भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का आखिरी टी20 आज यानी 2 फरवरी 2020 को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में 7 रन से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 5-0 से टी20 पर कब्जा जमा लिया है। विराट कोहली ने इस मैच में नहीं खेलने का फैसला किया था। उनकी जगह टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। उन्होंने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। यहां यह खास बात रही कि वे ओपनिंग नहीं कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।उनकी 60 रनों की पारी की बदौलत भारत ने जीत के लिए न्यूजीलैंड को 164 रन बनाने का लक्ष्य दिया था।
India vs New Zealand 5th T20 Live Cricket Score
लेकिन, रोहित इंजरी के चलते रिटायर हर्ट हुए थे और कप्तानी के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। उनकी जगह कप्तानी केएल राहुल ने की थी। भारत ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और तीन शुरुआती झटके दिए। लेकिन इसके बाद सीफर्ट और टेलर के बीच एक साझेदारी पनपी। लग रहा था कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगा। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए एक के बाद एक विकेट चटकाए और इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज को जीतकर इतिहास रच दिया है।
दमदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 रनों से जीतकर 5-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। कमाल का प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों द्वारा।
2 गेंद में जीत के लिए न्यूजीलैंड को जीत के केलिए 9 रनों की जरूरत है। क्या होगा सुपरओवर?
141 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को 9वां झटका लगा है और बुमराह ने साउदी को बोल्ड कर दिया है। कमाल की गेंदबाजी और वापसी भारत के द्वारा।
131 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है और मनीष पांडे ने कमाल का कैच लपका है। शार्दुल ठाकुर ने झटका विकेट।
14वें ओवर की आखिरी गेंगद पर बुमराह ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया है। मिचैल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
13वें ओवर में सीफर्ट ने एक शानदार अर्धशतक जड़ा है। अब न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए केवल 49 रनों की जरूरत है।
11वें ओवर का खेल चल रहा है और न्यूजीलैंड की टीम ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। टेलर अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
10वां ओवर लेकर शिवम दूबे आए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर सीफर्ट ने कमाल का छक्का जड़ा और फिर अगली गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ा।
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर टेलर ने शानदार चौका जड़ा और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।
कॉलिन मनरो के आउट होने के बाद टॉम ब्रूस भी रन आउट हो गए हैं। अब सिफर्ट और टेलर से एक बड़ी साझेदारी की दरकार है।
17 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिली है और सुंदर ने मुनरो को बोल्ड कर दिया है। भारत ने शानदार शुरुआत की है।
दूसरा ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर में बुमराह ने बिना रन खर्च किए एक विकेट झटका। कमाल की गेंदबाजी जसप्रीत के द्वारा।
पहला ओवर लेकर सुंदर आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर मुनरो ने चौका जड़ा है। न्यूजीलैंड का स्कोर 7 रन है।
164 रनों के जवाब में अब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मुनरो और गप्टिल दोनों मैदान में पहुंच गए हैं। केएल राहुल अब कप्तानी कर रहे हैं। रोहित मैदान में नहीं उतर रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के 60 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया है।
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे ने एक बड़ा छक्का जड़ा है। और अगली ही गेंद पर उन्होने एक शानदार चौका जड़ा है।
18 ओवर का खेल बचा है और टीम इंडिया ने 143 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद अबव अय्यर से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
16 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया का स्कोर 131 पर पहुंच गया है। रोहित शर्मा अर्धशतक जड़कर खेल रहे हैं। वहीं अय्यर खतरनाक लय में खेल रहे हैं।
15वें ओवर में अय्यर ने एक लंबा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन उनको जीवनदान मिला है। वह अब अपनी पारी को बड़ा बनाना चाहेंगे। इसके बाद अगली ही गेंद पर अय्यर ने कमाल का छक्का जड़ा है।
13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अय्यर के चौके के साथ भारत का स्कोर अब 100 के पार चला गया है। दोनों बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वह भारत का स्कोर अब 200 के करीब लेकर जाएं।
96 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और केएल राहुल 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा अपने फिफ्टी के काफी करीब हैं।
10वां ओवर लेकर सेंटनर आए थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 84 पर पहुंच गया है।
इस मैच का 7वां ओवर सोढ़ी लेकर आए थे और इस ओवर में केएल राहुल और रोहित शर्मा केवल 2 रन ही बना सके। भारत का स्कोर अभी केवल 55 रन है। राहुल और रोहित अच्छी लय में खेल रहे हैं।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में यानी की छठे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। भारत का स्कोर इसी के साथ 50 के पार चला गया है।
चौथा ओवर लेकर कुग्लाइन लेकर आए थे और इस ओवर की पांचवी गेंद से पहले उन्होंने वाइड फेंकी और सीमारेखा के पार चली गई। टीम इंडिया का स्कोर 4 ओवर के बाद 34 रन है।
तीसरा ओवर साउदी लेकर आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने कमाल का छक्का जड़ा है। शानदार लय में दिख रहे हैं केएल राहुल।
दूसरा ओवर लेकर कुगलाइन आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर सैमसन आउट हो गए हैं। दो रन बनाकर संजू अपना विकेट गंवा बैठे हैं।
पहला ओवर लेकर साउदी लेकर आए थे और दूसरी ही गेंद पर राहुल ने एक कमाल का चौका जड़कर अपना खाता खोला है। राहुल कमाल की लय में नजर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। वे न्यूजीलैंड के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने।
न्यूजीलैंड : टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, टॉम ब्रूस, डेरेल मिशेल, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, ईश सोढ़ी, हैमिश बेनेट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह।