Pace Sensation Mayank Yadav Memorable International Debut: भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने रविवार 6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने लगातार अपेक्षित गति से गेंदबाजी की। मयंक यादव ने पहली बार इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान हलचल मचाई थी।
मंयक यादव ने तब लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए 4 मैच में 7 विकेट लिए थे। हालांकि,चोट के चलते वह 4 मैच ही आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे। हालांकि, 4 मैच में ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी थी। मयंक यादव ने लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी और जॉनी बेयरस्टो, ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए थे।
मयंक यादव 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से क्यों नहीं कर पाए गेंदबाजी, आकाश चोपड़ा ने बताया कारण
मयंक यादव इंटरनेशनल डेब्यू को भी यादगार बनाने में कामयाब रहा। 22 साल के मयंक यादव 4 ओवर में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार तो नहीं छू पाये, लेकिन उन्होंने 24 में से 17 गेंद लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। विजडन के अनुसार, उनकी औसत स्पीड 138.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। मयंक यादव ने मेडन ओवर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उनके दूसरे ओवर की तीसरी गेंद 149.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की थी।
मयंक यादव का पहला ओवर
उनका पहला ओवर मेडन था। पहले ओवर में उन्होंने सबसे तेज गेंद 147.6 किमी प्रति घंटे और सबसे धीमी गेंद 138 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। पहले ओवर के दौरान उनकी औसत गति 142.5 किमी प्रति घंटे की रही। उन्होंने तौहीद ह्रदय को 141.9 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी। अगली गेंद की रफ्तार 145.1 किमी प्रति घंटे की थी। उन्होंने ओवर की अन्य गेंदें क्रमशः 138 किमी प्रति घंटे, 147.3 किमी प्रति घंटे, 135.2 किमी प्रति घंटे और 147.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। विजडन के अनुसार, मयंक यादव T20I करियर की शुरुआत मेडन ओवर से करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।
मयंक यादव का दूसरा ओवर
दूसरे ओवर में, उनकी सबसे तेज गेंद 149.9 किमी प्रति घंटे की थी, जबकि उनकी सबसे धीमी गेंद 113.3 किमी प्रति घंटे की थी और औसत गति 140.1 किमी प्रति घंटे की थी। उन्होंने 148.8 किमी प्रति घंटे की गति से ओवर की शुरुआत की। मयंक की अगली गेंद 146.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की थी। इस गेंद पर अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने अपनी सबसे तेज गेंद (149.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) जैकर अली को फेंकी। मयंक ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को गेंदबाजी करते हुए गति को 113.3 किलोमीटर प्रति घंटे तक कम कर दिया। उनकी अगली दो गेंदें क्रमशः 142.7 और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रहीं। मयंक ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 3 रन दिये।
मयंक यादव का तीसरा ओवर
मयंक यादव ने तीसरे ओवर में 15 रन दिए। इस ओवर के दौरान उनकी सबसे तेज गति 147.7 किलोमीटर प्रति घंटे और सबसे धीमी गति 140.7 किलोमीटर प्रति घंटे रही। उनकी औसत गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे रही। यह मैच का 13वां ओवर था। मेहदी हसन मिराज ने पहली गेंद (140.7 किलोमीटर प्रति घंटे) को पुश किया और दूसरी (143.6 किलोमीटर प्रति घंटे) को जोर से कट किया। उन्होंने 148.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली अगली गेंद पर सिंगल लिया। मयंक ने अगगी दो गेदों की गति 147.7 किमी प्रति घंटे और 146.7 किमी प्रति घंटे की बनाए रखी। इनमें से एक गेंद पर रिशाद हुसैन ने चौका और दूसरी पर छक्का लगाया। मयंक की अंतिम गेंद 142.8 किमी प्रति घंटे की थी, जिस पर रिशाद चूक गए।
मयंक यादव का चौथा ओवर
महंगे ओवर के बाद मयंक ने अपने अंतिम ओवर में शानदार वापसी की और सिर्फ 3 रन दिए। आखिरी ओवर में उनकी सबसे तेज गति 146.5 किमी प्रति घंटे और सबसे धीमी 106.2 किमी प्रति घंटे की रही। चौथे ओवर में उनकी औसत स्पीड 127 किमी प्रति घंटे की रही। मयंक ने विकेट की तलाश में 145.6 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद फेंककर पेस-स्लो कार्ड खेला। उसके बाद 106.2 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी। मयंक ने इसके बाद 145.1, 111.5, 145.8, 107.8 की गति से गेंदें फेंकी। हालांकि, कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।