India vs South Africa, Ind vs SA 2nd Test : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पारी और 137 रन से जीत लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज भी अपने नाम की। भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से हराया था। विराट कोहली मैन ऑफ द मैच चुने गए उन्होंने 254 रन की नाबाद पारी खेली थी। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 बार दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।
इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 601 रन बनाकर पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 रन पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाई और 67.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 189 रन ही बना पाई। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन (4 और 2) और उमेश यादव (3-3) ने 6-6 विकेट अपने नाम किए।
रविंद्र जडेजा ने 4 (1 और 3) विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी भी 3 (1 और 2) विकेट लेने में सफल रहे। इशांत शर्मा को एक विकेट से संतोष करना पड़ा। दूसरी पारी में डीन एलगर दक्षिण अफ्रीका के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 48 रन बनाए। उनके अलावा टेम्बा बावुमा (38), वर्नोन फिलैंडर (37) और केशव महाराज (22) ही दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रहे। एडेन मार्कराम और एनरिक नोर्ट्जे खाता भी नहीं खोल पाए।
इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने भी एक मुकाम छुआ। अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में अब 356 विकेट हो गए हैं। उन्होंने अपने 67वें टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली और श्रीलंका के चामिंडा वास को पीछे छोड़ दिया। लिली ने 70 और वास ने 111 टेस्ट में 355-355 विकेट लिए थे।
पारी का 68वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर केशव महाराज के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने आउट दे दिया। महाराज ने रिव्यू ले लिया। हालांकि, थर्ड अंपायर के फैसले में महाराज आउट ही निकले। इसके साथ ही भारत ने पारी और 137 रन से दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया।
वर्नोन फिलैंडर की जगह क्रीज पर आए कगिसो रबाडा ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। वे 5 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत को पारी की जीत के लिए अब सि्र्फ एक रन की जरूरत है।
चायकाल के बाद भारत को पहली सफलता मिली। उमेश यादव ने फिलैंडर को 37 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। फिलैंडर को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने लपका।
चायकाल के बाद पहला ओवर विराट कोहली लेकर आए। वर्नोन फिलैंडर की उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। फिलैंडर ने इसे एक्सट्रा कवर के ऊपर खेला। कोहली कैच के लिए चिल्लाए, लेकिन अश्विन नाकाम रहे।
चायकाल के बाद पहला ओवर विराट कोहली लेकर आए। वर्नोन फिलैंडर की उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। फिलैंडर ने इसे एक्सट्रा कवर के ऊपर खेला। कोहली कैच के लिए चिल्लाए, लेकिन अश्विन नाकाम रहे।
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 61 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। पारी की हार से बचने के लिए उसे अब भी 154 रन बनाने हैं। चायकाल के समय वर्नोन फिलैंडर 29 और केशव महाराज 17 रन पर बनाकर खेल रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। फिलैंडर और केशव महाराज 48 गेंद पर 27 रन जोड़ चुके हैं। हालांकि, मेहमान टीम अब भी पारी की हार के संकट से उबर नहीं पाई है। पहली पारी के आधार पर वह भी 170 रन पीछे है।
रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में अब 356 विकेट हो गए हैं। उन्होंने अपने 67वें टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली और श्रीलंका के चामिंडा वास को पीछे छोड़ दिया। लिली ने 70 और वास ने 111 टेस्ट में 355-355 विकेट लिए थे।
सेनुरन मुथुसामी की जगह केशव महाराज क्रीज पर आए। वर्नोन फिलैंडर पहले से ही क्रीज पर थे। अगला ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। फिलैंडर ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के जड़े।
दक्षिण अफ्रीका पर पारी की हार का संकट और गहरा गया है। उसका 7वां विकेट भी गिर गया है। सेनुरन मुथुसामी को मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। मुथुसामी 9 रन बनाकर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट भी गिर गया। टेम्बा बावुमा 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रविंद्र जडेजा की गेंद पर पहली स्लिप पर खड़े अजिंक्य रहाणे ने अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए कैच किया।
डीकॉक के आउट होने पर क्रीज पर सेनुरन मुथुसामी संभल कर खेल रहे हैं। मुथुसामी और बावुमा ने अब तक 71 गेंद पर 37 रन जोड़ लिए हैं। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से यह अब तक दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। लंच के बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डीकॉक 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। डीकॉक के पवेलियन लौटने के समय दक्षिण अफ्रीका के खाते में 79 रन ही जुड़े थे।
एलगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए हैं। अश्विन ने आज उन्हें छठी बार अपना शिकार बनाया है। इससे पहले दिलरुवन परेरा, नाथन लियोन और मोइन अली एलगर को 5-5 बार पवेलियन भेजने में सफल रहे हैं।
एलगर के आउट होने पर बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक क्रीज पर आए। इस समय दक्षिण अफ्रीका की हालत बहुत खराब है। उसके खाते में अभी 100 रन भी नहीं जुड़े हैं और 4 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं।
रविचंद्रन अश्विन पहली की तरह दूसरी पारी में भी घातक साबित होते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने 7वें और 8वें ओवर में एक-एक विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट डीन एलगर के तौर पर गिरा। वे 2 रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।
मेहमान टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में गेंदबाजों के साथ भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी कमाल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके अब तक पकड़े दोनों कैच लाजवाब रहे हैं। देखें वीडियो:
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लग चुका है। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस का कमाल का कैच लिया। डुप्लेसिस 54 गेंद पर 5 रन ही बना पाए।
कोहली अपनी कप्तानी में 7वीं बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन खिला रहे हैं। ऐसे पिछले 6 में स 4 टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने उनकी अगुआई जीत हासिल की है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे हैं।
दक्षिण अफ्रीका जब दूसरा विकेट गिरा तब उसने 5.4 ओवर में 21 रन ही बनाए थे। ब्रूएन की जगह कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने क्रीज संभाली। उन्होंने अगले ओवर में इशांत शर्मा की गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट भी गिर चुका है। उमेश यादव ने टीडी ब्रूएन को पवेलियन की राह दिखाई। छठे ओवर की चौथी गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने उनका शानदार कैच लपका। वे 8 रन ही बना पाए।
मार्कराम के आउट होने के बाद टीडी ब्रूएन क्रीज पर आए। यह लगातार 11वीं बार है, जब दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी 40 से कम रन जोड़े बगैर टूट गई हो। जाहिर है मेहमान टीम के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं।
दक्षिण अफ्रीका 11 साल बाद अब फॉलोऑन खेल रही है। उसे 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट में फॉलोऑन खेलना पड़ा था। भारतीय टीम के खिलाफ वह पहली बार फॉलोऑन खेल रही है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलने का न्योता दिया। इशांत शर्मा पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहले ही गेंद पर एडेन मार्कराम को एलबीडब्ल्यू कर दिया।
रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
टीम इंडिया पहली पारी के आधार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 326 रन की लीड ले चुका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उसकी दूसरी सबसे बड़ी लीड है। इससे पहले उसने 2009/10 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर हुए टेस्ट मैच में 347 रन की लीड ली थी।