India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच को भारत ने रनों से जीत लिया है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 340 रन बनाए। जबाव में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 304 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक 98 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के 96 और केएल राहुल के 80 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 340 रन बनाए।

शिखर धवन, विराट कोहली और केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में छह विकेट पर 340 रन बनाए। भारत की तरफ से धवन ने 96, कोहली ने 78 और राहुल ने 80 रन बनाए। इसके अलावा उपकप्तान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 42 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जांपा ने तीन और केन रिचर्डसन ने दो विकेट लिये। ऑस्ट्रेलिया पहला मैच दस विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

Live Blog

Highlights

    21:12 (IST)17 Jan 2020





















    शमी ने झटके लगातार दो विकेट

    मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में पहले एश्टन टर्नर और पैट कमिंस को बोल्ड कर मैच को पूरी तरह से भारत की तरफ धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मैच फिसलता जा रहा है।

    20:57 (IST)17 Jan 2020





















    कुलदीप का कमाल
    20:42 (IST)17 Jan 2020





















    शतक से चूके स्मिथ

    स्मिथ को 98 के स्कोर पर आउट कर कुलदीप ने मैच को पूरी तरह से मैच के पक्ष में कर दिया। ऑस्टेलिया को 72 गेंद में 120 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां से मैच जीतना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

    20:32 (IST)17 Jan 2020





















    शतक से 4 रन दूर स्मिथ

    स्टीव स्मिथ धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। नवदीप सैनी के ओवर में चौका जड़कर स्मिथ 96 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। स्मिथ शतक से महज 4 रन दूर हैं।

    20:20 (IST)17 Jan 2020





















    स्मिथ ने जड़ा छक्का

    एलेक्स कैरी ने कुलदीप यादव की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। वहीं अगले ही ओवर में स्मिथ ने जडेजा की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। 

    20:11 (IST)17 Jan 2020





















    लाबुशाने आउट

    लाबुशाने के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी बल्लेबाजी करने आए हैं। कैरी तेज गति से रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो सके हैं।

    19:54 (IST)17 Jan 2020





















    बाल बाल बचे स्मिथ

    स्मिथ को लेकर जोरदार अपील। लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। भारतीय तेज गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। 

    19:44 (IST)17 Jan 2020





















    बुमराह फॉर्म में

    जडेजा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह अभी तक सबसे किफायत रहे हैं। बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन दिए हैं।

    19:37 (IST)17 Jan 2020





















    संभलकर खेल रहे स्मिथ

    स्मिथ 7 चौकों की मदद से 60 के स्कोर पहुंच गए हैं। स्मिथ एक छोर से टीम को संभालने का काम बखूबी कर रहे हैं। स्मिथ किसी तरह का जोखिम उठाने का प्रयास नहीं कर रहे।

    19:24 (IST)17 Jan 2020





















    धवन को लगी चोट, हुए बाहर

    शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पैट कमिंस का बाउंसर पसलियों पर लगने से भारत के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। संयोग से वह कमिंस का बाउंसर ही थी जिसके कारण विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के सिर में चोट लगी थी और उन्हें सीटी स्कैन के लिये अस्पताल ले जाना पड़ा था। इस कारण वह दूसरे मैच से बाहर हो गये थे। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शिखर धवन की दायीं तरफ की पसलियों पर चोट लगी। वह आज क्षेत्ररक्षण के लिये मैदान पर नहीं उतरेंगे। युजवेंद्र चहल उनकी जगह क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं।

    19:18 (IST)17 Jan 2020





















    पांडे बने स्पाइडरमैन

    मोहम्मद शमी की गेंद पर मनीष पांडे ने डेविड वॉर्नर का कवर में एक हाथ से कैच लिया।

    19:11 (IST)17 Jan 2020





















    साझेदारी बनाने के प्रयास में लाबुशाने और स्मिथ

    कप्तान एरोन फिंच के आउट होने के बाद मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दोनों ही बल्लेबाजों को पारी को सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाना होगा। 

    18:59 (IST)17 Jan 2020





















    ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

    केएल राहुल ने जडेजा की गेंद पर फिंच को स्टंप आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फिंच 33 रन बनाकर आउट हुए।  फिंच के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा।

    18:46 (IST)17 Jan 2020





















    महंगे रहे सैनी

    नवदीप सैमी ने 3 ओवर में 18 रन खर्च किए हैं। सैनी के ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोखिम उठाकर रन रेट को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

    18:32 (IST)17 Jan 2020





















    फिंच ने जड़े दो चौके

    भारत के लिए पहला विकेट झटकने में भले ही शमी कामयाब रहे हों, लेकिन इसके साथ ही वह महंगे भी रहे हैं। 9वें ओवर मे एरोन फिंच ने शमी की लगातार दो गेंदों पर चौका जड़कर रन रेट को बढ़ाया।

    18:19 (IST)17 Jan 2020





















    7 ओवर में 30 रन

    ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 7 ओवर में एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। बुमराह 4 ओवर के स्पेल में 2 मेडन सहित 7 रन दिए हैं।

    18:09 (IST)17 Jan 2020





















    ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका

    डेविड वॉर्नर को आउट कर मोहम्मद शमी ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वॉर्नर 15 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वॉर्नर के बाद स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं।

    17:58 (IST)17 Jan 2020





















    भारतीय बल्लेबाजों का धमाका

    शिखर धवन, विराट कोहली और केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में छह विकेट पर 340 रन बनाए।

    17:49 (IST)17 Jan 2020





















    बाल बाल बचे वॉर्नर

    जसप्रीत बुमराह पारी का पहला ओवर लेकर आए। तीसरी गेंद पर वॉर्नर के बल्ले से बाहरी किनारा लगा। लेकिन वह आउट होने से बाल बाल बच गए।

    17:14 (IST)17 Jan 2020





















    ऑस्ट्रेलिया को बनाने होंगे 341 रन

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के 96 और केएल राहुल के 80 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 340 रन बनाए।

    17:10 (IST)17 Jan 2020





















    राहुल आउट

    केएल राहुल ने 52 गेंद में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रन आउट हुए। पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने शुरू से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा।

    16:57 (IST)17 Jan 2020





















    स्टार्क की गेंद पर छक्का

    अर्धशतक पूरा करने के बाद केएल राहुल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल ने स्टार्क की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। जडेजा भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। 

    16:47 (IST)17 Jan 2020





















    पांडे 2 रन बनाकर आउट

    कोहली के आउट होने के बाद मनीष पांडे भी पवेलियन लौट गए। पांडे को केन रिचर्डसन ने 2 के स्कोर पर एश्टन एगर के हाथों कैच आउट कराया।

    16:38 (IST)17 Jan 2020





















    कप्तान कोहली आउट

    कप्तान विराट कोहली का शिकार एक बार फिर एडम जांपा ने किया। जांपा ने कोहली को 78 के स्कोर पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। 

    16:19 (IST)17 Jan 2020





















    39वें ओवर में 7 रन

    विराट कोहली तेज गति से रन बना रहे हैं। वे 65 गेंद पर 65 रन बना चुके हैं। उन्होंने 39वें ओवर की  आखिरी गेंद चौका जड़ा। एश्टन अगर के इस ओवर में टीम इंडिया ने 7 रन बटोरे।

    16:11 (IST)17 Jan 2020





















    225 पर तीन भारत

    पैट कमिंस पारी का 36वां ओवर करने आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोहली ने चौका लगाया। इसके साथ ही टीम का स्कोर 225 पहुंच गया।

    16:02 (IST)17 Jan 2020





















    अय्यर आउट

    शिखऱ धवन के बाद श्रेयस अय्यर भी महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने आते ही मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाया। इसी ओवर में कप्तान कोहली ने भी बेहतरीन शॉट खेला।

    15:52 (IST)17 Jan 2020





















    अय्यर और विराट से उम्मीदें

    शिखर धवन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं। केएल राहुल और मनीष पांडे का आना अभी भी बाकी है। भारत की कोशिश 300 से अधिक का स्कोर बनाने का होगा।

    15:40 (IST)17 Jan 2020





















    शतक से चूके धवन

    शिखर धवन और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई। शिखर धवन शतक लगाने से महज 4 रन से चूक गए और केन रिचर्डसन ने उन्हें 96 के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

    15:28 (IST)17 Jan 2020





















    विस्फोटक अंदाज में धवन

    स्पिनर्स के खिलाफ धवन विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्नस लाबुशाने गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर चौका। अगली तीन गेंदों से तीन रन। इस ओवर से 8 रन आए।

    15:20 (IST)17 Jan 2020





















    60 रन की साझेदारी

    शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। धवन 61 तो वहीं कोहली 27 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    15:10 (IST)17 Jan 2020





















    धवन ने पूरे किए 50 रन

    विराट कोहली अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। मिशेल स्टार्क की गेंद पर कोहली ने सिंगल लेकर धवन को स्ट्राइक दिया। धवन ने एक रन लेकर वनडे करियर का 29वां अर्धशतक पूरा किया।

    15:00 (IST)17 Jan 2020





















    साझेदारी बनाने का प्रयास

    कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड नंबर तीन पर शानदार रहा है। रोहित के आउट होने के बाद कोहली और धवन एक साझेदारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

    14:50 (IST)17 Jan 2020





















    जांपा के खिलाफ कोहली

    जांपा के खिलाफ कोहली संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में कोहली जांपा की गेंद पर आउट हुए थे। जांपा के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

    14:41 (IST)17 Jan 2020





















    रोहित आउट

    शिखर धवन और रोहित शर्मा  ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। एडम जंपा ने रोहित को 42 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

    14:33 (IST)17 Jan 2020





















    11 ओवर में 64 रन

    शिखऱ धवन और रोहित शर्मा ने 11 ओवर में 64 रन बना लिए हैं। दोनों ही बल्लेबाज अब धीरे-धीरे रन रेट को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं।

    14:22 (IST)17 Jan 2020





















    10 ओवर में 55 रन

    शिखऱ धवन मैदान पर चोटिल हुए। हालांकि, वह बाद में खेलने के लिए उठ खड़े हुए। 10 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन बना लिए हैं। 

    14:15 (IST)17 Jan 2020





















    धवन का चौका

    पैट कमिंस की गेंद पर शिखर धवन ने लेग साईड की तरफ शानदार अंदाज में चौका लगाया। धवन लगातार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाब डालने का प्रयास कर रहे हैं।

    14:05 (IST)17 Jan 2020





















    रोहित की शानदार बल्लेबाजी

    मिशेल स्टार्क की गेंद पर रोहित ने सामने की तरफ चौका लगाकर अपने फॉर्म का परिचय दिया। शुरुआती कुछ गेंदों के दौरान मुश्किल में दिखने वाले रोहित अब फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

    13:56 (IST)17 Jan 2020





















    ऑस्ट्रेलिया की अच्छी गेंदबाजी

    पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क शानदार अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों ही गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे।