्बाद करें। वे चाहते थे कि रिंकू पढ़ाई लिखाई करें।

मोटरसाइकल ने दिलाई क्रिकेट खेलने की अनुमति

क्रिकेट खेलने के लिए रिंकू की पिटाई करने वाले वाले खानचंद सिंह का मन उस दिन बदल गया जब बाएं हाथ का यह बल्लेबाज स्कूल टूर्नामेंट में मोटरसाइकल जीता। रिंकू के परिवार में कोई बाइक खरीदने की सोच भी नहीं सकता था। ऐसे में उनके पिता को लगा कि रिंकू क्रिकेट में नाम बना सकते हैं। वह उस मेटरसाइकिल से घर-घर सिलेंडर डिलिवर करने लगे। एक वो वक्त था और एक आज का वक्त है। रिंकू सिंह ने अपने पिता को एक बार फिर बाइक दी है। लेकिन यह सिलेंडर धोने के लिए नहीं बल्कि घुमने के लिए है। लाखों में इसकी कीमत है।

https://www.instagram.com/reels/DFApDFjzv3b

रिंकू सिंह की कमाई

यश दयाल को आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के लगाकर चर्चा में आए रिंकू सिंह अब नामी क्रिकेटर हैं। वह भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले क्रिकेटर हैं। वह ग्रेड सी में हैं। सलाना एक करोड़ रुपये उन्हें मिलते हैं। इसके अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इससे पहले वह टीम के साथ 55 लाख रुपये में जुड़े हुए थे। आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट में उन्होंने 24 गुना उछाल देखा है।

आईपीएल बाद हो सकती है सगाई

रिंकू सिंह के परिवार के करीबी ने बताया है कि आईपीएल के बाद लखनऊ में प्रिया सरोज के सगाई हो सकती है। फिलहाल रिंकू क्रिकेट में व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं प्रिया सरोज भी संसद सत्र में वयस्त रहने वाली हैं। ऐसे में आईपीएल के बाद दोनों की लखनऊ में सगाई हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें