India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच को भारत ने रनों से जीत लिया है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 340 रन बनाए। जबाव में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 304 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक 98 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए।  341 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और वॉर्नर के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वॉर्नर 15 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हो गए। केएल राहुल ने जडेजा की गेंद पर फिंच को स्टंप आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फिंच 33 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी को 18 के स्कोर पर आउट कर कुलदीप यादव ने वनडे करियर का अपना 100वां विकेट पूरा किया। अगली ही गेंद पर स्मिथ को 98 के स्कोर पर आउट कर कुलदीप ने मैच को पूरी तरह से मैच के पक्ष में कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। एडम जंपा ने रोहित को 42 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। शिखर धवन और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई।

शिखर धवन शतक लगाने से महज  4 रन से चूक गए और केन रिचर्डसन ने उन्हें 96 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और 7 रन बनाकर आउट हो गए। अय्यर को एडम जांपा ने क्लीन बोल्ड किया। कप्तान विराट कोहली का शिकार एक बार फिर एडम जांपा ने किया। जांपा ने कोहली को 78 के स्कोर पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। कोहली के आउट होने के बाद मनीष पांडे भी पवेलियन लौट गए। पांडे को केन रिचर्डसन ने 2 के स्कोर पर एश्टन एगर के हाथों कैच आउट कराया।

 

Live Blog

21:12 (IST)17 Jan 2020





















ऑस्ट्रेलिया मुस्किल में

मोहम्मद शमी पारी का 44वां ओवर लेकर आए। शुरुआती दो गेंदों पर शमी ने दो बल्लेबाजों को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

20:58 (IST)17 Jan 2020





















रोहित चोटिल

फील्डिंग के दौरान भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 44 गेंद में 83 रन की जरूरत।

20:44 (IST)17 Jan 2020





















टर्नर से उम्मीद

पिछले ओवर में दो विकेट झटकर भारत ने मैच में पूरी तरह से वापसी कर ली है। कुलदीप यादव ने पहले कैरी और फिर स्मिथ को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की सभी उम्मीदें अब टर्नर से होगी।

20:32 (IST)17 Jan 2020





















शतक से चूके स्मिथ

एलेक्स कैरी को 18 के स्कोर पर आउट कर कुलदीप यादव ने वनडे करियर का अपना 100वां विकेट पूरा किया। इसी ओवर में कुलदीप ने स्मिथ को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।

20:20 (IST)17 Jan 2020





















स्मिथ 90 पर

रविंद्र जडेजा की गेंद पर 90 मीटर का छक्का लगाकर स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के रन रेट को आगे बढ़ाया। स्मिथ अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्मिथ 90 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:11 (IST)17 Jan 2020





















भारत को बड़ी सफलता

मार्नस लाबुशाने को आउट कर रविंद्र जडेजा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। जडेजा ने 46 के स्कोर पर लाबुशेन को पवेलियन भेजने का काम किया।

19:54 (IST)17 Jan 2020





















भारत ने गंवाया रिव्यू

जडेजा की गेंद पर स्मिथ को लेकर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की गई, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद कोहली ने रिव्यू लिया जो भारत के हक में नहीं रहा।

19:44 (IST)17 Jan 2020





















4 ओवर में 7 रन

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह अभी तक सबसे किफायत रहे हैं। बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन दिए हैं।

19:37 (IST)17 Jan 2020





















फॉर्म में लाबुशाने

मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। अपना पहला मैच खेल रहे मार्नस लाबुशाने भी स्मिथ का बखूबी साथ दे रहे हैं।

19:24 (IST)17 Jan 2020





















स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक

स्टीव स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए संकटमोचक का काम कर रहे हैं। कुलदीप यादव की गेंद पर सिंगल लेकर स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

19:15 (IST)17 Jan 2020





















राहुल का कमाल

19:07 (IST)17 Jan 2020





















अच्छी लय में मार्नस लाबुशाने

मार्नस लाबुशाने ने कुलदीप यादव की गेंद पर शानदार चौका लगाया। कुलदीप की गेंदों पर मार्नस लाबुशाने आसानी से शॉट खेल रहे हैं। मार्नस लाबुशाने का यह पहला वनडे मैच है।

18:56 (IST)17 Jan 2020





















राहुल की शानदार स्टंपिंग

रविंद्र जडेजा की गेंद पर विकेट के पीछे से केएल राहुल ने कमाल की स्टंपिंग की। थर्ड अंपायर ने फिंच को ऑन द लाइन पाया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। 

18:46 (IST)17 Jan 2020





















44 रन की साझेदारी

शुरुआत बेहद धीमी करने वाले एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ के बीच 55 गेंद में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

18:33 (IST)17 Jan 2020





















स्मिथ का चौका

10वें ओवर में फिंच ने नवदीप सैनी की दो लगातार गेंदों पर चौका जड़कर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टीव स्मिथ ने भी अपनी पारी का पहला चौका लगाया।

18:24 (IST)17 Jan 2020





















धीमी बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्मिथ और फिंच के बीच 26 गेंद में 11 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं।

18:15 (IST)17 Jan 2020





















धवन की जगह मैदान पर चहल

18:09 (IST)17 Jan 2020





















वॉर्नर लौटे पवेलियन

341 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और वॉर्नर के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वॉर्नर 15 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हो गए।

18:00 (IST)17 Jan 2020





















बल्लेबाजों का जलवा

भारत की तरफ से धवन ने 96, कोहली ने 78 और राहुल ने 80 रन बनाये। इसके अलावा उपकप्तान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 42 रन का योगदान दिया।

17:52 (IST)17 Jan 2020





















वॉर्नर ने जड़ा चौका

मोहम्मद शमी की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने सामने की तरफ चौका लगाया। ऑस्ट्र्लिया की पारी का यह पहला चौका है। दूसरी छोर पर फिंच भी अच्छे टच में हैं।

17:44 (IST)17 Jan 2020





















महंगे रहे स्टार्क

मिशेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ 10 ओवर के स्पेल में 78 रन खर्चे। यह स्टार्क का दूसरा सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले स्टार्क ने साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 79 रन खर्चे थे।

17:14 (IST)17 Jan 2020





















भारत ने बनाए 340 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के 96 और केएल राहुल के 80 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 340 रन बनाए।

17:09 (IST)17 Jan 2020





















राहुल ने पूरे किए 1000 रन

स्टार्क की गेंद पर चौके के साथ ही केएल राहुल ने वनडे करियर में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। केएल राहुल अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:57 (IST)17 Jan 2020





















राहुल ने जड़ा अर्धशतक

मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर केएल राहुल ने वनडे करियर एक और अर्धशतक पूरा किया। स्टार्क की अगली ही गेंद पर केएल राहुल ने जोरदार छक्का लगाया।

16:47 (IST)17 Jan 2020





















भारत को पांचवां झटका

मनीष पांडे एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। पांडे से अंतिम के ओवरों में रनों की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम के लिए कुछ खा कमाल नहीं दिखा सकें।

16:39 (IST)17 Jan 2020





















जाम्पा ने किया कोहली का शिकार

एडम जांपा ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 50 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किया। इनमें एक विकेट कप्तान विराट कोहली का भी रहा। कोहली 78 रन बनाकर आउट हुए।

16:31 (IST)17 Jan 2020





















42वें ओवर में 13 रन आए

42वां ओवर केन रिचर्डसन की जगह एश्टन अगर ने फेंका। राहुल ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। राहुल और विराट कोहली के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

16:24 (IST)17 Jan 2020





















रन आउट होने से बचे

40वां ओवर केन रिचर्डसन लेकर आए। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल रन आउट होते-होते बचे। हालांकि, उन्होंने आखिरी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर अपनी अच्छी फॉर्म के संकेत दे दिए।

16:11 (IST)17 Jan 2020





















कोहली ने जड़ा अर्धशतक

राहुल और कोहली के बीच महज 20 गेंद में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज इस साझेदारी को और बड़ा बनाना चाहेंगे। इस बीच कोहली ने अपना 56वां अर्धशतक भी पूरा किया।

16:02 (IST)17 Jan 2020





















अर्धशतक के करीब कोहली

केएल राहुल ने आते ही मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाया। इसी ओवर में कप्तान कोहली ने भी बेहतरीन शॉट खेला। कोहली इसके साथ ही अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

15:54 (IST)17 Jan 2020





















अय्यर लौटे पवेलियन

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और 7 रन बनाकर आउट हो गए। अय्यर को एडम जांपा ने क्लीन बोल्ड किया।

15:44 (IST)17 Jan 2020





















96 पर आउट धवन

सिखऱ धवन 96 के स्कोर पर आउट हो गए। धवन जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लग रहा था कि वह आसानी से शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन रिचर्डसन ने उन्हें पवेलियन भेजा।

15:36 (IST)17 Jan 2020





















शतक के करीब

एश्टन एगर के ओवर में जोरदार छक्का लगाकर शिखऱ धवन ने पारी का पहला छक्का लगाया। धवन इसके साथ ही शतक के करीब पहुंच गए हैं।

15:29 (IST)17 Jan 2020





















धवन ने जड़े दो चौके

एश्टन एगर के ओवर में लगातार दो चौके जड़कर शिखर धवन 70 के स्कोर पर पहुंच गए। शिखर धवन स्पिन के खिलाफ लगातार रन बना रहे हैं।

15:20 (IST)17 Jan 2020





















विकेट की तलाश

कप्तान एरोन फिंच अपने मैन फास्ट बॉलर मिशेल स्टार्क को वापस गेंदबाजी पर लाने का काम किया। फिंच की कोशिश यहां एक और विकेट झटकने की होगी।

15:10 (IST)17 Jan 2020





















धवन ने जड़ा अर्धशतक

पहले मैच में 74 रन बनाने वाले शिखर धवन ने राजकोट वनडे में भी अपना अर्धशतक पूरा किया। धवन ने 60 गेंदों में 50 का आकड़ा पार किया। यह धवन का वनडे करियर का 29वां अर्धशतक है।

15:00 (IST)17 Jan 2020





















कोहली को संभलना होगा

2017 से लेकर अब तक एडम जंपा की गेंद पर कप्तान विराट कोहली 4 बार आउट हो चुके हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भी कोहली जांपा के ही शिकार हुए थे, ऐसे में कोहली आज किसी तरह की गलती नहीं करना चाहेंगे।

14:50 (IST)17 Jan 2020





















कोहली ने जड़ा चौका

पैट कमिंस की गेंद पर कप्तान कोहली ने आगे आकर चौका लगाया। कोहली अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं शिखऱ भी उनका साथ बखूबी दे रहे हैं। तेज गेंजबाज रिचर्डसन 4 ओवर में 30 रन दे चुके हैं।

14:41 (IST)17 Jan 2020





















भारत को बड़ा झटका

पहले ओवर में सिर्फ 4 रन देने वाले एडम जंपा की गेंद पर रोहित ने जोरदार चौका लगाया। दोनों सलामी बल्लेबाज अब सेट दिखाई दे रहे थे। अगली ही गेंद पर जांपा ने रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

14:33 (IST)17 Jan 2020





















धवन के पास मौका

मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में शिखर धवन ने टीम के लिए सबसे अधिक 74 रन बनाए थे। धवन के पास आज एक बार फिर टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाने का मौका होगा।