भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक जमाया। इससे पहले उन्होंने विशाखातपत्तनम में भी उनके बल्ले से दोहरा शतक निकला था। राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन जायवाल शतक जमाने के बाद रिटायर हर्ट हो गए लेकिन चौथे दिन वह बल्लेबाजी करने लौटे दोहरा शतक जमाया। जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया।
रिटायर हर्ट हो गए थे जायसवाल
जायसवाल ने मैच के तीसरे दिन 122 गेंद पर शतक पूरा किया था। उन्होंने तब तक 9 चौके और पांच छक्के जमाए थे। 104 रन के स्कोर पर उन्हें कमर में दर्द के कारण परेशानी होने लगी। वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। मैच के चौथे दिन कुलदीप यादव के आउट होने के बाद यशस्वी बल्लेबाजी करने उतरे।
जमाया तूफानी दोहरा शतक
युवा बल्लेबाज और ज्यादा जोश में नजर आया। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू किया। उन्होंने जेम्स एंडरसन के ओवर में लगातार तीन छक्के भी जमाए। जायसवाल को देखकर यह समझना मुश्किल था कि एक दिन पहले वह दर्द के कारण मैदान छोड़कर गए थे। 97वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने अपना दोहरा शतक जमाया। जायसवाल ने अपने चिर परिचित अंदाज में इस दोहरे शतक का जश्न मनाया। वह यहीं नहीं रुके और अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जमाकर इंग्लैंड को चेता दिया।
जायसवाल ने लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन
यशस्वी का यह सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में भी यह कमाल किया था। लगातार दो टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट ने साल 2017-18, विनोद कांबली ने 1992-93 में यह कारनामा किया है। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भारत के लिए दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस क्लब में भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण, वसीम जाफर, मंसूर अली पटौदी और सुनील गावस्कर शामिल हैं।