IND vs ZIM 3rd T20 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 23 रन से हरा दिया। इसके साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए।
IND vs ZIM 3rd T20I Live Streaming: Watch Here
शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 66 रन बनाए। अखिरी ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू सैमसन 7 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा ने 2-2 विकेट लिए।
183 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। डियोन मायर्स ने 49 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए। वेलिंगटन मसाकाद्जा 10 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। क्लाइव मडांडे ने 37, तदिवानाशे मरुमानी ने 13 और सिकंदर रजा ने 15 रन बनाए।
भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए। आवेश खान ने 2 और खलील अहमद ने 1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे की वापसी हुई। मुकेश कुमार की जगह खलील अहमद को मौका। जिम्बाब्वे की टीम में भी 2 बदलाव हुए। भारत-जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 13 जुलाई को होगा।
India in Zimbabwe, 5 T20I Series, 2024
Zimbabwe
159/6 (20.0)
India
182/4 (20.0)
Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India beat Zimbabwe by 23 runs
भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 24 रन से हरा दिया। 183 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। डियोन मायर्स ने 49 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए। वेलिंगटन मसाकाद्जा 10 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। क्लाइव मडांडे ने 37, तदिवानाशे मरुमानी ने 13 और सिकंदर रजा ने 15 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए। आवेश खान ने 2 और खलील अहमद ने 1 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।
क्लाइव मडांडे को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 रन बनाए। जिम्बाब्वे ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन बनाए। वेलिंगटन मसाकाद्जा 2 और डियोन मायर्स 42 रन बनाकर क्रीज पर।
जिम्बाब्वे ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 89 रन चाहिए। डायोन मायर्स 37 और क्लाइव मडांडे 21 रन बनाकर क्रीज पर।
जिम्बाब्वे ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 123 रन चाहिए। डायोन मायर्स 14 और क्लाइव मडांडे 10 रन बनाकर क्रीज पर।
सिकंदर रजा के बाद जोनाथन कैंपबेल को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। सिकंदर रजा ने 15 रन बनाए। डायोन मायर्स 2 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 7 ओवर में 5 विकेट पर 39 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 144 रन चाहिए।
ब्रायन बेनेट को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। डायोन मायर्स बगैर खाता खोले क्रीज पर। जिम्बाब्वे का स्कोर 3.1 ओवर में 3 विकेट पर 19 रन।जीत के लिए 164 रन चाहिए। नए बल्लेबाज सिकंदर रजा हैं।
खलील अहमद ने तदिवानाशे मरुमानी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। ब्रायन बेनेट 4 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 164 रन चाहिए। डायोन मायर्स नए बल्लेबाज हैं।
वेस्ली मधेवेरे को आवेश खान ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। जिम्बाब्वे का स्कोर 1.1 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। तदिवानाशे मरुमानी 8 और नए बल्लेबाज के तौर पर ब्रायन बेनेट क्रीज पर।
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। तदिवानाशे मरुमानी और वेस्ली मधेवेरे क्रीज पर। भारत के लिए खलील अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 2 चौके लगे। जिम्बाब्वे का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन। जीत के लिए 174 रन चाहिए। तदिवानाशे मरुमानी 8 और वेस्ली मधेवेरे 1 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए। अखिरी ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू सैमसन 7 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 66 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा ने 2-2 विकेट लिए।
शुभमन गिल को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 66 रन बनाए। भारत ने 18 ओवर में 3 विकोट पर 154 रन बनाए। ऋतुराज गयाकवाड़ 36 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज संजू सैमसन हैं।
भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 34 और शुभमन गिल 63 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 गेंद पर 67 रन की साझेदारी।
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। वह 38 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतुराज गायकवाड़ ने 11 गेंद पर 19 रन बनाए। भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 9 गेंद पर 10 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 34 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 36 रन बनाए। शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर। अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बनाए।
पिछले 3 ओवर में ज्यादा रन नहीं बने। भारत ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 55 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 19 गेंद पर 27 और यशस्वी जायसवाल 18 गेंद पर 27 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने तूफानी शुरुआत की है। 3 ओवर में 41 रन ठोक दिए हैं। शुभमन गिल 7 गेंद पर 15 और यशस्वी जायसवाल 12 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। 3 छक्के और 5 चौके लग चुके हैं।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर। ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 15 रन बने। यशस्वी जायसवाल ने 14 रन बनाए। गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर।
तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजारबानी, तेंडाई चतारा
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे की वापसी हुई। मुकेश कुमार की जगह खलील अहमद को मौका। जिम्बाब्वे की टीम में भी 2 बदलाव हुए।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार।
टीम इंडिया नई सलामी जोड़ी उतार सकती है। अगर यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका मिलता है तो यह तो अभिषेक बाहर बैठेंगे या बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है। शुभमन गिल के साथ कौन उतरेगा यह देखना होगा। अभिषेक शर्मा ने पिछले टी20 में शतकीय पारी खेली थी।
तीसरे टी20 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, ऑलराउंडर शिवम दुबे और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
भारत और जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। मेजबान जिम्बाब्वे ने पहला टी20 13 रन से जीता था। वहीं दूसरे टी20 में भारत ने 100 रन से मुकाबला जीतकर सीरीज में शानदार वापसी की थी।
नमस्कार, जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।