भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 5 मैच की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला गया। इस मुकाबले में इंडिया ए ने 36 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर 4-1 से सब्जा जमा लिया है। बारिश के कारण यह मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। भारत ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए।

संजू सैमसन भारत ए के हाइएस्ट स्कोर रहे। उन्होंने 91 रन बनाए। संजू के अलावा शिखर धवन ने भी अर्धशतक लगाया। वे 51 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर ने 19 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। प्रशांत चोपड़ा 2 रन ही बना पाए। शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। शिवम दुबे को 2 गेंदें खेलने को मिलीं, लेकिन वे खाता खोलने में नाकाम रहे।

इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत तो अच्छी रही। बीच में हेंड्रिक्स ने आतिशी पारी भी खेली लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और 168 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को समेट दिया। इसके चलते इंडिया ए ने इस मुकाबले को 36 रनों से जीत लिया।

Live Blog

17:21 (IST)06 Sep 2019
इंडिया ए ने जीता मैच

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली गई 5 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 36 रनों से मुकाबला जीत लिया। 168 पर ही साउथ अफ्रीका की टीम ऑलआउट हो गई ।

16:53 (IST)06 Sep 2019
साउथ अफ्रीका को चौथा झटका

143 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ए को चौथा झटका लगा है और क्लासेन 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं भारतीय गेंदबाज।

16:36 (IST)06 Sep 2019
क्लासेन मैदान में

वेरेन के आउट होने के बाद अब हेनरिक क्लासेन मैदान में आ गए हैं। 53 गेंदों पर साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका ने 12वें ओवर में 100 रनों के आंकड़े को छू लिया है।

16:24 (IST)06 Sep 2019
8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका

8 ओवर का खेल हो चुका है और 205 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने दो विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। हेंड्रिक्स अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:14 (IST)06 Sep 2019
मलान की जगह काइल

मलान की जगह काइल वेरेने क्रीज पर आए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने स्क्वायर लेग पर शॉट लगाया और एक रन लेकर खाता खोला।

16:09 (IST)06 Sep 2019
दूसरा विकेट भी गिरा

दक्षिण अफ्रीका ए का दूसरा विकेट भी गिर चुका है। जेनमैन मलान की जगह क्रीज पर आए कप्तान टेम्बा बावुमा 6 रन ही बना पाए। उन्हें इशान पोरेल ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।

16:01 (IST)06 Sep 2019
मलान बने शार्दुल का शिकार

शार्दुल ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जेनमैन मलान को पवेलियन भेजा। मलान ने 15 गेंद पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए।

15:56 (IST)06 Sep 2019
मलान ने जड़े 2 चौके

दूसरे ओवर इशान पोरेल लेकर आए। इस ओवर में जेनमैन मलान ने 2 चौके जड़े। दक्षिण अफ्रीका के खाते में 11 रन आए। पहला चौका मलान ने डीप मिड विकेट और दूसरा डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारा।

15:49 (IST)06 Sep 2019
पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहले ही गेंद पर जेनमैन मलान को बीट किया। शुरुआती 3 गेंदों पर उन्होंने एक भी रन दिया। चौथी गेंद पर मलान ने अपना औऱ टीम का खाता खोला। इस ओवर में सिर्फ 2 रन ही बने।

15:44 (IST)06 Sep 2019
बल्लेबाजी के लिए तैयार दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ए की टीम बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है। रेजा हेंड्रिक्स और जेनमैन मलान पारी की शुरुआत करेंगे।

15:35 (IST)06 Sep 2019
भारत ए ने बनाए 204 रन

भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला। भारत ए की ओर से संजू सैमसन टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 91 रन बनाए।

15:31 (IST)06 Sep 2019
अय्यर की जगह शिवम दुबे

श्रेयस अय्यर 19 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे ने क्रीज संभाली। अय्यर जब आउट हुए तब भारत ए का स्कोर 19.3 ओवर में 202 रन था।

15:27 (IST)06 Sep 2019
19वें ओवर में 20 रन बने

19वें ओवर मार्को जैनसेन लेकर आए। वे काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में 20 रन दिए। इसमें श्रेयस अय्यर ने 19 रन बनाए। शुभमन गिल ने एक रन बनाया।

15:15 (IST)06 Sep 2019
संजू की जगह शुभमन गिल

संजू सैमसन की जगह शुभमन गिल क्रीज पर आए। उन्होंंने जूनियर डाला की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।

15:13 (IST)06 Sep 2019
शतक नहीं लगा पाए संजू सैमसन

संजू सैमसन शतक से चूक गए। वे 91 रन बनाकर आउट हुए। जॉर्ज लिंडे की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के चक्कर में वे जेनमैन मलान को अपना कैच थमा बैठे। जेनमैन ने काफी दूर से दौड़ते हुए उनका एक हाथ से कैच लपका।

15:05 (IST)06 Sep 2019
धवन की जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर

शिखर धवन की जगह कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज संभाली। उन्होंने एक रन से अपना खाता खोला। दूसरे छोर पर संजू सैमसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक 6 चौके और 5 छक्के जड़ चुके हैं।

15:02 (IST)06 Sep 2019
अर्धशतक के बाद पवेलियन लौटे धवन

भारत ए का दूसरा विकेट गिर चुका है। शिखर धवन 51 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वे पिछले मैच में भी अर्धशतक बनाने के बाद आउट हो गए थे।

14:57 (IST)06 Sep 2019
31 गेंद पर बनाए 50+ रन

शिखर धवन ने सिपमाला के ओवर की चौथी गेंद पर फिर चौका जड़ा। इसके साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौथे वनडे में भी अर्धशतक लगाया था। धवन ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

14:53 (IST)06 Sep 2019
धवन ने जड़ा चौका

13वां ओवर लुथो सिपमाला लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर शिखर धवन ने चौका जड़ दिया। धवन अपने अर्धशतक के और करीब पहुंच गए।

14:51 (IST)06 Sep 2019
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे धवन

12वें ओवर में शिखर धवन ने ताबड़तोड़  बल्लेबाजी की। उन्होंने 2 चौके लगाए। इस ओवर से भारत ए के खाते में 15 रन आए। धवन 42 और संजू सैमसन 66 पर पहुंच गए।

14:49 (IST)06 Sep 2019
10 रन बने

11वें ओवर में धवन और संजू सैमसन ने मिलकर 10 रन बनाए। 11वें ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 1 विकेट पर 104 रन था। संजू के 62 और धवन के 32 रन हैं।

14:45 (IST)06 Sep 2019
धवन ने चौका जड़ा

शिखर धवन ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका लगाया। इसके साथ ही भारत ए का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। शिखर ने मार्को जैनसेन की गेंद पर यह चौका लगाया।

14:38 (IST)06 Sep 2019
10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हो चुके हैं। भारत ने एक विकेट खोकर 94 रन बनाए हैं। इसमें संजू सैमसन के 59 और शिखर के 26 रन हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हो चुकी है।

14:31 (IST)06 Sep 2019
संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

प्रशांत चोपड़ा के आउट होने के बाद मैदान में आए संजू सैमसन ने 28 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ा है। इंडिया ए का स्कोर अब 75 के पार चला गया है।

14:23 (IST)06 Sep 2019
50 के पार इंडिया ए का स्कोर

7 ओवर का खेल हो चुका है और इंडिया ए की टीम ने 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। सैमसन और धवन दोनों ही आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

14:14 (IST)06 Sep 2019
आतिशी लय में दिख रहे सैमसन

प्रशांत चोपड़ा का विकेट खोने के बाद संजू सैमसन मैदान में आए थे और धवन के साथ वो आतिशी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 27-1 है। सैमसन 19 तो धवन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14:07 (IST)06 Sep 2019
सैमसन ने जड़ा चौका

चौथा ओवर लेकर सिपामला आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने कमाल का चौका जड़ा है। अच्छी लय में दिख रहे हैं संजू सैमसन।

14:05 (IST)06 Sep 2019
धवन से होगी विराट उम्मीदें

पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद अब इंडिया ए को सलामी और अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन से आतिशी और बड़ी पारी की दरकार होगी। देखना होगा कि आखिर वो इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

14:01 (IST)06 Sep 2019
संजू सैमसन आए

प्रशांत की जगह संजू सैमसन ने क्रीज संभाली है। प्रशांत के आउट होने के समय भारत ए के 2 रन ही बने थे।

13:57 (IST)06 Sep 2019
2 रन ही बना पाए प्रशांत

भारत ए को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। उसके ओपनर बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हेंड्रिक्स की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच लपका।

13:55 (IST)06 Sep 2019
दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से ये खेलेंगे

दक्षिण अफ्रीका ए: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रेजा हेंड्रिक्स, जेनमैन मलान, शिनेथेम्बा किश्ले, काइल वेरेने, हेनिरक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जैनसेन, ब्योर्न फोर्टिन, जूनियर डाला, जॉर्ज लिंड्ले, लुथो सिपमाला।

13:54 (IST)06 Sep 2019
भारत ए की प्लेइंग इलेवन

भारत ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, प्रशांत चोपड़ा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, इशान पोरेल।

13:54 (IST)06 Sep 2019
शिखर-प्रशांत ने पारी की शुरुआत की

भारत की ओर से प्रशांत चोपड़ा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। प्रशांत ने स्ट्राइक ली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्योर्न हेंड्रिक्स पहला ओवर लेकर आए।

11:30 (IST)06 Sep 2019
हर मैच पर बारिश का कहर

इस सीरीज का हर मैच बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण सीरीज के पहले मैच में 3, दूसरे मैच में 29, तीसरे मैच में 20 और चौथे मैच में 25 ओवर कम फेंके गए।