इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में गेंद से प्रभाव दिखाने के बाद बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा। उन्होंने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा। स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतक जड़ा।

बेन स्टोक्स ने 13वां शतक लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2023 में बनाया था। भारत के खिलाफ स्टोक्स का यह दूसरा शतक है। पहला शतक उन्होंने नवंबर 2016 में राजकोट में 128 रन की पारी खेली थी। स्टोक्स इसके साथ ही इतिहास रच दिया। वह 1 टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले और शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बने।

बेन स्टोक्स फाइटर

मैनचेस्टर टेस्ट में बेन स्टोक्स के लिए बल्लेबाजी आसान नहीं रही। उन्हें क्रैम्प भी आया। इसके कारण वह तीसरे दिन रिटायर हर्ट भी हुए थे। फिर बाद में बल्लेबाजी करने आए और शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने भारत की पहली पारी में 24 ओवर गेंदबाजी की। 72 रन देकर 5 विकेट लिए। किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसा करना आसान नहीं होता।

एशेज में नहीं मिलेगी सपाट पिच, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का इंग्लैंड को चेतावनी

लॉर्ड्स में भी चमके थे बेन स्टोक्स

लॉर्ड्स में बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी से मैच पलटा था। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 193 रन का लक्ष्य डिफेंड करने में मदद किया। भारत को करीबी हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

इंग्लैंड मजबूत स्थिति में हैं। इससे पहले जो रूट ने 150 रन की पारी खेली। जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप ने अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड ने 600 से ज्यादा रन बना लिए हैं। बढ़त 250 से ज्यादा की हो गई। भारतीय टीम पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-2 से आगे है।