Edgbaston weather update, India vs England 2nd Test Day 5: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आखिरी दिन रविवार (6 जुलाई) के रोमांच पर बारिश पानी फेर सकती है। इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य देने के बाद भारत ड्राइविंग सीट पर है। मेजबानों ने 72 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। भारत बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट मैच जीतने से 7 विकेट दूर है।
भारत की राह में बारिश बाधा बन सकती है। यूके के मौसम विभाग के अनुसार बर्मिंघम में दिन की शुरुआत में बारिश हो सकती है। सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे) से दोपहर 2 बजे तक (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) बारिश की संभावना 50 से 30 प्रतिशत है। हालांकि, मौसम विभाग ने दोपहर 3 बजे के बाद बारिश की संभावना 10 प्रतिशत से कम होने की जताई है। लंच के समय बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।
बर्मिंघम में कैसा रहेगा मौसम
स्थानीय समय (आईएसटी) | वर्षा की संभावना | तापमान °C |
सुबह 9 बजे (दोपहर 2:30 बजे) | 70% | 16° |
सुबह 10 बजे (दोपहर 3:30 बजे) | 50% | 16° |
सुबह 11 बजे (शाम 4:30 बजे) | 40% | 16° |
दोपहर 12 बजे (शाम 5:30 बजे) | 30% | 17° |
दोपहर 1 बजे (शाम 6:30 बजे) | 30% | 18° |
दोपहर 2 बजे (शाम 7:30 बजे) | 30% | 18° |
दोपहर 3 बजे (रात 8:30 बजे) | 10% | 18° |
शाम 4 बजे (रात 9:30 बजे) | <5% | 18° |
शाम 5 बजे (रात 10:30 बजे) | <5% | 18° |