India vs Bangladesh 1st Test Match 2022 Day 1 Match Scorecard: टीम इंडिया ने बांग्लादेश (IND vs BAN Test) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन 6 विकेट पर 278 रन बनाए। चट्टोग्राम (Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेतेश्वर पुजारा 90 रन बनाकर आउट हुए। वहीं श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया ने पहले दिन के तीसरे सत्र में 104 रन बनाए। दूसरे सत्र में 1 विकेट खोकर 89 रन बनाए। पहले सत्र में 3 विकेट पर 85 रन बनाए। चोटिल रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल कप्तानी हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों को मौका मिला। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने डेब्यू किया।

Match Ended

India in Bangladesh, 2 Test Series, 2022

Bangladesh 
150(55.5)& 324(113.2)

vs

India  
404(133.5)& 258/2dec

Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
India beat Bangladesh by 188 runs

Live Updates

India vs Bangladesh 1st Test: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ही लगाया था।

16:13 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: दिन की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट

बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने 90 ओवर में 6 विकेट खोकर 278 रन बनाए। दिन की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल को मेहदी हसन मिराज ने 14 रन पर आउट किया। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर क्रीज पर।

15:51 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: चेतेश्वर पुजारा 90 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिम टीम इंडिया को 5वां झटका लगा। चेतेश्वर पुजारा 90 रन बनाकर ताइजुल इस्लाम की गेंद पर आउट हुए। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर 79 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 261 रन।

15:14 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 236 रन बनाए

बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। तीसरे सत्र के खेल के दौरान टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 78 और श्रेयस अय्यर 67 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 128 रन की साझेदारी हुई।

14:34 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक पूरा किया

चेतेश्वर पुजारा के बाद श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 53 और चेतेश्वर पुजारा 63 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 200 गेंद पर 95 रन की साझेदारी हुई।

14:22 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक जड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक के बाद चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक जड़ा। श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब हैं। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 195 रन। चेतेश्वर पुजारा 59 और श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 83 रन की साझेदारी हुई।

13:46 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: पहले दिन का टी ब्रेक, टीम इंडिया ने दूसरे सत्र में 89/1 रन बनाए

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 56 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बना लिए। चेतेश्वर पुजारा 42 और श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी हो गई है। टीम इंडिया ने दूसरे सत्र में 1 विकेट खोकर 89 रन बनाए।

13:21 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: चेतेश्वर पुजारा 37 और श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 48 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 37 और श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर क्रीज पर है। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हो गई है।

12:42 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 13 रनों की साझेदारी हो गई है।

12:10 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: ऋषभ पंत 46 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत 46 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर प्लेड ऑन हो गए। टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज के तौर श्रेयस अय्यर आए हैं। चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

12:04 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN Day 1: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

बंग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है और टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 30 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 36 और चेतेश्वर पुजारा 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

11:08 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN Lunch Day 1: टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 85 रन बनाए

बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन लंच तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 29 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 गेंद पर 37 रन साझेदारी हुई। बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम ने 2 विकेट लिए। एक विकेट खालिद अहमद को मिला।

10:44 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर चली गई है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। ताइजुल इस्लाम ने उन्हें 1 रन पर आउट किया। ऋषभ पंत औक चेतेश्वर पुजापा 5-5 रन बनाकर क्रीज पर है। टीम इंडिया का स्कोर 21 ओवर के बाद 3 विकेट पर 50 रन है।

10:27 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: केएल राहुल आउट

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। केएल राहुल भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 45 रन। चेतेश्वर पुजारा 2 और विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर।

10:02 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN 1st Test: शुभमन गिल आउट

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। शुरुआती एक घंटे में केएल राहुल और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 13 ओवर में बगैर विकेट के 41 रन बनाए। 14वें ओवर के दूसरी गेंद पर शुभमन गिल आउट हुए। ताइजुल इस्लाम को उनका विकेट मिला। गिल ने 20 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 41 रन है। नए बल्लेबाज के तौर पर चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर।

09:35 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN Day 1: पहले आधे घंटे में टीम इंडिया ने 4.29 की औसत से रन बनाए

बंग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया तेज बल्लेबाजी कर रही है। पहले आधे घंटे में ओपनर केएल राहुल और शुभमन गिल ने 4.29 की औसत से रन बनाए। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 30/0 है। केएल राहुल 17 गेंद पर 13 और शुभमन गिल 26 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:08 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: चौका से खुला टीम इंडिया का खाता

टीम इंंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। एबादत हुसैन ने बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत की। राहुल ने चौका लगाकर खाता खोला। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर।

08:43 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश प्लेइंग 11

जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन

08:42 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: टीम इंडिया प्लेइंग 11

शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

08:35 (IST) 14 Dec 2022
IND vs BAN: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केएल राहुल की अगुआई वाली टीम 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाज को साथ मैदान पर उतरेगी। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन डेब्यू कर रहे हैं।

India vs Bangladesh 1st Test : लोकेश राहुल की नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी की बुधवार से यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला में परीक्षा होगी जबकि इस श्रृंखला का नतीजा भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। भारत इस श्रृंखला में अपने कई अहम खिलाड़ियों बिना उतरेगा जो चोटिल हैं। भारत अभी डब्ल्यूटीसी तालिका में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बाद चौथे स्थान पर चल रहा है। टीम को अगर जून में होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ दोनों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट जीतने होंगे। भारत अपने सफर की शुरुआत जहूर अहमद स्टेडियम में करेगा जहां की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी की अनुकूल रहती है जबकि मैच के अंतिम दिनों को स्पिन गेंदबाजों को मदद भी मिलती है। भारत टेस्ट प्रारूप में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी को टीम को नुकसान हो सकता है। बांग्लादेश इस प्रारूप में अब तक भारत को नहीं हरा पाया है। इस तरह की विकेटों पर जडेजा की गैरमौजूदगी से भारत बैकफुट पर होगा विशेषकर तब जब विरोधी टीम तीसरी या चौथी पारी में बल्लेबाजी करेगी। जडेजा-अश्विन की जोड़ी उपमहाद्वीप की पिच पर कम अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों पर कहर बरपा सकती थी लेकिन पिछले बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में दूसरी पसंद होने के बावजूद अक्षर ने पिछले दो सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर फिट रहते हैं तो भारत की अंतिम एकादश में 10 खिलाड़ियों का चयन लगभग तय है। भारतीय थिंक टैंक में शामिल दो राहुल- कप्तान लोकेश और मुख्य कोच द्रविड़ को सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह करना है कि टीम तीन तेज गेंदबाजों के सात उतरेगी या तीसरे स्पिनर को तरजीह देगी। यह देखना होगा कि अगर भारत तीन स्पिनर के साथ उतरता है तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिलेगा या फिर बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार पदार्पण करने में सफल रहेंगे। बांग्लादेश ए के खिलाफ हाल में संपन्न दो अनौपचारिक टेस्ट की श्रृंखला में सौरभ ने भारत ए के लिए 15 विकेट चटकाए थे। पिछले एक साल में राहुल अपनी कप्तानी से प्रभावित करने में काफी सफल नहीं रहे हैं और उनकी भविष्य की कप्तानी इस श्रृंखला में प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगी। सोमवार को बांग्लादेश के अपने समकक्ष शाकिब अल हसन के साथ ट्रॉफी अनावरण के दौरान राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने की योजना बना रही है क्योंकि उन्हें पता है कि लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए यह जरूरी है। पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों के प्रारूप में राहुल के प्रदर्शन में गिरावट आई है और उन्हें बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। शुभमन गिल और राहुल पारी का आगाज करेंगे जबकि मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत एक बार फिर विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे क्योंकि इस प्रारूप में उनके आंकड़े काफी प्रभावी हैं। तेज गेंदबाजी में उमेश यादव और मोहम्मद सिराज पर दारोमदार होगा। अगर तीसरे स्पिनर पर तीसरे तेज गेंदबाज को तरजीह मिलती है जो बेहद सफल घरेलू गेंदबाज जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी में से एक खेलता हुआ नजर आएगा। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो टीम पिछले 22 साल से भारत के खिलाफ जीत के इंतजार को खत्म करना चाहेगी। पारंपरिक प्रारूप में बांग्लादेश के पास स्वदेश में खेलते हुए भी ऐसे गेंदबाज नहीं रहे जो विरोधी टीम को लगातार परेशान कर सकें। तेज गेंदबाज तास्किन अहमद, इबादत हुसैन, शरीफुल इस्लाम के अलावा स्पिनर शाकिब और ताइजुल इस्लाम पर भारत के खिलाफ टीम को पहली जीत दिलाने का दारोमदार होगा। बांग्लादेश की बल्लेबाजी हालांकि मजबूत है। कप्तान शाकिब के नाम चार हजार से अधिक रन दर्ज हैं। मुशफिकुर रहीम ने भी पांच हजार से अधिक रन बनाए हैं। पूर्व कप्तान मोमिनुल हक की मौजूदगी बल्लेबाजी को मजबूत करती है।