India vs Ireland 1st T20 Match: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई। डबलिन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने मेजबान को 186 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। अर्शदीप को एक विकेट मिला। आयरलैंड की ओर से एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से ऋतुराजा गायकवाड़ (58) हाई स्कोरर थे। रिंकू सिंह ने 21 गेंद में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली। आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।
India in Ireland, 3 T20I Series, 2023
Ireland
152/8 (20.0)
India
185/5 (20.0)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
India beat Ireland by 33 runs
India vs Ireland 2nd T20I: तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को डबलिन में ही खेला जाएगा।
दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हरा दिया है। 186 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई और भारत ने 33 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। आयरलैंड की ओर से इस मुकाबले में एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई और बुमराह को 2-2 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला।
दूसरे टी20 में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। आखिरी एक ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 38 रन की जरूरत है। भारत ने 186 रन का लक्ष्य दिया था।
जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड को सातवां झटका दे दिया है। पिछले मैच के हीरो मैकार्थी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे 126 के स्कोर पर आयरलैंड को यह झटका लगा। आयरलैंड को जीत के लिए 18 गेंद में 58 रन की जरूरत है।
एंड्रयू बालबर्नी के रूप में आयरलैंडक को छठा झटका लगा है। बालबर्नी 72 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। 16 ओवर की समाप्ति के बाद आयरलैंड का स्कोर 125/6 है। जीत के लिए 24 गेंद में 61 रन की जरूरत है।
जॉर्ज डॉकरेल के रन आउट के साथ आयरलैंड को पांचवा झटका लग गया है। 115 के स्कोर पर यह विकेट गिरा। इस विकेट के साथ ही बालबर्नी और डॉकरेल की अर्द्धशतकी साझेदारी टूट गई।
आयरलैंड की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे एंड्रयू बालबर्नी का ऋतुराज गायकवाड़ ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया है। वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में गायकवाड़ ने स्क्वायर लेग की तरफ यह कैच छोड़ा। बालबर्नी 54 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब यह कैच छूटा। भारत को यह जीवनदान महंगा साबित हो सकता है। 14 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 102/4 है। जीत के लिए 36 गेंद में84 रन की जरूरत है।
186 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही आयरलैंड की टीम की उम्मीदों को एंड्रयू बालबर्नी ने जिंदा रखा है। बालबर्नी ने 39 गेंद में अपनी 10वीं टी20 हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। 13 ओवर के बाद स्कोर 94/4 है। मेजबान को जीत के लिए 42 गेंद में 92 रन चाहिए।
रवि बिश्नोई ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। 63 के स्कोर पर आयरलैंड को यह झटका लगा। बिश्नोई को यह दूसरी सफलता मिली। 10 ओवर के बाद मेजबान टीम का स्कोर 63/4 है।
8 ओवर की समाप्ति के बाद आयरलैंड का स्कोर 53/3 है। बलबर्नी (25) और कैम्फर (13) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से 2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने और 1 रवि बिश्नोई ने लिया है।
रवि बिश्नोई ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। बिश्नोई ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी टेक्टर को पवेलियन भेजा। आयरलैंड को 28 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 6 ओवर की समाप्ति के बाद आयरलैंड का स्कोर 31/3 है। जीत के लिए आयरलैंड को 84 गेंद में 155 रन की जरूरत है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में दूसरा विकेट ले लिया है। पिछले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में 2 विकेट लिए थे। कृष्णा ने स्टर्लिंग के बाद लोर्कन टकर को भी शून्य पर पवेलियन भेजा। 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 19/2 है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया है। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आयरलैंड का स्कोर 19/1
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी हुई है। पहले 2 ओवर में स्टार्लिंग और बलबर्नी ने 18 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। आयरलैंड को अब जीत के लिए 186 रन की जरूरत होगी। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (58) हाई स्कोरर रहे, लेकिन रिंकू सिंह ने आखिरी 2 ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की। रिंकू के साथ शिवम दुबे ने भी डेथ में अच्छी बैटिंग की। रिंकू और शिवम ने आखिरी 2 ओवर में 42 रन कूट दिए। 15 से 18 ओवर के बीच सिर्फ 14 रन बने थे। रिंकू सिंह ने पहले इंटरनेशनल मैच में 21 गेंद में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।
18 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। क्रीज पर रिंकू सिंह (16) और शिवम दुबे (6) बल्लेबाजी कर रहे हैं। आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (18), तिलक वर्मा (1), संजू सैमसन (40) और ऋतुराज गायकवाड़ (58) के रूप में लगे हैं।
16 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन है। क्रीज पर रिंकू सिंह (11) और शिवम दुबे (2) बल्लेबाजी कर रहे हैं। आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (18), तिलक वर्मा (1), संजू सैमसन (40) और ऋतुराज गायकवाड़ (58) के रूप में लगे हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ (58) के रूप में भारत को चौथा झटका लग गया है। 129 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। मैकार्थी ने गायकवाड़ का विकेट लिया।
सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। गायकवाड़ ने 6 चौके की मदद से 39 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
भारतीय पारी के 13 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम का स्कोर 108/3 है। क्रीज पर रिंकू सिंह (2) और ऋतुराज गायकवाड़ (45) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को तीन झटके यशस्वी जायसवाल (18), तिलक वर्मा (1) और संजू सैमसन (40) के रूप में लगे हैं।
संजू सैमसन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। संजू 40 रन बनाकर व्हाइट का शिकार बने। भारत को 105 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। संजू के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 11वें ओवर में विस्फोटक अंदाज में रन जुटाए। जोश लिटिल के इस ओवर में संजू ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन जड़े। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 99/2 है। संजू सैमसन 38 पर जबकि गायकवाड़ 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय पारी के 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ (35) और संजू सैमसन (12) बल्लेबाजी कर रहे हैं। आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (18) और तिलक वर्मा (1) हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। पावरप्ले में आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (18) और तिलक वर्मा (1) हैं। क्रीज पर अभी ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन हैं।
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वर्मा पिछले मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। भारत को दूसरा झटका 34 के स्कोर पर लगा।
यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका चौथे ओवर की चौथी ही गेंद पर लग गया है। जायसवाल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका विकेट क्रेग यंग ने लिया। जायसवाल के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
पहले ओवर में सिर्फ 2 रन आने के बाद यशस्वी जायसवाल ने गियर बदला है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है। इसमें 18 रन जायसवाल के तो 8 रन गायकवाड़ के हैं। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी का आगाज किया है। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन आए।
भारत: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी है। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट