इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब 13 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत के लिए वनडे सीरीज में कमान संभालेंगे तिलक वर्मा। वहीं इस टीम में इशान किशन भी नजर आएंगे जो लंबे समय बाद नीली जर्सी में दिखेंगे। रुतुराज गायकवाड़ टीम के उपकप्तान हैं और वह टी20 के नंबर एक खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
कप्तान तिलक वर्मा, रियान पराग, ईशान किशन, आयुष बडोनी और विप्रज निगम के भरोसे टीम का मध्यक्रम होगा। वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और खलील अहमद नजर आ सकते हैं। निशांत संधू, विप्रज और बडोनी के साथ स्पिन की बागडोर संभाल सकते हैं। जबकि रियान पराग भी बतौर पार्ट टाइम स्पिनर 4-5 ओवर आराम से फेंक सकते हैं।
प्रभसिमरन को करना पड़ेगा इंतजार!
प्रभसिमरन सिंह भी टीम के स्क्वाड में बतौर विकेटकीपर शामिल हैं। वह भी एक ओपनर हैं और रुतुराज व अभिषेक पहले से टीम के पास हैं, इशान की ओपनिंग करते हैं तो ऐसे में प्रभसिमरन को पहले दूसरे मैच में इंतजार करना पड़ सकता है। साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा से ऊपर हर्षित, अर्शदीप और खलील को जगह दी जा सकती है। खलील और अर्शदीप दोनों बाएं हाथ के गेंदबाज हैं।
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रियान पराग, विप्रज निगम, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद।
इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए वनडे का शेड्यूल
- पहला वनडे- 13 नवंबर 2025, राजकोट
- दूसरा वनडे- 16 नवंबर 2025, राजकोट
- तीसरा वनडे- 19 नवंबर 2025, राजकोट
- (सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे)
इंडिया ए का इस सीरीज के लिए पूरा स्क्वाड
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
