India vs England, Ind vs Eng 2nd women T20 Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में इंग्लैंड कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 111 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हुए ये मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर से डेनली व्याट ने नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली।

बता दें कि भारत को टी-20 सीरीज के पहले मैच में 41 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत को पहले मैच में हर्लीन देओल, कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और मिताली राज से काफी उम्मीदे थीं लेकिन शीर्षक्रम के चारों बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया था। न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। भारत की टी-20 में ये लगातार पांचवी हार है। ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच भारत के लिए सम्मान की बात बन गया है।

टीमें :

भारत : स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जांजड़, अरुणधती रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णामूर्ति, हर्लिन देयोल।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंक्ले, सोफी एकलेस्टोन, जार्जिया एल्विस, एलेक्स हार्टले, एमी जोन्स, लारा मार्श, नैट शिवर, आन्या श्रब्सूले, साराह टेलर, लारेन विनफील्ड और डेनली व्याट।

Live Blog

13:53 (IST)07 Mar 2019
डेनली व्याट का शानदार अर्धशतक

इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनली व्याट 55 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं, भारत की ओर से सबसे ज्यादा एकता बिष्ट ने 2 विकेट झटके।

13:49 (IST)07 Mar 2019
5 विकेट से जीता इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 5 विकेट से दूसरा टी-20 मैच अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

13:41 (IST)07 Mar 2019
पांचवा झटका

इंग्लैंड का पांचवा विकेट गिर चुका है। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर विनफील्ड को 29 रन के निजी स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने पवैलियन का रास्ता दिखा दिया है।

13:39 (IST)07 Mar 2019
जीत के करीब इंग्लैंड

17वें ओवर में इंग्लैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। डेनली व्याट 54 और लारेन विनफील्ड 29 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए इंग्लिश टीम को अब 18 गेंदों में 10 रन चाहिए।

13:27 (IST)07 Mar 2019
डेनली व्याट का शानदार अर्धशतक

डेनली व्याट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का चौथा अर्धशतक लगाया है। इंग्लैंड ने 14 ओवरों में ४ विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं।

13:05 (IST)07 Mar 2019
इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत

इंग्लैंड की शानदार शुरुआत 7 ओवर में दो विकेट खोकर बनाए 45 रन। सलामी बल्लेबाज डेनली व्याट 30 रन बनाकर खेल रहीं हैं।

12:14 (IST)07 Mar 2019
भारत का छठा विकेट गिरा

भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई, 100 रन से पहले खोए 6 विकेट। शिखा पांडे 3 रन बनाकर आउट हुईं

11:55 (IST)07 Mar 2019
भारत का चौथा विकेट गिरा, दीप्ती शर्मा आउट हुईं


अच्छी लय में दिख रहीं दीप्ती 22 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर रनआउट हो गईं।

11:47 (IST)07 Mar 2019
भारतीय ने पूरे किया 50 रन

भारत ने 12 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मितली राज (11) और दीप्ती शर्मा (18)रन बनाकर खेल रहीं हैं।

11:28 (IST)07 Mar 2019
भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई

कैथरीन ब्रंट के सामने भारतीय बल्लेबाज नाकाम, भारत ने 7 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।

11:11 (IST)07 Mar 2019
भारत का पहला विकेट गिरा, कप्तान स्मृति मंधाना आउट हुईं

आतिशी शुरुआत देने के बाद मंधाना इसे जारी नहीं रख पाईं और पांच गेंदों में दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।