Ind vs Aus 3rd ODI Highlights: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से मैच जीतकर ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर समेट दिया। इस मैच में चहल ने 6 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके बाद जब लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम इंडिया उतरी तो उसकी शुरुआत भले ही खराब रही हो लेकिन एमएस धोनी के नाबाद 87 और केदार जाधव के नाबाद 57 रनों के चलते भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

इस मैच में मैन आफ द सीरीज धोनी रहे जिन्होंने दूसरे वनडे में भी अंत में छक्का लगाकर मैच में जीत दिलायी और अपने आलोचकों को चुप कराया। ‘मैन आफ द मैच’ लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (42 रन पर छह विकेट) की फिरकी के जादू से भारत ने आस्ट्रेलिया को 48.4 ओवर में 230 रन पर आउट कर दिया। फिर ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभाते हुए धोनी ने आस्ट्रेलिया की क्षेत्ररक्षण की चूक का फायदा उठाते हुए वनडे में 70वीं अर्धशतकीय पारी खेली और जाधव के साथ नाबाद शतकीय साझेदारी से भारत ने यह लक्ष्य 49.2 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन बनाकर हासिल कर लिया।

Ind vs Aus Live Score Streaming, यहां जानिए लाइव अपडेट

Live Blog

Highlights

    16:16 (IST)18 Jan 2019
    भारत ने जीती ऐतिहासिक सीरीज

    भारत ने 6 गेंद रहते ही इस सीरीज को अपने  नाम कर ली है। धोनी ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली तो जाधव ने भी नाबाद अर्धशतक बनाकर इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। 

    16:07 (IST)18 Jan 2019
    इस ओवर में आए इतने रन

    48वां ओवर लेकर स्टॉयनिश आए थे और इस ओवर में धोनी ने उनको आंड़े हांथों लेते हुए इस ओवर में अंतर को कम कर दिया। अब 12 गेंद में भारत को जीत के लिए 14 रन चाहिए।

    15:57 (IST)18 Jan 2019
    18 गेंदें इतने रन

    18 गेंद का खेल और बचा है वहीं भारत को जीत के लिए अभी 27 रनों की जरूरत है। धोनी-केदार से उम्मीद होगी कि वो इस लक्ष्य को हासिल कर टीम को ऐतिहासिक सीरीज जिताएं। 

    15:43 (IST)18 Jan 2019
    30 गेंद में चाहिए इतने रन

    आखिरी 30 गेंदों में भारत को जीत के लिए 44 रनों की दरकार है। अब भारत को एक ओवर का टारगेट करना होगा। 

    15:35 (IST)18 Jan 2019
    42 गेंदों में चाहिए इतने रन

    भारत को जीत के लिए आखिरी 42 गेंदों में 53 रनों की दरकार है। अब देखना होगा कि धोनी और केदार जाधव क्या अपनी बल्लेबाजी का गियर बदलते हैं या नहीं। 

    15:21 (IST)18 Jan 2019
    54 गेंदों में इतने रनों की दरकार

    भारत को इस मैच में जीत के लिए 9 ओवर में 60 रनों की जरूरत है। अब देखना होगा कि आखिर धोनी और जाधव किस रणनीति के साथ बल्लेबाजी करते हैं। 

    15:16 (IST)18 Jan 2019
    60 गेंद में चाहिए इतने रन

    भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 60 गेंदों में 66 रनों की जरूरत है। धोनी और जाधव से उम्मीद होगी कि वो अब रनों की रफ्तार को तेज करें और टीम को जीत दिलाएं। 

    14:56 (IST)18 Jan 2019
    अर्धशतक के करीब पहुंचे धोनी

    इस सीरीज का ये तीसरा मुकाबला है और धोनी अपने तीसरे अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत को जीत के लिए 85 गेंद में 91 रन चाहिए।

    14:47 (IST)18 Jan 2019
    96 गेंद में 102 रनों की दरकार

    भारत को इस मुकाबले में जीत और ऐतिहासिक सीरीज फतह के लिए 96 गेंंदों में 102 रन बनाने हैं, जबकि उसे पास अभी 7 विकेट सुरक्षित हैं। 

    14:38 (IST)18 Jan 2019
    धोनी पर काफी कुछ निर्भर

    इस मैच में अभी भारत को जीत के लिए 112 गेंद में 109 रन चाहिए। ऐसे में धोनी पर काफी कुछ निर्भर करता है कि आखिर कैसे वो अपनी पारी को खेलते हैं साथ ही केदार जाधव को भी उन्हें साथ लेकर चलना होगा। 

    14:29 (IST)18 Jan 2019
    113 के स्कोर पर भारत को विराट झटका

    113 के स्कोर पर कप्तान कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान कोहली 46 रन बनाकर रिचर्डसन का शिकार बन गए हैं। भारत को अभी जीत के लिए 118 रन चाहिए।

    14:22 (IST)18 Jan 2019
    50 रन की हुई साझेदारी

    धोनी और कोहली के बीच अब 74 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 109 रन पर पहुंच गया है। धोनी 34 और कोहली 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    14:17 (IST)18 Jan 2019
    एक बार फिर होगी धोनी से उम्मीदें

    भारतीय टीम यहां किसी भी तरह गलती नहीं करना चाहेगी। भारत इस मैच को अपने नाम कर शानदार अंदाज में सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। इस पूरे सीरीज के दौरान धोनी फॉर्म में नजर आए हैं। 

    14:06 (IST)18 Jan 2019
    धोनी ने जड़ा चौका

    मार्क्स स्टोइनिस के ओवर में चौका जड़कर धोनी ने स्कोर को आगे बढ़ाया। भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 148 रनों की जरूरत है। भारत के नजरिए से इन दोनों ही बल्लेबाजों का मैदान पर अधिक से अधिक समय तक पिच पर खड़ा रहना जरूरी है। 

    13:52 (IST)18 Jan 2019
    रन आउट से बचे कोहली

    कोहली एक बार फिर रन आउट होने से बच गए हैं, धोनी ने शॉट खेलकर रन भागना चाहा लेकिन फिर मना कर दिया। हालांकि किस्मत कोहली के साथ थी की डायरेक्ट हिट नहीं लगी। 

    13:41 (IST)18 Jan 2019
    दोनों बल्लेबाजों को मिला जीवनदान

    कोहली और धोनी की जोड़ी मैदान में है, ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों को जवनदान मिल चुका है। पहले कोहली का कैच छूटा फिर धोनी का कैच मैक्सवेल ने छोड़ा है। देखना होगा कि ये दोनों बल्लेबाज कितने कारगर साबित होते हैं। 

    13:30 (IST)18 Jan 2019
    गेंदबाजी में फिर हुआ बदलाव

    एरॉन फिंच ने अपनी गेंदबाजी में एक बार फिर बदलाव किया है, और जैम्पा की जगह स्टॉयनिश को लेकर आए और भारत को दूसरा झटका लगा है। 59 के स्कोर पर धवन 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

    13:23 (IST)18 Jan 2019
    15 ओवर के बाद ये हाल

    231 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 15 के स्कोर पर ही रोहित शर्मा आउट हो गए, लेकिन इसके बाद धवन और कोहली की जोड़ी ने 15 ओवर में टीम का स्कोर 54 रन हो गया है। 

    13:16 (IST)18 Jan 2019
    एडम जेम्पा आए हैं गेंदबाजी के लिए

    ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गेंदबाजी में बदलाव करते हुए जैम्पा को बुलाया है। भारत का स्कोर अभी 13वें ओवर में 42 रन है। 

    13:06 (IST)18 Jan 2019
    पहला पावरप्ले समाप्त

    पहले पावरप्ले का खेल समाप्त हो गया है, भारत ने 10 ओनर में 26 रन बनाए हैं। अब गेंदबाजी करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए हैं, देखना होगा कि टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है। 

    12:57 (IST)18 Jan 2019
    8 ओवर के बाद ये है हाल

    8 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने 231 रनों के जवाब में रोहित शर्मा का विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं। धवन और कोहली मैदान में डंटे हुए हैं। 

    12:49 (IST)18 Jan 2019
    भारत को लगा पहला झटका

    भारत को 15 के स्कोर पर बड़ा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ये सच में भारत के लिए खराब शुरुआत है। 

    12:47 (IST)18 Jan 2019
    रोहित शर्मा ने जड़ा पहला चौका

    इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने पहला चौका जड़ दिया है, इसके साथ ही टीम का स्कोर 15 रन पर पहुंच गया है। 

    12:41 (IST)18 Jan 2019
    आक्रामक गेंदबाजी कर रही है ऑस्ट्रेलिया

    अभी 4 ओवर का खेल हुआ है लेकिन सिडल और रिचर्डसन ने भारतीय खिलाड़ियों को हांथ खोलने का मौैका नहीं दिया है। भारत का स्कोर 4 रन ही है। हालांकि विकेट भारत के सुरक्षित हैं।

    12:33 (IST)18 Jan 2019
    ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया रिव्यू

    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा के लिए रिव्यू लिया था,लेकिन गेंद की पिच आउट साउड थी जिसके चलते भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने अपना रिव्यू गंवा दिया।

    12:26 (IST)18 Jan 2019
    भारतीय सलामी जोड़ी मैदान में

    रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी मैदान में आ गई है। वहीं पहला ओवर लेकर रिचर्डसन आए हैं। देखना होगा कि भारत किस तरह की शुरुआत करता है। 

    12:19 (IST)18 Jan 2019
    भारतीय सलामी जोड़ी को देनी होगी ठोस शुरुआत

    231 रनों के जवाब में भारतीय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन को ठोस शुरुआत देनी होगी जिससे कि भारतीय मध्यक्रम को बल्लेबाजी करने में आसानी हो। देखना होगा आखिर भारत किस रणनीति के तहत बल्लेबाजी करता है। 

    12:15 (IST)18 Jan 2019
    Ind vs Aus 3rd ODI Live Cricket Streaming: जानिए कहा देख सकते है भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव प्रसारण

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का लाइव प्रसारण Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD हिंदी, जबकि Sony Six and Sony Six HD पर देखा जा सकता है। वहीं Sony LIV, Hotstar एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

    11:51 (IST)18 Jan 2019
    शमी ने बोल्ड कर सिमेटी ऑस्ट्रेलियाई पारी

    शमी ने स्टेनलेक को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 23द रनों पर सिमेट दिया है। चहल ने 6 तो भुवी और शमी ने 2-2 विकेट झटके।

    11:45 (IST)18 Jan 2019
    चहल का सिक्सर

    228 के स्कोर पर चहल ने ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया है, वहीं, चहल ने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटका दिए हैं। 

    11:37 (IST)18 Jan 2019
    चहल ने झटका 5 विकेट

    कमाल चहल की शानदार पहल ने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किलों में डाल दिया है। 211 के स्कोर पर आठवां झटका देकर चहल ने अपने खाते में 5 विकेट ले लिए हैं। हैंड्सकांब 58 रन बनाकर आउट

    11:26 (IST)18 Jan 2019
    चहस ने जड़ा चौका

    इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले चहल को फिर से बुलाया गया और आते ही उन्होंने बारत करो सफलता दिलाई, रिचर्डसन 16 रन बनाकर आउट हुए जबकि चहल ने आज का चौथा विकेट झटक लिया है। 

    11:17 (IST)18 Jan 2019
    9 ओवर का खेल और बाकी

    9 ओवर का खेला और बाकी है अब देखना होगा कि आखिर ऑस्ट्रेलिया कितने रनों का लक्ष्य भारत को देती है। अभी भारत का मौजूदा स्कोर 194 रन है। 

    11:05 (IST)18 Jan 2019
    भुवी-शमी फिर से आक्रमण पर

    अब भारत की नजर ऑस्ट्रेलिया को जल्दी समेटने की तरफ है जिसके लिए भुवनेश्वर कुमार और शमी को वापस से गेंदबाजी पर बुला लिया गया है। 

    10:56 (IST)18 Jan 2019
    लक्ष्य को 250 के भीतर समेटना चाहेगा भारत

    37 वां ओवर चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 175 पर 6 विकेट है ऐसे में भारत की नजर होगी कि वो मेजबान को 250 के भीतर ही समेट दे। देखना होगा कि आखिर इसमें वो कितने कारगर होते हैं। 

    10:45 (IST)18 Jan 2019
    शमी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को छठां झटका

    मैक्सवेल अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 161 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को छठां झटका लगा है। मैक्सवेल 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

    10:40 (IST)18 Jan 2019
    ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे

    34वें ओवर का खेल चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 150 के आंकड़े को पार कर लिया है। मैक्सवेल अब तेज बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। 

    10:24 (IST)18 Jan 2019
    चहल ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पांचवां झटका

    चहल कमाल के अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 122 के स्कोर पर 5वां झटका दे दिया है। कमाल का कैच रोहित शर्मा के द्वारा स्लिप पर देखने को मिला। 

    10:18 (IST)18 Jan 2019
    चहल के 3 ओवर का हाल

    पहले दोनों वनड मैचों में ड्राप किए जाने वाले चहल ने अपने तीन ओवर में अब तक 11 रन देकर दो विकेट लिए हैं। कमाल की गेंदबाजी कर रहा है ये गेंदबाज, ये भारत के लिए काफी शुभ संकेत है।

    10:12 (IST)18 Jan 2019
    26 ओवर के बाद ये है हाल

    26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109 रन पर पहुंच गया है और 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिए हैं। मार्कस स्टॉयनिश और हैंड्सकांब दो नए बल्लेबाज मैदान में हैं।