IND vs SA 3rd Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल हो चुका है। तीन दिन में 32 विकेट गिर चुके हैं। पहले और दूसरे दिन 11-11 विकेट गिरे। तीसरे दिन 10 विकेट गिरे।
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य मिला है। उसने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 29.4 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बनाए हैं। उसके दूसरे विकेट के रूप में डीन एल्गर आउट हुए। उन्होंने 30 रन बनाए। कीगन पीटरसन 48 रन के स्कोर पर नाबाद हैं। वह एक बार फिर भारत की जीत की राह के आड़े आ गए हैं। कीगन ने पहली पारी में 72 रन बनाए थे।
इससे पहले 13 जनवरी 2022 को भारत की दूसरी पारी 198 रन पर सिमटी। भारत ने पहली पारी में 13 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह साउथ अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य मिला। भारत के आखिरी विकेट के रूप में जसप्रीत बुमराह आउट हुए।
मार्को यानसन की गेंद पर टेम्बा बावुमा ने उनका कैच लपका। ऋषभ पंत 100 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसन ने 4 तथा कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत की पारी सिमटते ही अंपायर्स ने टी ब्रेक कर दिया। इससे पहले लंच तक भारत ने 4 विकेट पर 130 रन बनाए थे।
तीसरे दिन के शुरुआती दो ओवरों में दो बड़े विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। ऋषभ पंत जब क्रीज पर आए थे तब भारत का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन था।
Freedom Trophy, 2021/22
South Africa
210(76.3)& 212/3(63.3)
India
223(77.3)& 198(67.3)
Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
South Africa beat India by 7 wickets
जसप्रीत बुमराह ने डीन एल्गर की साहसिक पारी का अंत किया। इसके साथ ही अंपायर ने तीसरे दिन का खेल समाप्ति होने का ऐलान कर दिया। भारतीय टीम को अंतिम गेंद पर विकेट जरूर मिला, लेकिन अब साउथ अफ़्रीकी टीम मैच में आगे है। 14 जनवरी 2022 को संभवतः मैच का अंतिम दिन होगा। भारतीय टीम को अपने गेंदबाजों से 8 विकेट निकालने की उम्मीद होगी। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम चाहेगी कि भले ही उनके कप्तान पवेलियन चले गए हों, लेकिन कीगन पीटरसन अन्य बल्लेबाजों के साथ मैच को अंजाम तक ले जाए। चौथे दिन के खेल के लाइव अपडेट्स पाने के लिए आप जनसत्ता.कॉम पर विजिट कर सकते हैं। शुभ रात्रि।
शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा। शमी की यह ओवर पिच गेंद थी। पांचवें-छठे स्टंप पर, गिरने के बाद बाहर निकली, ड्राइव लगाने गए मार्कराम, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले को चूमा और केएल राहुल ने कैच पकड़ने कमें कोई गलती नहीं की। मार्कराम 22 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। मार्कराम जब आउट हुए तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 23 रन था। मार्कराम की जगह कीगन पीटरसन क्रीज पर आए हैं।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। एडेन मार्कराम ने पहली गेंद खेली। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में साउथ अफ्रीका ने 4 रन बनाए। अब उसे जीत के लिए 208 रन और बनाने हैं। इस मैदान पर चौथी पारी में सिर्फ 3 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज हुआ है। वहीं, चेज करने वाली टीम 14 बार हारी है।
ऋषभ पंत के शानदार नाबाद शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य दिया है। पिछली पारी में साउथ अफ्रीका ने 210 रन बनाए थे। चौथी पारी और भारतीय टीम की गेंदबाजी देखकर इस लक्ष्य को आसान कतई नहीं कहा जा सकता। हालांकि, जिस तरह से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पिछले मैच में लक्ष्य का पीछा किया था, उससे डर भी लगता है।
भारत के 9 विकेट गिर चुके हैं। मार्को यानसन ने 64वें ओवर की आखिरी गेंद पर शमी को पवेलियन की राह दिखाई। इस बार नियंत्रण नहीं रख पाए शमी। यानसन ने शमी को छोटी गेंद से ललचाया था। शमी पुल के लिए गए, टाइमिंग बिल्कुल नहीं, गेंद टंग गई शॉर्ट लेग पर और रॉसी ने आसान सा कैच लपक लिया। शमी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
भारत को 59वें ओवर में 8वां झटका लगा। उमेश यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कगिसो रबाडा ने उन्हें विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। रबाडा की यह गेंद चौथे स्टंप की गुड लेंथ बॉल थी। पड़ने के बाद हल्का सा बाहर निकली। उमेश बल्ला अड़ा बैठे। उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर को आसान सा कैच मिला।
लुंगी एनगिडी टीम इंडिया की पुंगी बजाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने 57वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को पवेलियन भेजा। शार्दुल 5 रन ही बना पाए। एनगिडी की यह बॉल चौथे स्टंप की गुड लेंथ से आगे की गेंद थी। पड़ने के बाद कांटा बदलकर हल्का सा बाहर की ओर निकली। शार्दुल ठाकुर लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी ही बंद कर दिया। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ और विकेटकीपर ने आसान सा कैच लपक लिया। भारत की मुश्किलें बढ़ती हुईं। एनगिडी अब तक 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं।
रविचंद्रन अश्विन मिले जीवनदान का लाभ नहीं उठा पाए। 51वें ओवर में लुंगी एनगिडी की 5वीं गेंद पर उनका स्लिप में कैच छूट गया था। तब वह 4 रन पर थे। हालांकि, वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और 53वें ओवर की तीसरी गेंद पर 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। एनगिडी ने इस बार उन्हें तीसरी स्लिप में मार्को के हाथों कैच कराया। अश्विन एनगिडी की इस गेंद को फ्रंट फुट पर आकर कवर की दिशा में ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद ने बल्ले किनारा लिया और तीसरे स्लिप के फील्डर के पास गई। वहां मार्को ने कोई गलती नहीं की। एनगिडी की यह गेंद छठे स्टंप पर फुलर लेंथ थी। मार्को ने अश्विन को ललचाने की कोशिश की थी और वह इस जाल में फंस भी गए।
भारतीय पारी जो कुछ हद तक पंत और कोहली की बैटिंग से संभल गई थी वो अब एक बार फिर मुश्किल में आ गई है। भारतीय कप्तान विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए हैं। कोहली को लुंगी एनगिडी ने डीन एल्गर के शानदार कैच की बदौलत वापस पवेलियन भेजा। हालांकि, ऋषभ पंत अभी 71 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
लंच के बाद भारत का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने केशव महाराज के एक ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर 150 पार पहुंचा दिया। भारत की कुल बढ़त अभी 164 की हो गई है।
तीसरे दिन के शुरुआती दो ओवरों में दो बड़े विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को कप्तान विराट कोहली के साथ संभाल लिया है। भारत ने लंच तक 130 रन चार विकेट पर बना लिए हैं। एक समय भारत का स्कोर 58 रन पर 4 विकेट था। भारत के पास अभी तक कुल 143 रन की लीड हो गई है। लंच तक पंत 51 और कोहली 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
तीसरे दिन की शुरुआत में ही दो विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने विराट कोहली का साथ क्रीज पर अभी तक बखूबी निभाया है। भारत का स्कोर 36 ओवर में 4 विकेट के बाद 103 रन हो गया है। ऋषभ पंत 35 और विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की कुल बढ़त 116 रन की हो गई है।
केपटाउन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन की शुरुआत में पुजारा और रहाणा को आउट पर पकड़ मजबूत कर ली है। वसीम जाफर ने मैच के रोमांच को लेकर एक पोस्ट किया है।
भारत ने तीसरे दिन के शुरुआती दो ओवर में ही दो विकेट खो दिए हैं। पहले ओवर में चेतेश्वर पुजारा 9 रन और दूसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे 1 रन पर वापस पवेलियन लौट गए। भारत ने 58 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 2-2 विकेट झटके हैं।
केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन की दूसरी गेंद पर भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्को यानसन ने इस पारी में अपना दूसरा विकेट लिया। इससे पहले इस पारी में उन्होंने केएल राहुल को भी आउट किया था।
केपटाउन टेस्ट के दो दिन हो चुके हैं। दो दिनों में कुल 22 विकेट गिरे हैं। हर दिन अभी 11-11 विकेट गिरे हैं। ऐसे में तीसरे दिन गेंदबाजों के लिए मदद साबित हो सकती है। देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज कितनी देर तक क्रीज पर टिक पाते हैं और मेजबानों के लिए कितना लक्ष्य सेट कर पाते हैं। भारतीय गेंदबाजों पर भी नजरें टिकी होंगी।
भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए थे। भारत अब 70 रन की लीड ले चुका है। इस मैदान पर पहले खेलते हुए मेहमानों ने 223 रन बनाए थे। जवाब में मेजबान 209 रन ही बना पाए थे। इस मैदान पर अगर भारत 250 से 300 के बीच का टार्गेट सेट करता है तो वह खुद को महफूज मान सकता है।