India vs New Zealand, 1ST ODI MATCH: भारत क्रिकेट टीम ने 25 नवंबर 2022 को भले ही न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ मैच गंवा दिया हो, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने फैंस का जमकर मनोरंजन (Entertainment) किया। एक ओर जहां शिखर धवन (Shikhar Dhawan), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने 16 गेंद में नाबाद 37 रन की धुआंधार पारी खेली।
वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर के एक शॉट को देखकर तो आपको नए मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की याद आ जाएगी। वाशिंगटन सुंदर ने यह शॉट मैट हेनरी (Matt Henry) की गेंद पर लगाया।
वॉशिंगटन सुंदर ने 49वें ओवर की 5वीं गेद पर स्कूप (Scoop) शॉट (Shot) खेला। हालांकि, शॉट लगाने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और गिर गए, लेकिन गेंद का बल्ले से शानदार कनेक्शन हुआ और भारतीय ऑलराउंडर (India All Rounder) ने शॉर्ट फाइन लेग (Short Fine Leg) पर चौका जड़ दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने मैट हेनरी के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया।
वॉशिंगटन सुंदर की दिसंबर 2017 में हुई थी इंटरनेशनल करियर की शुरुआत (Washington Sundar Debut In December 2017)
वॉशिगंटन सुंदर ने 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। सुंदर ने 24 दिसंबर 2017 को वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ मैच से ही अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की भी शुरुआत की।
जनवरी 2021 में सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। हालांकि, इतने साल बाद भी वाशिंगटन सुंदर अब तक 4 टेस्ट, 7 वनडे और 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाएं हैं। सुंदर अक्सर चोटिल होने के कारण भी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हैं।
वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक टेस्ट में 66.25 के औसत से 265 रन और 6 विकेट, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 47.00 के औसत से 94 रन और 8 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 5.87 के औसत से 94 रन और 26 विकेट लिए हैं।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 अक्टूबर 1999 को जन्में वॉशिंगटन सुंदर ने उनके 7वें एकदिवसीय मैच में तीसरी बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। सुंदर ने हर बार 20 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 और 33 रन की पारी खेली थी।