भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार से शुरू होने वाला है। पहला मुकाबला जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम लय में नजर नहीं आ रही है। बैजबॉल का दम भरने वाले कप्तान बेन स्टोक्स भी शांत नजर आ रहे हैं। अब स्टोक्स के कप्तानी के शानदार रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर भारतीय टीम के पास हैट्रिक लगाने का मौका है।

बेन स्टोक्स की कप्तानी का शानदार रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स की कप्तानी में टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड का रिकॉर्ड शानदार है। स्टोक्स ने 8 जुलाई 2020 टीम की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद से अब तक स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड को कोई भी सीरीज नहीं हारा है। उन्होंने इस बीच जो 8 सीरीज खेली उसमें से वह पांच जीते और तीन ड्रॉ रही। हालांकि भारत के खिलाफ स्टोक्स की टीम सीरीज हारने की कागार पर है। अगर रांची में इंग्लैंड जीत हासिल नहीं करता है तो वह सीरीज गंवा देगा।

स्टोक्स का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली। यह सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से जीती थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। भारत के खिलाफ वह सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। वहीं साउथ अफ्रीका को उन्होंने अपने घर में 3-2 से मात दी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी के घर पर 3-0 से मात दी। वहीं फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। आयरलैंड के खिलाफ वह सीरीज 1-0 से जीते। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज भी ड्रॉ रही।

रांची में भारत की नजर हैट्रिक पर

भारतीय टीम की नजर रांची में हैट्रिक पर लगी होगी। वह भी एक नहीं दो-दो। भारत सीरीज के पिछले दो मैच जीतने के बाद हैट्रिक की कगार पर है। रांची में जीत के साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ घर पर लगातार तीसरी टेस्ट जीतकर भी हैट्रिक लगा देगा। भारत ने 2016 में इंग्लैंड तो 4-0 से मात दी थी। वहीं 2021 में 3-1 से हराया। फिलहाल भारत 2-1 की लीड पर है और सीरीज जीतने से 1 ही जीत दूर है।