इंडिया ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के अपने पहले मुकाबले में यूएई के गेंदबाजों को जमकर धोया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 297 रन बना दिए। इस पारी में सबसे बड़ा योगदान रहा वैभव सूर्यवंशी की 144 रन की रिकॉर्ड पारी का। अंत में कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंद पर 83 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत को 300 के करीब पहुंचाया।
हालांकि, भारत ए की टीम 300 का आंकड़ा नहीं छू पाई और इतिहास रचने से चूक गई। भारत की नेशनल टीम ने भी एक बार सर्वाधिक 297 रन का स्कोर बनाया था बांग्लादेश के खिलाफ। अब इंडिया ए ने इस स्कोर की बराबरी कर ली है। इससे पहले चार बार टी20 क्रिकेट के इतिहास में 300 या उससे अधिक का स्कोर बना है जिसमें से तीन बार इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हुआ।
IND A vs UAE LIVE Score, Asia Cup Rising Stars 2025: Watch Here
टी20 क्रिकेट के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर
- बड़ौदा- 349/5 बनाम सिक्किम, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024
- जिम्बाब्वा- 344/4 बनाम गाम्बिया, 2024
- नेपाल- 314/3 बनाम मंगोलिया, 2023
- इंग्लैंड- 304/2 बनाम साउथ अफ्रीका, 2025
- भारत- 297/6 बनाम बांग्लादेश, 2024
- भारत ए- 297/4 बनाम यूएई, 2025
भारतीय पारी में क्या-क्या हुआ?
भारतीय पारी की शुरुआत तेजतर्रार हुई लेकिन प्रियांश आर्या 10 रन बनाकर आउट हुए और दुर्भाग्यशाली रहते हुए वह रनआउट हो गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वैभव और उपकप्तान नमन धीर ने 163 रन की पार्टनरशिप की। नमन ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए और वैभव सूर्यवंशी ने 42 गेंद पर 144 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 15 छक्के शामिल थे।
अंत में नेहल वढेरा 14 रन बना पाए लेकिन जितेश शर्मा ने भी तूफानी पारी खेली। कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंदों की नाबाद पारी में 83 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके साथ रमनदीप सिंह 8 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे औऱ कुछ खास नहीं कर पाए।
