आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 9 फरवरी 2020 को भारत और बांग्लादेश के बीच दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने तीन विकेट से जीत हासिल कर पहली बार विश्वकप के खिताब पर कब्जा जमाया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और यशस्वी के अलावा कोई भी बल्लेबाज रंग में नहीं दिखा। भारतीय टीम 177 के स्कोर पर ही सिमट गई। इसके जवाब में जब बांग्लादेश की टीम मैदान में उतरी तो उसने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन रवि विश्नोई ने भारत की वापसी कराई।

उनकी धारदार गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई। उन्होंने 4 विकेट झटके। लेकिन एक बार फिर अकबर और परवेज के बीच साझेदारी हुई लेकिन यशस्वी ने वह साझेदारी तोड़कर भारत को वापस गेम में लाया। भारतीय टीम ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन, अकबर ने कप्तानी पारी खेली और टीम को संभाला लेकिन इस मुकाबले में मौसम ने भी अपनी धमक दिखाई और बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। इसके बाद जीत के लिए बांग्लादेश को 5 ओवर में 7 रन बनाने थे। उसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो इस मुकाबले में जीत हासिल कर बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 7वीं बार फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय टीम चार बार चैंपियन रह चुकी है। ऐसे में उसके पास रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने का मौका था।

India U19 vs Bangladesh U19 Live Score Updates:

 

इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। मैच के पल-पल के अपडेट्स पाने के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रहे सकते हैं।

Live Blog

21:43 (IST)09 Feb 2020
भारत को मिली हार

इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने जीत हासिल कर पहली  बार विश्वकप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 

21:23 (IST)09 Feb 2020
बारिश ने डाला खलल

बारिश के चलते अब यह मैच रोक दिया गया है। बांग्लादेश को जीत के लिए अभी 15 रनों की दरकार है तो वहीं भारत को तीन विकेट चटकाने होंगे। अब देखना होगा कि आखिर दोनों टीमें बारिश रुकने के बाद कैसा खेलती हैं।

21:21 (IST)09 Feb 2020
15 रन दूर

इस मुकाबले में जीत के लिए अब बांग्लादेश को केवल 15 रनों की जरूरत है। वहीं भारत को तीन विकेट चटकाने होंगे। 

21:07 (IST)09 Feb 2020
150 रन पूरे

38वें ओवर में बांग्लादेश की टीम ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए अभी तीन विकेट चटकाने होंगे। 

20:47 (IST)09 Feb 2020
35 रनों की जरूरत

बांग्लादेश को जीत के लिए अभी 35 रनों की जरूरत है तो वहीं भारत को तीन विकेट चटकाने होंगे। रोमांचक मोड़ पर मुकाबला पहुंच गया है। 

20:37 (IST)09 Feb 2020
सातवां झटका

143 के स्कोर पर बांग्लादेश को सातवां झटका लगा है और एमाम अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। कमाल की वापसी भारतीय गेंदबाजों के द्वारा।

20:25 (IST)09 Feb 2020
मेडन ओवर

रवि विश्नोई ने मैच का 29वां ओवर लेकर आए थे और उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और मेडन ओवर फेंका। बांग्लादेश को जीत के लिए 49 रनों की दरकार है। 

20:11 (IST)09 Feb 2020
एमान का चौका

27वां ओवर लेकर आकाश आए थे और इस ओवर में एमान ने एक शानदार चौका जड़ा है। भारतीय गेंदबाज को अब विकेट की दरकार है। बांग्लादेश को जीत के लिए 59 रनों की दरकार है। 

19:47 (IST)09 Feb 2020
100 के पार बांग्लादेश

23वें ओवर में बांग्लादेश की टीम ने विश्नोई के चौके से अपना स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। भारत को अब विकेट की तलाश है। 

19:30 (IST)09 Feb 2020
अकबर का छक्का

20 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश की टीम ने 4 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। अकबर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने एक शानदार छक्का जड़ा है। 

19:12 (IST)09 Feb 2020
चौथा झटका

65 के स्कोर पर भारत ने बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है। विश्नोई कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। शहादत 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

19:01 (IST)09 Feb 2020
अकबर अली मैदान में

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार तरीके से वापसी की है और तीन झटके बांग्लादेश को दिए हैं। अब भारत को लगातार दबाव बनाकर रखना होगा। 

18:46 (IST)09 Feb 2020
दूसरा झटका

13वां औोवर लेकर रवि आए थे और इस ओवर की चौथी ही गेंद पर भारत ने बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया है। 62 के स्कोर पर भारत को यह सफलता मिली है। 

18:25 (IST)09 Feb 2020
तमीम ने जड़ा छक्का

9वां ओवर लेकर रवि आए थे और इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर तमीम ने एक शानदार छक्का जड़ा है। इस छक्के के साथ बांग्लादेश का स्कोर 50 के पार चला गया है।

18:05 (IST)09 Feb 2020
कार्तिक का कमाल ओवर

5वां ओवर लेकर कार्तिक आए थे और इस ओवर में कार्तिक ने केवल 2 रन ही खर्च किए हैं। अब  बांग्लादेश का स्कोर 29 रन है। लेकिन भारत को विकेट की दरकार है। 

17:47 (IST)09 Feb 2020
सुशांत ने डाला कमाल ओवर

दूसरा ओवर लेकर सुशांत आए थे और इस ओवर में केवल 5 ही रन आए हैं। सुशांत ने शानदार गेंदबाजी की है। लेकिन भारत को एक विकेट की दरकार है।

17:40 (IST)09 Feb 2020
तमीम का चौका

पहला ओवर लेकर कार्तिक आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर तमीम ने एक कमाल का चौका लगाया है। बांग्लादेश की बेहद उम्दा शुरुआत। 

17:36 (IST)09 Feb 2020
कार्तिक के हाथ में गेंद

178 रनों के जवाब में बांग्लादेश की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज परवेज और तनजीद की जोड़ी मैदान में आ गए हैं। भारत की ओर से कार्तिक गेंदबाजी करने के लिए आए हैं। 

17:21 (IST)09 Feb 2020
भारतीय गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 178 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश के सामने रखा है। अब देखना होगा कि आखिर भारतीय गेंदबाजी किस तरह का प्रदर्शन करती है।

16:55 (IST)09 Feb 2020
नौवां झटका

172 के स्कोर पर टीम इंडिया को नौवां झटका लगा है और कार्तिक त्यागी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। 

16:46 (IST)09 Feb 2020
एक और झटका

170 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा है और रवि विश्नोई 2 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। भारत मुश्किल स्थिति में। 

16:27 (IST)09 Feb 2020
लगातार दो झटके

40वें ओवर में भारत को आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो झटके लगे हैं। 40 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर अभी 156 रन है। भारत को लंबी साझेदारी बनानी होगी। 

16:05 (IST)09 Feb 2020
36 ओवर के बाद भारत

36 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने 3 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल शानदार लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

15:48 (IST)09 Feb 2020
प्रियम गर्ग आउट

114 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और कप्तान प्रियम गर्ग जल्द ही आउट हो गए हैं। भारत को अब एक साझेदारी की दरकार है। 

15:35 (IST)09 Feb 2020
तिलक वर्मा आउट

103 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और अच्छी लय में खेल रहे तिलक वर्मा 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

15:30 (IST)09 Feb 2020
जायसवाल की फिफ्टी पूरी

28वें ओवर में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी ने एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर भी शतक के करीब पहुंच गया है। 

15:15 (IST)09 Feb 2020
अर्धशतक के करीब यशस्वी

23 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 73 रन बना लिए हैं लेकिन यशस्वी जायसवाल अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। शानदार साथ निभा रहे हैं तिलक वर्मा। 

15:02 (IST)09 Feb 2020
20 ओवर के बाद भारत

20 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। यशस्वी और तिलक दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

14:41 (IST)09 Feb 2020
कमाल की बल्लेबाजी

यशस्वी और तिलक वर्मा के बीच एक शानदार साझेदारी पनप रही है लेकिन भारत को अब तेजी से रन बनाने होंगे। 14 ओवर के बाद अभी भारत का स्कोर केवल 38 रन है। 

14:28 (IST)09 Feb 2020
शानदार चौका

11वां ओवर अविषेक लेकर आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी ने एक कमाल चौका जड़ दिया है। जायसवाल अब अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

14:24 (IST)09 Feb 2020
10 ओवर के बाद टीम इंडिया

10 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

14:15 (IST)09 Feb 2020
तिलक वर्मा हुए चोटिल

दिव्यांश के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और रन लेते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी के थ्रो के चलते वह चोटिल हो गए हैं। 

14:05 (IST)09 Feb 2020
तिलक वर्मा मैदान में

दिव्यांश के रूप में भारत को पहला झटका है और अब उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए तिलक वर्मा आ गए हैं। यशस्वी के साथ उन्हें एक साझेदारी बनानी होगी। 

13:55 (IST)09 Feb 2020
संभलकर खेल रहे दोनों सलामी बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल और दिव्यांक दोनों ने संभली हुई शुरुआत की है। बांग्लादेश अच्छी गेंदबाजी कर रही है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर केवल 7 रन है। लेकिन भारत ने विकेट नहीं गंवाया है। 

13:47 (IST)09 Feb 2020
जायसवाल को दिखाना होगा दम

इस फाइनल मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। दिव्यांक और यशस्वी को आतिशी शुरुआत करनी होगी। लेकिन, बांग्लादेश के गेंदबाज अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। 

13:35 (IST)09 Feb 2020
मैदान पर उतरी टीमें
13:18 (IST)09 Feb 2020
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश : अकबर अली (कप्तान/विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद हृदॉय, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, रकीबुल हसन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, अविषेक दास।

13:14 (IST)09 Feb 2020
भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत रावत, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह।

13:03 (IST)09 Feb 2020
भारत को देना होगा बड़ा लक्ष्य

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इसका मतलब है कि उसकी रणनीति लक्ष्य का पीछा करने की है। ऐसे में भारत के लिए अब जरूरी हो गया है कि वह बांग्लादेश को बड़ा लक्ष्य दे।

12:59 (IST)09 Feb 2020
यह होगी रणनीति

यह मैच नहीं नई पिच पर खेला जाएगा। हालांकि, पिछले तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना कठिन साबित हुआ है। चूंकि फाइनल होने के कारण इस मैच में दोनों टीमों पर दबाव लाजिमी है, ऐसे में विपक्षी को बड़ा लक्ष्य देने के इरादे के साथ टॉस जीतने वाला कप्तान बल्लेबाजी चुन सकता है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में भी ऐसा ही किया था।