साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ रायपुर वनडे में 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस टीम ने अपने वनडे इतिहास में तीसरी बार 350 प्लस का लक्ष्य हासिल किया। ऐसा करते हुए प्रोटियाज ने भारत और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इतना ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी साउथ अफ्रीका की यह सबसे बड़ी जीत थी।
वहीं भारत में साउथ अफ्रीका का यह सबसे सफल चेज था और ओवरऑल भारतीय सरजमीं पर हासिल किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य था। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस जीत के साथ किसी भी टीम के विदेश में सबसे बड़े लक्ष्य हासिल करने की लिस्ट में भी चौथे स्थान पर जगह बना ली है। इस मामले में नीदरलैंड की टीम टॉप पर है। आइए एक-एक करके सभी रिकॉर्ड्स पर डालते हैं नजर:-
294 मैच, 380 विकेट; टीम इंडिया में लंबे समय से नहीं मिला मौका, स्टार गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान
साउथ अफ्रीका के वनडे में सबसे सफल रन चेज
- 435 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 2006
- 372 बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2016
- 359 बनाम भारत, रायपुर, 2025
पहले दो सबसे सफल रन चेज साउथ अफ्रीका ने अपने घर में किए थे। विदेश में अब 359 रन का यह चेज उसका सबसे सफल रन चेज हो गया है। वहीं तीसरी बार साउथ अफ्रीका ने 350 प्लस का लक्ष्य हासिल किया। ऐसा इससे पहले भारत और इंग्लैंड ने भी 3-3 बार किया था। यानी अब साउथ अफ्रीका ने भारत और इंग्लैंड के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भारत में सबसे सफल ODI रन चेज
- भारत- 360 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
- ऑस्ट्रेलिया- 359 बनाम भारत, मोहाली, 2019
- साउथ अफ्रीका- 359 बनाम भारत, रायपुर, 2025
- भारत- 351 बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
- भारत- 351 बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2017
विदेश में वनडे के सबसे सफल रन चेज
- नीदरलैंड- 370 बनाम स्कॉटलैंड, डुंडी, 2025
- इंग्लैंड- 361 बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 2019
- ऑस्ट्रेलिया- 359 बनाम भारत, मोहाली, 2019
- साउथ अफ्रीका- 359 बनाम भारत, रायपुर, 2019
- ऑस्ट्रेलिया- 352 बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी
ऊपर के आंकड़ों से साफ है कि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले भारत में सबसे सफल रन चेज किसी विदेशी टीम ने जो किया था वो 359 ऑस्ट्रेलिया का था। अब साउथ अफ्रीका ने भी ऑस्ट्रेलिया के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं विदेश में सबसे बड़ी वनडे जीत के मामले में साउथ अफ्रीका चौथे स्थान पर आ गई है।
