India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 67.4 ओवर में 3 विकेट पर 243 रन बनाए। इसके साथ ही उसने दूसरे टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया।
सेंचूरियन में भारतीय टीम ने पहला टेस्ट जीत कर इतिहास रचा था। साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में भारत को हराकर इतिहास रचा। उसने वांडरर्स के मैदान पर पहली बार भारतीय टीम को टेस्ट में हराया है। साल 1992 में क्रिकेट में वापसी करने के बाद से साउथ अफ़्रीका ने पहली बार वांडरर्स के मैदान पर भारत को मात दी है।
उसकी इस जीत में कप्तान डीन एल्गर का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। खुद से बल्लेबाजी आक्रमण को लीड करते हुए इस मैच में अपनी टीम को जीत स्वाद चखाया है। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ था, तब मेजबान को जीत के लिए 122 रन बनाने थे। उसने इस लक्ष्य को 27.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन था। डीन एल्गर 46 और रॉसी वेन डेर डूसेन 11 रन बनाकर नाबाद थे।
मैच के बाद केएल राहुल ने कहा, ‘हर टेस्ट मैच जो हम खेलते हैं, उसमें हमारी सोच सिर्फ जीतने की होती है। हम उसी तरह की टीम हैं, जहां हम हर मैच को जीतने का प्रयास करते हैं। अगर आप हमारी टीम तो देखे तो हालिया समय में हमारा प्रदर्शन काफ़ी शानदार रहा है। इस तरीके से मैच हारना काफी निराशजनक है, लेकिन श्रेय दक्षिण अफ्रीका के खेलने के तरीके को जाता है। उनकी टीम ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।’
डीन एल्गर ने कहा, ‘बल्लेबाजी और गेंदबाजी की मूल बात यह है आप इसके बेसिक नियमों का ना भूलें। हमने पहले टेस्ट में यह गलती की थी। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, भारतीय गेंदबाज कई बार हम पर हावी थे। हमारी गेंदबाजी इकाई ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा सौभाग्य की बात होती है। हमने एक स्थिर बल्लेबाजी क्रम के लिए संघर्ष किया है। हमें बहुत धैर्य रखना पड़ा।’
Freedom Trophy, 2021/22
South Africa
229(79.4)& 243/3(67.4)
India
202(63.1)& 266(60.1)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
South Africa beat India by 7 wickets
आज 11 ओवरों का खेल अभी बाकी है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 63 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन है। उसे जीत के लिए अब सिर्फ 34 रन की जरूरत है। एल्गर और बावुमा के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
आज 20 ओवर का खेल हो चुका है। 20 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 74 रन बनाए हैं और सिर्फ एक विकेट गंवाया है। साउथ अफ्रीका का 60 ओवर में स्कोर 3 विकेट पर 192 रन है। उसे अब जीत के लिए 50 से भी कम रन की जरूरत है।
शमी ने 54वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने रॉसी वेन डेर डूसेन को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। रॉसी 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शमी की यह गेंद ऑफ स्टंप के करीब थी गुड लेंथ थी। रॉसी को उसे बैकफुट पर जाकर खेलना ही पड़ा। गेंद पड़कर बाहर निकली, बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और पहली स्लिप में पुजारा के पास गई। पुजारा ने नीचे आ रहे कैच को पकड़ने में कोई गलती नहीं की। भारत को तीसरी सफलता मिली। रॉसी की जगह टेम्बा बावुमा क्रीज पर आए हैं।
इस सेशन में साउथ अफ़्रीका ने अब तक 4.3 के रन रेट से रन बनाए हैं। डीन एल्गर और रॉसी डूसेन के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान राहुल ने शार्दुल ठाकुर को गेंद थमाई है। शायद वह भारत को तीसरी सफलता दिला पाएं।
बुमराह 49वां ओवर लेकर आए। उनकी 5वीं गेंद पर वान डेर डूसेन ने चौका जड़कर लक्ष्य को और कम कर दिया। डूसेन और एल्गर के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। यदि यह साझेदारी जल्दी नहीं टूटी तो भारत इतिहास रचने से चूक सकता है। बुमराह की यह गेंद ओवरपिच नहीं थी। डूसेन ने ऑफ स्टंप पर पैर आगे निकाला और फुल गेंद को सीधे बल्ले से कवर की दिशा में खेला। मिडऑफ पर शमी ने बायीं ओर प्रयास तो किया लेकिन उनके पास कोई मौक़ा नहीं था।
बुमराह 47वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर रॉसी डूसेन ने दो रन लिए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका लक्ष्य 100 रन से कम का रह गया। डूसेन ने बुमराह की इस ओवरपिच गेंद को फ्रंटफुट से कवर की दिशा में ड्राइव किया। ऑफ स्टंप के बाहर से गैप में धकेला और तेजी से भागकर दो रन पूरे किए।
साउथ अफ्रीका के डीन एल्गर और रॉसी वान डेर डूसेन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। एल्गर ने 44वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़ अपनी फिफ्टी पूरी की। अश्विन की यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर कोण के साथ अंदर आ रही फुल थी। एल्गर ने पैर आगे बढ़ाया, बल्ले का पूरा चेहरा दिखाते हुए लांग ऑन सीमा रेखा की ओर भेजा।
चौथे दिन तीन ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 43 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन है। लगातार आउटफील्ड में जाने से गेंद गीली हो गई है। अंपायर उसकी जांच कर रहे हैं। तीन ओवरों में भारत ने 14 रन लुटाए हैं।
आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और चौथे दिन का खेल शुरू हुआ। जसप्रीत बुमराह 40 ओवर पुरानी गेंद के साथ चौथे दिन का पहला ओवर लेकर आए।
फिलहाल जोहानिसबर्ग से अच्छी खबर सामने आ रही है। आखिरी सत्र में करीब 34 ओवर का खेल होने की संभावना है। लोकल समय के अनुसार 3.45 दोपहर और भारतीय समयानुसार शाम 7.15 तक खेल शुरू हो सकता है अगर बारिश नहीं हुई।
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल दोनों सत्र में नहीं शुरू हो सका है। चायकाल की भी घोषणा कर दी गई। लेकिन ताजा मौसम अपडेट्स के अनुसार अब बारिश बंद है और ड्रेनेज जारी है। साथ ही रोशनी भी अच्छी है। यानी आखिरी सत्र में करीब ढाई घंटे का खेल होने की संभावना बरकरार है।
फिलहाल जोहानिसबर्ग में बारिश धीमी हो गई है और दक्षिण अफ्रीका के हिसाब से दोपहर का फोरकास्ट अच्छी खबर लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब आगे बारिश की संभावना नहीं है। यहां का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। संभावना है अगर बारिश रुकती है तो आज कुछ खेल हो सकता है।
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल अभी भी बारिश के कारण नहीं शुरू हो सका है। दूसरे सत्र का भी करीब 40 मिनट का खेल धुल गया है। इससे पहले 3.30 बजे लंच के साथ पहले सत्र का खेल वॉशआउट हो गया था। हालांकि बारिश हल्की है और वांडरर्स का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। ऐसे में संभावना है कि 40-45 ओवर का खेल हो सकता है।
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल अभी शुरू नहीं हो पाया है। लेकिन इस टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल है काफी रोमांचक मोड़ पर। भारत को जीतना है तो 8 विकेट लेने होंगे और मेजबानों को जीत के लिए 122 रन की जरूरत है।

जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल अभी भी बारिश के कारण नहीं शुरू हो सका है। तकरीबन दो घंटे की देरी के बाद पहले सत्र का खेल धुल गया है। हालांकि अभी लंच का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन दोपहर 3.30 (भारतीय समयानुसार) ऑफिशियल लंच का समय है। अभी तक खेल नहीं शुरू हुआ है। यानी अब इस मैच में 5 सेशन बाकी हैं।
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल अभी भी बारिश के कारण नहीं शुरू हो सका है। हालांकि बारिश तेज नहीं है और हल्की बूंदा-बांदी हो रही है। लेकिन कवर्स अभी ग्राउंड पर मौजूद हैं और वांडरर्स का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है। ऐसे में बारिश रुकते ही मैच शुरू होने की संभावना है।
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण समय पर नहीं शुरू हो सका है। भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है। वहीं मेजबान टीम को जीत के लिए बस 122 रन और चाहिए हैं। भारत के लिए अभी तक शार्दुल ठाकुर इस मैच में 8 विकेट झटक चुके हैं।
जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने का टाइम हो गया है। लेकिन आज खेल देरी से शुरू होगा। बारिश जारी है और मैदान पर कवर्स भी मौजूद हैं। ऐसे में अभी ताजा अपडेट का इंतजार है लेकिन मैच में देरी संभव है।