इंडिया अंडर-19 ने सोमवार (30 जून) को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। आयुष म्हात्रे की टीम ने 290 रन बनाए। वह 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई। 32 रन एक्स्ट्रा से बने।

वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार और कनिष्क चौहान ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। इंग्लैंड अंडर-19 के लिए एलेक्स फ्रेंच ने 4 विकेट झटके। पहला मैच हारने वाली इंग्लैंड अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इंडिया अंडर-19 की बल्लेबाजी

आयुष म्हात्रे खाता नहीं खेल पाए। वैभव सूर्यवंशी 45, विहान मल्होत्रा 49, मौल्यराजसिंह चावड़ा ने 33, अभिज्ञान कुंडु ने 32, राहुल कुमार ने 47 और कनिष्क चौहान ने 45 रन बनाए। आरएस अंबरिश ने 4, मोहम्मद इनान ने 6 और हेनिल पटेल ने 7 रन बनाए। युद्धजीत गुहा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड अंडर-19 की गेंदबाजी

इंग्लैंड अंडर-19 के लिए एलेक्स फ्रेंच ने 10 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट लिए। जैक होम ने 9 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए। एलेक्स ग्रीन ने 10 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट लिए। सेब मोर्गन, रालेफ अलबर्ट और इसाक मोहम्मद को सफलता नहीं मिली।

इंग्लैंड अंडर-19 प्लेइंग 11

इसाक मोहम्मद, बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, रॉकी फ्लिंटॉफ, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेटकीपर), जो मूर्स, राल्फी अल्बर्ट, जैक होम, सेब मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन, एलेक्स फ्रेंच।

इंडिया अंडर-19 प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा।