साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम जीत गई, लेकिन शुभमन गिल और सूर्यकमार यादव के फॉर्म को लेकर चिंता कम नहीं हुई। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप में भारत को मैच जिताएंगे। धर्मशाला में अर्शदीप सिंह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 117 रन पर आउट हो गया।

IND U19 vs PAK U19: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, गेंदबाजों ने पलटी बाजी; सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का

कम स्कोर के मद्देनजर भारत के बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अभिषेक शर्मा को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। अभिषेक ने 18 गेंद पर 35 रन बनाए। गिल ने 28 गेंद पर 28 और सूर्यकमार ने 11 गेंद पर 12 रन बनाए। तिलक वर्मा 34 गेंद पर 25 और शिवम दुबे 4 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

शुभमन और सूर्या का किया बचाव

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक से गिल और शुभमन के फॉर्म को लेकर सवाल हुआ। इस पर उन्होंने कहा,”मैं आपको सीधे-सीधे एक बात बता देता हूं। मुझ पर भरोसा रखिए, सूर्यकुमार और शुभमन विश्व कप में भारत को मैच जिताएंगे और विश्व कप से पहले भी। मैंने उनके साथ खासकर शुभमन के साथ बहुत लंबे समय तक खेला है। मैं जानता हूं कि शुभमन किन परिस्थितियों में, कहां और कैसे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं, चाहें सामने वाली टीम कैसी भी हो। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। बहुत जल्द, बाकी सभी को भी उन पर भरोसा हो जाएगा।”

अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में तीसरी बार किया ये खास कमाल, गिल के साथ मिलकर रोहित-राहुल की कर ली बराबरी

इस साल 20 मैचों की 18 पारियों में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 213 रन बनाए हैं। उनका औसत 14.20 और स्ट्राइक रेट बेहद खराब 125.29 का है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47* है। वहीं गिल ने 15 पारियों में 24.25 के औसत से सिर्फ 291 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 137 से अधिक है। उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47 है। आठ पारियों में उनका स्कोर 20 से कम रहा है।