अगर कोई कहे कि भारत रियो ओलंपिक में सबसे फिसड्डी देश है तो आप चौंक जाएंगे। हमें मालूम है कि भारत पदक जीतने वाले देशों की सूची में 67वें पायदान पर है। भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। लेकिन न्यूज डॉट कॉम एयू वेबसाइट के मुताबिक भारत की आबादी और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) उसे तमगे जीतने वाले मुल्कों में 87वें स्थान पर ठेल देते हैं। यानी प्रति व्यक्ति के हिसाब से भारत इस बार के ओलंपिक में पदक विजेता देशों में सबसे कमजोर राष्ट्र है।
इस मामले में ग्रेनेडा, बहामा और जमैका सबसे आगे हैं।
’भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में छह तमगे जीते थे लेकिन देश ने 1980 के बाद पहला सोने का पदक 2008 की बीजिंग ओलंपिक में जीता था। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर राइफल में यह सोना दिलाया था। रियो ओलंपिक से पहले भारतीय खेल अधिकारियों पदक जुटाने के बढ़ चढ़कर दावे किए थे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एंक अधिकारी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत रियो से 10 से 14 पदक लेकर लौटेगा।
’रियो ओलंपिक से पहले भारतीय खेल अधिकारियों ने पदक जुटाने के बढ़ चढ़कर दावे किए थे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एंक अधिकारी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत रियो से 10 से 14 पदक लेकर लौटेगा।