भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट बचाने के लिए गजब का संघर्ष दिखाया। इसमें ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भूमिका अहम रही। जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने 17 महीने का सूखा खत्म किया। इंग्लैंड में उन्होंने दूसरा शतक जड़ा।

जडेजा का इंग्लैंड में दूसरा शतक

रविंद्र जडेजा ने गेंदों पर टेस्ट करियर में अपना 5वां शतक जड़ा। उन्होंने विदेश में दूसरा शतक जड़ा। दोनों शतक इंग्लैंड में आए हैं। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम में 2022 में शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने तीसरा शतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा है। यह इस सीरीज में उनकी तीसरी 50 रन से ज्यादा की पारी है।

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा शतक

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का लगातार तीसरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा। उनका तीसरा, चौथा और 5वां शतक इंग्लैंड के खिलाफ ही आया। इसके पहले उन्होंने फरवरी 2024 में राजकोट में 112 रन की पारी खेली थी। बर्मिंघम में 104 रन की पारी खेली थी।

2018 में पहला शतक

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का पहला शतक 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 2022 में 2 शतक जड़े। श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। यह टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है। जडेजा ने टेस्ट में 5 शतक के अलावा 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।