भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेली। हरमप्रीत कौर ने इस शतकीय पारी के साथ करियर में खास मुकाम भी हासिल कर लिया। हरमनप्रीत कौर के अलावा भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी शतकीय पारी खेली।

दोनों की साझेदारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए। यह भारत का वनडे फॉर्मेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 358 का है। यह स्कोर उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो विकेट खोकर बनाया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने साल 2022 में 333 रन बनाए थे।

हरमनप्रीत कौर ने मुश्किल में संभाली पारी

हरमनप्रीत ने इस मुकाबले में 88 गेंदों में 103 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। हरमनप्रीत कौर जब बल्लेबाजी करने तब टीम का स्कोर 100 रन के स्कोर पर दो विकेट था। तब तक 22.6 ओवर का खेल हो चुका था। यहां से हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पारी को संभाला।

हरमप्रीत कौर ने आखिरी ओवर में पूरा किया शतक

स्मृति एक और से अपने अंदाज में खेलती रही और हरमनप्रीत कौर दूसरे छोर पर टिकी रही। स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी तेजी से रन बनाना शुरू कर किया। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जाकर हरमनप्रीत कौर का शतक पूरा किया।

हरमनप्रीत कौर ने वनडे में पूरे किए 3500 रन

हरमनप्रीत कौर ने अपनी इस पारी से वनडे में 3500 रन भी पूरे किए। उन्होंने 132 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है। हरमनप्रीत कौर ने इस शतक के साथ वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज की बराबरी की। वहीं वह अब इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी जेनेट ब्रिटिन और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली से आगे निकल गई हैं जिनके नाम पांच वनडे शतक हैं।

वनडे फॉर्मेट में शतक लगाने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ीसमयमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)2011-2023103102164602152*53.51499192.215
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)2006-202416015416567316841.1707280.2113
नट स्किवर ब्रंट (इंग्लैंड)2013-202410694173598148*46.72375595.819
चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका)2010-202410310353552195*36.24472375.29
टैमी बिउमाउंट (इंग्लैंड)2009-202411510593778168*39.35514073.59
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)1997-2016191180235992173*38.168946+65.299
क्लेयर टेलर (इंग्लैंड)1998-2011126120184101156*40.25860+69.778
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)2006-202414413113377614532444085.048
करेन रोलटन (ऑस्ट्रेलिया)1995-2009141132324814154*48.146117+73.698
स्मृति मंधाना (भारत)2013-202484*847346713545.02411984.177
लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका)2016-202497*95123952184*47.61556071.077
सराह टेलर (इंंग्लैंड)2006-201912611913405614738.26492782.327
एमी सैटरवेट (न्यूजीलैंड)2007-2022145138174639137*38.33614975.447
स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज2008-202415915322567517143.32826168.697
मिताली राज (भारत)1999-2022232211577805125*50.6811557+66.197
हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)2014-202484813243414131.2339571.696
हरमनप्रीत कौर (भारत)2009-2024132*113193523171*37.47479273.516
जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड)1979-1998635992121138*42.421591+56.375
एलसी हेली (ऑस्ट्रेलिया)2010-20241109811301117034.6307397.985
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)1991-2005118114124844229*47.496488+66.385