Glenn Maxwell on Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs NZ 2nd T20) के दूसरे मैच में उन्होंने शतक जड़ा था। उन्होंने 51 गेंद पर 111 रन बनाए। उनके इस पारी भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में तारीफ हुई। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखकर हैरत में थे।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बताया कि उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच के स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) को भेजा और कहा कि ऐसा लग रहा है वह दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने इस पारी के दौरान अपना दूसरा टी20 शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

मैक्सवेल ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट फिंच को भेजा (Glenn Maxwell sent Scorecard Screenshot to Aaron Finch)

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की पारी को लेकर कहा, “मुझे नहीं पता था कि मैच चल रहा है। मैंने बाद में स्कोरकार्ड चेक किया, स्क्रीनशॉट लिया और सीधे फिंची (एरोन फिंच) को भेजा और कहा यहां क्या चल रहा है? वह अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहा है! और खिलाड़ियों का स्कोर को देखो और इसकी 50 गेंदों पर 111 रन की पारी देखो।”

ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव की पारी का रिप्ले देखा (Glenn Maxwell watched Suryakumar Yadav innings Replay)

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आगे कहा, “मैंने पारी का पूरा रिप्ले देखा। वह (सूर्यकुमार यादव) अन्य बल्लेबाजों से काफी बेहतर हैं। हममें से कोई भी खिलाड़ी उनके करीब भी नहीं है। सूर्यकुमार यादव 145 की किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आ रही गेंद को स्वीप कर रहे हैं। वह कुछ ऐसे शॉट खेल रहे है जो मैंने कभी देखा है और वह इसे लगातार कर रहे हैं। यह देखना मुश्किल है क्योंकि ऐसा न कर पाने के कारण सबको काफी बुरा लगता है।”