इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 5वें वनडे में इंडिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंडिया अंडर-19 ने 60 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान आयुष म्हात्रे एक बार फिर फेल रहे। वैभव सूर्यवंशी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा। आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू फिरबैंक ने उनका विकेट लिया।
आयुष म्हात्रे ने इससे पहले सीरीज के 3 मैचों में 21,0 और 5 रन बनाए। भारत को दूसरा झटका विहान मल्होत्रा के तौर पर लगा। वह 1 रन बनाकर आउट हुए। विहान को एलेक्स फ्रेंच ने पवेलियन भेजा। तब इंडिया अंडर-19 का स्कोर 2.2 ओवर में 9 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और राहुल कुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई।
पहली बार सीरीज में 40 के स्कोर से पहले आउट हुए
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी रंग में दिख रहे थे, लेकिन वह इस बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उन्होंने 42 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। उन्हें सेब मोर्गन ने पवेलियन भेजा। वैभव पहली बार इस सीरीज में 40 के स्कोर से पहले आउट हुए।
वैभव का प्रदर्शन
वैभव के आउट होने के बाद इंडिया अंडर-19 का स्कोर 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन हो गया। इससे पहले 14 साल के वैभव ने चौथे मैच में 143 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। तीसरे वनडे में 86, दूसरे में 45 और पहले में 48 रन बनाए। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 355 रन बनाए।
इंग्लैंड अंडर-19 प्लेइंग 11
बेन डॉकिन्स, जो मूर्स, बेन मेयस, रॉकी फ्लिंटॉफ, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेटकीपर), एकांश सिंह, सेब मॉर्गन, राल्फी अल्बर्ट, एलेक्स ग्रीन, मैथ्यू फिरबैंक, एलेक्स फ्रेंच।
इंडिया अंडर-19 प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, दीपेश देवेंद्रन, अनमोलजीत सिंह, युद्धजीत गुहा, नमन पुष्पक।