क्रिस वोक्स ने भारत को पहले ओवर में दो झटके दिए। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को लगातार 2 गेंदों पर पवेलियन भेजा। राहुल और गिल ने दृढ़ संकल्प के साथ पारी को फिर से खड़ा किया। शून्य पर 2 विकेट के बाद तीसरे विकेट के लिए 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली इतिहास की पहली जोड़ी बन गई। राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। वह इंग्लैंड में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने एक दशक से ज्यादा के करियर में पहली बार किसी सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए। इस बीच, नाबाद 78 रन बनाकर खेल रहे गिल एक सीरीज में सुनील गावस्कर और यशस्वी जायसवाल के बाद 700 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
क्या बारिश से मिलेगी मदद?
चौथे दिन का खेल 178/2 पर समाप्त होने के बावजूद भारत के गिरफ्त में अभी मैच नहीं है। वह इंग्लैंड से 137 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष हैं। मैनचेस्टर में 5वें दिन बादल छाए रहने और पिछले दिन की तुलना में बारिश की संभावना बढ़ने का अनुमान है। ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार मैनचेस्टर में सुबह बारिश की संभावना है और सुबह के सत्र के एक घंटे बाद, सुबह 11 बजे बारिश और तेज होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि “धीरे-धीरे बारिश कम होगी धूप निकल आएगी।”
मैनचेस्टर टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम
स्थानीय समय (आईएसटी) | बारिश की संभावना | तापमान °C |
सुबह 10 बजे (दोपहर 3:30 बजे) | 80% | 16° |
सुबह 11 बजे (दोपहर 4:30 बजे) | 90% | 16° |
दोपहर 12 बजे (दोपहर 5:30 बजे) | 80% | 16° |
दोपहर 1 बजे (शाम 6:30 बजे) | 70% | 17° |
दोपहर 2 बजे (शाम 7:30 बजे) | 60% | 17° |
दोपहर 3 बजे (रात 8:30 बजे) | 60% | 18° |
शाम 4 बजे (रात 9:30 बजे) | 50% | 18° |
शाम 5 बजे (रात 10:30 बजे) | 30% | 18° |