IND vs ENG 2nd Test Cricket Score Day 3, Today Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और 399 के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने एकमात्र विकेट बेन डकेट के रूप में गंवाया। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए। डकेट का विकेट आर अश्विन को मिला। इंग्लैंड की ओर से क्रीज पर जैक क्राउली 29 और रेहान अहमद 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs ENG 2nd Test Day 4 Live Score Updates: Watch Here
इससे पहले भारत की दूसरी पारी 255 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में 143 रन की बढ़त के बाद भारत ने इंग्लैंड को 399 का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल ने शतक लगाया। गिल के बल्ले से 11 महीने के बाद इंटरनेशनल सेंचुरी निकली। उन्होंने 104 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) फ्लॉप रहे। यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी के अलावा श्रेयस अय्यर 29 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन बनाए। टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए। रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन ने 2 और शोएब बशीर ने 1 विकेट लिए।
IND vs ENG 2nd Test Match Live Streaming: Watch Here
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
396(112.0)& 255(78.3)
England
253(55.5)& 292(69.2)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat England by 106 runs
IND vs ENG, 2nd Test: विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य दिया है।
52वें ओवर में जेम्स एंडरसन बाल-बाल बचे। बुमराह की गेंद पर एंडरसन को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दिया लेकिन एंडरसन ने रिव्यू लिया। गेंद बल्ले पर लगी थी जिसके कारण एंडरसन बच गए।
जसप्रीत बुमराह ने टॉम हार्टले को आउट किया। हार्टले ने थोड़ा हटकर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह भी शुभमन गिल को कैच दे बैठे। हार्टले ने 21 रन बनाए। बुमराह के पांच विकेट पूरा किए।
जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को भी बोल्ड किया। बुमराह की कटर गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। स्टोक्स भी गेंद देखकर हैरान थे। उन्होंने बल्ला ही छोड़ दिया। स्टोक्स ने 54 गेंदों में 47 रन बनाए।
बेन स्टोक्स को पारी को संभालने की कोशिश में लगे हैं। 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पुल करके चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर कट करके एक और बाउंड्री लगाई। वहीं अगले ओवर में उन्होंने छक्का भी लगाया।
कुलदीप यादव ने रेहान अहमद को आउट करके भारत को सातवीं सफलता दिलाई। ओवर की तीसरी गेंद पर रेहान ने मिड विकेट पर गेंद को खेला लेकिन शुभमन गिल को कैच दे बैठे। 15 गेंदों में 6 रन बनाकर कुलदीप पवेलियन लौट गए।
जसप्रीत बुमराह ने 36वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर बेयस्टो रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पहली स्लिप पर गिल को कैच दे बैठे। 39 गेंदों पर बेयरस्टो 25 रन ही बना सके।
टी के बाद का खेल शुरू हो चुका है और इंग्लैंड की तरफ से अभी क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 241 रन पीछे है और इस टीम के 4 बल्लेबाज चायकाल तक पवेलियन लौट चुके थे। इस समय स्टोक्स और बेयरस्टो पर टीम को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी की और चार विकेट हासिल किए। टी तक जॉनी बेयरस्टो 24 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड जैक क्रॉली (76), बेन डकेट (21), ओली पोपा (23) और जो रूट (5) का विकेट खो चुका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2, कुलदीप और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
दो विकेट खोने का दबाव इंग्लैंड पर दिखाई दे रहा है। 29वें ओवर में अश्विन ने केवल दो रन दिए। वहीं बुमराह का अगला ओर मेडन रहा। भारतीय टीम अब जल्द ही इंग्लैंड को समेटना चाहेगी।
28वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ओली पोप को बोल्ड कर दिया। बुमराह की इनस्विंग यॉर्कर का पोप के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद विकेट्स पर जाकर लगी और तीनों स्टंप्स उड़ गए। 55 गेंदों में पोप 23 रन ही बना सके।
26वें ओवर में जो रूट पवेलियन लौट गए। ओवर की पांचवीं गेंद जो रूट के बल्ले के किनारे पर लगी और पहली स्लिप पर खड़े शुभमन गिल के हाथों में गई। 10 गेंदों में पांच रन बनाकर रूट लौट गए।
23वें ओवर में अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली को पवेलियन लौटा दिया। क्रॉली ने एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। 78 गेंदों में 76 रन बनाकर क्रॉली को पवेलियन लौटना पड़ा।
दूसरे सेशन का ड्रिंक्स ब्रेक हो चुका है। इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम का बैजबॉल का असर देखने को मिला है। क्रॉली तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं ओली पोप संभल कर खेलते हुए उनका साथ दे रहे हैं।
18वें ओवर में क्रॉली ने एक और शानदार छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप के साथ छक्का जमाया। ओली पोप और क्रॉली दोनों स्वीप कर रहे हैं। भारत के लिए यह साझेदारी खतरनाक साबित हो सकती है।
13वें ओवर में क्रॉली ने कुलदीप यादव की गुगली पर चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर स्लॉग स्वीप करते हुए छक्का जमाया और महज 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। क्रॉली अब तक 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने बेन डकेट को आउट किया। डकेट ने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन वह सिली पॉइंट पर रजत पाटीदार को कैच दे बैठे। 17 गेंदों में 21 रन बनाकर डकेट को लौटना पड़ा।
नौवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 16 रन दिए। जैक क्रॉली ने इस ओवर में चार चौके जमाए। ओवर की पहली तीन गेंद पर क्रॉली ने चौकों की हैट्रिक लगाई वहीं फिर आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा।
लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली को जीवनदान मिला। क्रॉली ने मिड विकेट पर गेंद को खेला, गिल के पास मौका था लेकिन वह कैच लपक नहीं पाए।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बेन डकेट और जैक क्रॉली क्रीज पर है। जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर डाला जो कि मेडन रहा। अगले ओवर में डकेट और क्रॉली ने एक-एक चौका जमाया।
भारत की पहली पारी 112 ओवर में 396 रन पर सिमट गयी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 209 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 336 रन से आगे से की थी। टीम ने 60 रन जोड़कर अपने चारों विकेट गंवा दिये। इंग्लैंड के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये। शोएब बशीर और रेहान अहमद को भी तीन-तीन सफलता मिली।
112वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोएब बशीर ने मुकेश कुमार को आउट करके भारतीय टीम को समेट दिया। मुकेश कुमार डिफेंस करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद जो रूट के हाथों में गई। मुकेश खाता भी नहीं खोल सके।
111वें ओवर में रेहान अहमद ने जसप्रीत बुमराह को आउट किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद पर बल्ले के किनारे पर लगी और दूसरी स्लिप पर जो रूट को कैच दे बैठे। 9 गेंदों में छह रन बनाकर बुमराह को वापस लौटना पड़ा।
जेम्स एंडरसन ने यशस्वी जायसवाल को आउट करके इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। 106वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने एक्सट्रा कवर पर बाउंड्री लगाने की कोशिश की लेकिन वह जॉनी बेयरस्टो को कैच दे बैठे। 290 गेंदों में 209 रन बनाकर जायसवाल की शानदार पारी का अंत हुआ। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी जायसवाल को पारी के लिए बधाई दी।
यशस्वी जायसवाल ने 101वें ओवर की पहली गेंद पर घुटने पर जाकर शानदार छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। 277 गेंदों में यशस्वी ने 200 रन पूरे किए। जायसवाल ने अपने अंदाज में आसमान की ओर बांहे फैला कर इस दोहरे शतक का जश्न मनाया। स्टेडियम में जायसवाल-जायसवाल के नारे लगने लगे।
अश्विन ने गुड लेंथ गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की। गेंद बल्ले से लगकर कीपर के हाथों में गई। रीप्ले में दिखा की गेंद बल्ले से लगी थी। 37 गेंदों में अश्विन ने 20 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
100वें ओवर में शोएब बशीर ने 8 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर जायसवाल ने शानदार फुटवर्क के साथ लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। जायसवाल अब 190 पर पहुंच चुके हैं।
99वें ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल बाल-बाल बचे। जायसवाल ने फुल लेंथ गेंद पर आगे आकर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने आउट नहीं दिया। इंग्लैंड ने रिव्यू लिया लेकिन गेंद स्टंप्स के ऊपर जा रही थी। जायसवाल बाउंस के कारण बच गए।
98वें ओवर में भी अश्विन के बल्ले से चौका निकला। इस बार उन्होंने ड्राइव करते हुए एक्सट्रा कवर पर बाउंड्री जमाई। इसके साथ ही भारत का स्कोर 350 के पार पहुंच गया है।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। पहले ओवर इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने डाला। इस ओवर की तीसीर गेंद पर अश्विन एक्सट्रा कवर्स पर चौका जमाया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 341 तक पहुंच गया है।
बशीर ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत विशेष दिन रहा। पिछले दो तीन वर्षों में मैं जितनी चीजों से गुजरा हूं,उसने इसे और खास बना दिया। रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट लेना शानदार लग रहा है।’’
हैदराबाद में पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत को शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में एक बार फिर इंग्लैंड की बेखौफ ‘बैजबॉल’ शैली का सामना करना होगा। टीम के लिए मुश्किल यह है कि उनके सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। विराट कोहली पहले दो टेस्ट से बाहर थे और हैदराबाद में हार के बाद रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने से भारत के लिए जीतना और मुश्किल हो गया है । तीन साल पहले भी भारतीय टीम को इन्हीं हालात से दोचार होना पड़ा था जब चेन्नई में पहले टेस्ट में उसे इंग्लैंड ने हराया था लेकिन वापसी करके भारत ने सीरीज जीती थी। हैदराबाद में पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बाद उसने आक्रामक खेल की अपनी ‘बैजबॉल’ शैली से वापसी करके 28 रन से मैच जीता।
