इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथे टेस्ट पर पकड़ बना ली है। 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में के तीसरे दिन यानी शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को जो रूट ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह इस पारी के दौरान चौथे सबसे ज्यादा शतक और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच बचा पाना मुश्किल लग रहा है।

IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights

इंग्लैंड ने 135 ओवर में 7 विकेट पर 544 रन बनाए। 186 रन की बढ़त हुई। बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर। 16 रन की साझेदारी हुई। जो रूट ने 150 रन बनाए। जैक क्रॉली 84 और बेन डकेट 94 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप 71 और हैरी ब्रूक 3 बनाकर आउट हुए। जेमी स्मिथ 9 और क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर आउट हुए।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
669 (157.1)

vs

India  
358(114.1)& 425/4(143.0)

Match Ended ( Day 5 – 4th Test )
England drew with India

भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत दूसरे दिन लंच के बाद पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गया। साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा।

Live Updates
23:05 (IST) 25 Jul 2025
LIVE Cricket Score: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने 135 ओवर में 7 विकेट पर 544 रन बनाए। 186 रन की बढ़त हुई। बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर। 16 रन की साझेदारी हुई।

22:36 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: क्रिस वोक्स को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा

क्रिस वोक्स को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। बेन स्टोक्स क्रीज पर। इंग्लैंड ने 129.1 ओवर में 7 विकेट पर 528 रन बनाए। 170 रन की बढ़त हुई। बेन स्टोक्स 66 और लियाम डॉसन 16 रन बनाकर क्रीज पर।

22:11 (IST) 25 Jul 2025
LIVE Cricket Score: जेमी स्मिथ को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा

जेमी स्मिथ को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। लियाम डॉसन 9 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 124.1 ओवर में 6 विकेट पर 515 रन बनाए। 157 रन की बढ़त हुई।

21:55 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: जो रूट आउट

जो रूट को रविंद्र जडेजा ने स्टंप कराया। उन्होंने 150 रन बनाए। लियाम डॉसन नए बल्लेबाज हैं। जेमी स्मिथ 2 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 120 ओवर में 5 विकेट पर 500 रन बनाए। 142 रन की बढ़त हुई।

21:39 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: बेन स्टोक्स रिटायर हर्ट

बेन स्टोक्स रिटायर हर्ट हो गए हैं। जेमी स्मिथ नए बल्लेबाज हैं। स्टोक्स ने रिटायर हर्ट होने से पहले 116 गेंद पर 66 रन बनाए। जो रूट 144 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 116 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन। 133 रन की बढ़त हुई।

21:19 (IST) 25 Jul 2025
बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जड़ा

बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जड़ा। वह 97 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 112 ओवर में 4 विकेट पर 471 रन बनाए। 113 रन की बढ़त हुई। बेन स्टोक्स 50 और जो रूट 140 रन बनाकर क्रीज पर।

20:45 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: चायकाल के बाद खेल जारी

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल के बाद खेल जारी है। इंग्लैंड ने 104 ओवर में 4 विकेट पर 441 रन बनाए। बढ़त 83 रन की हुई। जो रूट 124 और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं।

20:17 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने 102 ओवर में 4 विकेट पर 433 रन बनाए। 75 रन की बढ़त हुई। जो रूट 121 और बेन स्टोक्स 36 रन बनाकर क्रीज पर। 84 रन की बढ़त हुई। ओली पोप 71 और हैरी ब्रूक 3 बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।

20:11 (IST) 25 Jul 2025

क्या जसप्रीत बुमराह भी हो गए चोटिल? नई गेंद से 1 ओवर करने के बाद ही मैदान से गए बाहर

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन नई गेंद से 1 ओवर करने के बाद ही जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर चले गए। बुमराह इस पारी में धारदार गेंदबाजी करते भी नहीं दिखे हैं। …पूरी जानकारी
20:10 (IST) 25 Jul 2025

जो रूट का 38वां शतक, कुमार संगकारा की बराबरी की; सचिन तेंदुलकर के अलावा केवल इन खिलाड़ियों से पीछे

भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट की बात करें तो जो रूट शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले 6 बल्लेबाज अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर पाए। …अधिक जानकारी
20:10 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: रूट-स्टोक्स डटे

इंग्लैंड ने 101 ओवर में 4 विकेट पर 432 रन बनाए। 74 रन की बढ़त हुई। जो रूट 120 और बेन स्टोक्स 36 रन बनाकर क्रीज पर। 83 रन की साझेदारी हुई।

19:16 (IST) 25 Jul 2025
LIVE Cricket Score: जो रूट शतक के करीब

इंग्लैंड ने 92 ओवर में 4 विकेट पर 394 रन बनाए। 36 रन की बढ़त हुई। जो रूट 98 और बेन स्टोक्स 21 रन बनाकर क्रीज पर। 45 रन की साझेदारी हुई। भारत ने नई गेंद ले ली है। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को जल्द विकेट लेना होगा।

18:49 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: स्कोर बराबर

86 ओवर का खेल हो गया है, लेकिन भारत ने अब तक नई गेंद नहीं ली है। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने 86 ओवर में 4 विकेट पर 358 रन बनाए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया है। जो रूट 82 और बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर क्रीज पर।

18:30 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: हैरी ब्रूक को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा

हैरी ब्रूक को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। जो रूट 76 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 80.1 ओवर में 4 विकेट पर 349 रन बनाए। भारत 9 रन से आगे।

18:19 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: ओली पोप को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा

ओली पोप को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 71 रन बनाए। जो रूट 71 रन बनाकर क्रीज पर। हैरी ब्रूक नए बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड ने 76.1 ओवर में 3 विकेट पर 341 रन बनाए। भारत 17 रन से आगे।

18:13 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया। वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इंग्लैंड ने 75 ओवर में 2 विकेट पर 334 रन बनाए। भारत 23 रन से आगे। जो रूट 65 और ओली पोप 71 रन बनाकर क्रीज पर 138 रन की साझेदारी हुई।

17:33 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। भारतीय टीम पहले सत्र में कोई विकेट नहीं ले पाई और बैकफुट पर है। इंग्लैंड ने 74 ओवर में 2 विकेट पर 332 रन बनाए। भारत 26 रन से आगे। जो रूट 63 और ओली पोप 70 रन बनाकर क्रीज पर। 135 रन की साझेदारी हुई।

17:15 (IST) 25 Jul 2025
LIVE Cricket Score: जो रूट ने अर्धशतक जड़ा

जो रूट ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 99 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। ओली पोप 63 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 68.5 ओवर में 2 विकेट पर 312 रन बनाए। भारत 46 रन से आगे। 115 रन की बढ़त हुई।

16:55 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: ओली पोप ने अर्धशतक ठोका

ओली पोप ने अर्धशतक ठोका। वह 93 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। जो रूट 38 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 63.3 ओवर में 2 विकेट पर 287 रन बनाए। 71 रन की बढ़त हुई। 90 रन की साझेदारी हुई।

16:34 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। 59 ओवर में 2 विकेट पर 266 रन बनाए। भारत 92 रन से आगे। ओली पोप 32 और जो रूट 35 रन बनाकर क्रीज पर। 69 रन की साझेदारी हुई।

16:13 (IST) 25 Jul 2025
LIVE Cricket Score: भारत को जल्द साझेदारी तोड़नी होगी

इंग्लैंड ने 55 ओवर में 2 विकेट 252 रन बनाए। ओली पोप 30 और जो रूट 24 रन बनाकर क्रीज पर। 55 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को जल्द साझेदारी तोड़नी होगी।

15:36 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: मोहम्मद सिराज कर रहे गेंदबाजी

इंग्लैंड ने 47 ओवर में 2 विकेट पर 227 रन बना लिए। ओली पोप 20 और जो रूट 13 रन बनाकर क्रीज पर। 30 रन की साझेदारी हुई। दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

15:31 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इंग्लैंड ने 46 ओवर में 2 विकेट पर 225 रन बनाए। भारत 133 रन से आगे। जो रूट 11 और ओली पोप 20 रन बनाकर क्रीज पर। 28 रन की साझेदारी।

15:17 (IST) 25 Jul 2025

IND vs ENG: क्या टीम इंडिया को ले डूबेगा 8वें नंबर तक की बल्लेबाजी का मोह? अश्विन ने कुलदीप यादव को बाहर रखने पर उठाए सवाल

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को चौथे टेस्ट में भी बाहर बैठाए जाने पर अश्विन ने टीम चयन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी को प्राथमिकता देने के चक्कर में भारत अपनी बॉलिंग बेंच स्ट्रेंथ को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ यह रणनीति उलटी पड़ रही है। …अधिक जानकारी
13:19 (IST) 25 Jul 2025
India vs England 4th Test LIVE Score: जल्दी से जल्दी विकेट निकालने होंगे

भारतीय टीम को मैच में वापसी करने के लिए तीसरे दिन जल्दी से जल्दी विकेट निकालने होंगे। एक और सेशन इंग्लैंड के पक्ष में गया तो भारत के हाथ से मैच और सीरीज निकल जाएगा।

13:14 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG 4th Test LIVE Score: क्रॉली और डकेट की साझेदारी ने भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया

इंग्लैंड की ओर से ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जैक क्रॉली 84 और बेन डकेट 94 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा और अंशुल कम्बोज को विकेट मिला। क्रॉली और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी ने भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया।

12:58 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का दबदबा

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए। भारत 133 रन से आगे है।

12:57 (IST) 25 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: मैनचेस्ट टेस्ट का तीसरा दिन

नमस्कार! मैनचेस्टर में खेला जा रहा भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट के तीसरे के लाइव अपडेट्स में स्वागत है। यहां आपको भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज समेत खेल जगत से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।