India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test Day 2 Score: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन भारत की पारी 314 रन पर ऑलआउट हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय बांग्लादेश का दूसरी पारी में स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन था। जाकिर हसन 2 और नजमुल हुसैन शांतो 5 रन बनाकर नाबाद थे। बांग्लादेश की पहली पारी 227 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह भारत के पास अब भी 80 रन की लीड है।

दूसरे दिन का पहला सेशन बांग्लादेश के नाम रहा। भारत ने लंच तक 3 विकेट गंवा दिए थे। उसके खाते में सिर्फ 86 रन ही जुड़े थे। केएल राहुल ने फिर निराश किया। चेतेश्वर पुजारा भी 24 और शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। लंच के बाद विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, दोनों ही शतक पूरा नहीं कर पाए। ऋषभ पंत 97 और श्रेयस अय्यर 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

बांग्लादेश की ओर से उसके कप्तान शाकिब अल हसन ने शानदार प्रदर्शन किया। शाकिब अल हसन भले ही आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में नहीं बिके हों, लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की। शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम ने 4-4 विकेट लिए। IPL Auction 2023 Live: आईपीएल 2023 के लिए चल रही नीलामी के ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Match Ended

India in Bangladesh, 2 Test Series, 2022

Bangladesh 
227(73.5)& 231(70.2)

vs

India  
314(86.3)& 145/7(47.0)

Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat Bangladesh by 3 wickets

Live Updates

India vs Bangladesh 2nd Test Day 2 Score: केएल राहुल ने फिर किया निराश

16:39 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए बनाए 7 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास अब भी 80 रन की लीड है। कुल मिलाकर दोनों टीमें खुश हैं। तीसरे दिन भारत की नजर बांग्लादेश की टीम का जल्द से जल्द पुलिंदा बांधने पर होगी। बांग्लादेश की कोशिश टिककर खेलने की होगी।

16:21 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: बांग्लादेश ने 3 ओवर में बनाए 4 रन

बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो और जाकिर हसन ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए। बांग्लादेश ने पहले ओवर में एक रन बनाया। रविचंद्रन अश्विन का दूसरा ओवर मेडन रहा। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।

16:09 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: भारत ने 87 रन की लीड ली

भारत की पहली पारी 314 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। वह 97 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश की पहली पारी 227 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह भारत ने पहली पारी के आधार पर 87 रन की लीड ली।

15:50 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: 13 गेंद में 14 रन ठोक उमेश यादव लौटे पवेलियन

भारत को नौवां झटका 84वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। ताइजुल इस्लाम ने उमेश यादव को लिटन दास के हाथों कैच कराया। उमेश यादव 13 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। उमेश की जगह सिराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

15:37 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: अश्विन भी हुए LBW

शाकिब अल हसन ने भारत को लगातार तीसरा झटका दिया। उन्होंने 81वें ओवर की पहली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को एलबीडब्ल्यू किया। अश्विन 30 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन की जगह उमेश यादव बल्लेबाजी के लिए आए। भारत का स्कोर 81 ओवर के बाद 8 विकेट पर 292 रन है।

15:28 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: श्रेयस अय्यर भी नहीं पूरा कर पाए शतक

शाकिब अल हसन भले ही आईपीएल नीलामी में नहीं बिके हों, लेकिन वह दूसरे टेस्ट में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 73वें ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश को 7वीं सफलता दिलाई। श्रेयस अय्यर 87 रन के निजी स्कोर पर उनकी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। श्रेयस अय्यर की जगह जयदेव उनादकट क्रीज पर आए हैं।

14:51 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: छठे विकेट के रूप में अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश को छठी सफलता दिलाई। शाकिब ने 71वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल को नजमुल हुसैन शांतो के हाथों कैच कराया। अक्षर पटेल 11 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए। भारत का स्कोर 71 ओवर में 6 विकेट पर 246 रन है।

14:43 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, LIVE CRICKET SCORE: भारत को लगा 5वां झटका

भारत को 68वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 5वां झटका लगा। ऋषभ पंत अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और मेहदी हसन मिराज की गेंद पर नूरुल हसन ने उनका कैच लपका। पंत 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 105 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए। पंत की जगह अक्षर पटेल क्रीज पर आए।

14:31 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: भारतीय टीम ने पूरे किए 250 रन

भारतीय टीम ने 23 रनों की बढ़त ले ली है। भारत के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। ऋषभ पंत 92 और श्रेयस अय्यर 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14:13 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: भारत ने बांग्लादेश पर बनाई बढ़त

भारतीय टीम अब बांग्लादेश से आगे निकल गई है। टी के बाद भारत ने 2 रन बनाते ही लीड़ लेना शुरू कर दिया। भारत के लिए पंत 86 और श्रेयस अय्यर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

13:50 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: टी तक भारतीय टीम का स्कोर 226 रन

पांचवें विकेट के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने 132 रनों की साझेदारी की। ऋषभ पंत ने 86 और श्रेयस अय्यर ने 58 रन बनाए। इन दोनों की वजह से भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 226 तक पहुंच गया है। अब भारत बांग्लादेश से पहली पारी में बढ़त बनाने से मात्र 1 रन पीछे है।

13:28 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: भारत के 200 रन पूरे

भारत के लिए पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। ऋषभ पंत 78 रन बनाकर खेल रहे है। श्रेयस अय्यर ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। श्रेयस 48 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत 4 विकेट के नुकसान पर 215 बना लिए हैं। भारत अब केवल बांग्लादेश से 12 रन ही पीछे है।

12:58 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की 74 रनों की साझेदारी

ऋषभ पंत ने पचास रन पूरा करने के बाद रन बनाने का अंदाज और तेज कर दिया। वहीं श्रेयस अय्यर भी रन बनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर दी है। भारत का स्कोर 168/4

12:38 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: ऋषभ पंत ने पूरा किया अर्धशतक

ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में पिछला कुछ समय अच्छा गुजरा है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ भारतीय टीम का 150 रन पूरा हो गया।

12:23 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: अब श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पर ही भारतीय टीम को भरोसा

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की जोड़ी ने तेजी से रन जोड़ना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को इन दोनों बल्लेबाजों पर ही भरोसा है। इसके बाद कोई मुख्य बल्लेबाज नहीं बचा है। ऋषभ पंत 25 और श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:04 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND रTEST MATCH LIVE SCORE: भारत के 100 रन पूरे

चार विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। ऋषभ पंत 20 और श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101 रन है।

11:55 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND रTEST MATCH LIVE SCORE: लंच के बाद लगा भारत को चौथा झटका, विराट कोहली हुए आउट

भारतीय टीम को चौथा झटका लग गया है। तस्कीन ने विराट कोहली को चलता किया। विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन है।

11:48 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: लंच के बाद का खेल शुरू

दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। भारत ने पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए। विराट कोहली और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर है।

11:18 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 86 रन

लंच तक भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए। विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे है। बांग्लादेश के लिए तीन विकेट ताइजुल इस्लाम ने लिया। भारतीय टीम अभी 141 रनों से पीछे है।

10:50 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: चेतेश्वर पुजारा लौटें पवेलियन

बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम को 3 सलफता हाथ लगी। भारत का तीनों विकेट ताइजुल इस्लाम ने ही लिया। पुजारा 24 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं।

10:27 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68 रन

भारतीय टीम ने 26 ओवर खत्म होने तक 68 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा पर ही पूरा दरोमदार है। पुजारा 22 और विराट कोहली 14 रन बनाकर खेल रहे है।

09:54 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे

चेतेश्वर पुजारा 16 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए। इस समय चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि यह जोड़ी लंच तक जरूर बल्लेबाजी करे।

09:42 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: भारत को लगा दूसरा झटका

शुभमन गिल भी हुए आउट। केएल राहुल के बाद उनके साथी बल्लेबाज शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका 38 के स्कोर पर लगा।

09:28 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE: केएल राहुल ने फिर किया निराश

केएल राहुल ताइजुल इस्लाम की गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। केएल ने अपने बल्ले से एक बार फिर सबको निराश किया। भारतीय टीम ने 27 रन पर पहला विकेट गंवाया। अब शुभमन गिल का साथ देने आएंगे चेतेश्वर पुजारा।

09:11 (IST) 23 Dec 2022
IND vs BAN, 2ND TEST MATCH LIVE SCORE: ताइजुल ने अपना पहला ओवर मेडन फेंका

दूसरे दिन बांग्लादेश की ओर से खलील अहमद पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में भारत ने 2 रन बनाए। दूसरा ओवर ताइजुल इस्लाम लेकर आए। ताइजुल का ओवर मेडन रहा। भारत का स्कोर 10 ओवर में बिना विकेट खोए 21 रन है। शुभमन गिल के 15 और केएल राहुल के 4 रन हैं।

पिछले कुछ समय से केएल राहुल का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन उनके बल्ले से रन ज्यादा नहीं निकले हैं। केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी निराश किया। केएल राहुल दूसरे दिन 10 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्हें ताइजुल इस्लाम ने पवेलियन की राह दिखाई। उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लेकर बांग्लादेश को गुरुवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में 227 रन पर आउट कर दिया जिसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन मोमिनुल हक को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। मोमिनुल ने 157 गेंदों पर 84 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश ने 25 रन देकर चार, अश्विन ने 71 रन देकर चार और 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने 50 रन देकर दो विकेट लिए। बांग्लादेश ने अपने आखिरी पांच विकेट 14 रन के अंदर गंवाए।