वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। 46 दिन में 48 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले खेले जाएंगे। दिल्ली में लखनऊ में 5-5 मैच खेले जाएंगे। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया एक-एक मैच खेलेगी। दिल्ली में पहला मैच 7 अक्टूबर और लखनऊ में पहला मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।
नवाबों के शहर में अंग्रेजों से भिड़ंत
नवाबों के शहर लखनऊ में टीम इंडिया 29 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। 1975 से 2019 के बीच दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए हैं। टीम इंडिया 3 मैच ही जीती है। इंग्लैंड ने 4 मैच अपने नाम किया है। एक मैच टाई रहा है। 2011 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहा था। टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी। 2019 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज में सिर्फ इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज करने पर होगी टीम इंडिया की निगाहें
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया को काफी आसान मैच मिला है। 11 अक्टूबर को अफागनिस्तान से मैच होगा। दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अबतक 1 मैच हुआ है। 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 11 रन से जीती थी। मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लिया था। टीम इंडिया सिर्फ 224 रन बना पाई थी। अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
तारीख | दिन | टीमें | मैदान | समय |
05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम TBC | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
08 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
09 अक्टूबर 2023 | सोमवार | न्यूजीलैंड बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | पाकिस्तान बनाम TBC | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | सुबह 10:30 बजे से |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
15 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
17 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 1 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
18 अक्टूबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
19 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
20 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | सुबह 10:30 बजे से |
21 अक्टूबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
22 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 2:00 बजे से |
23 अक्टूबर 2023 | सोमवार | पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
25 अक्टूबर 2023 | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
26 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
27 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 2:00 बजे से |
28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | सुबह 10:30 बजे से |
29 अक्टूबर 2023 | रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
30 अक्टूबर 2023 | सोमवार | अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 2 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
31 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | ईडन गार्डन, कोलकाता</td> | दोपहर 2:00 बजे से |
01 नवंबर 2023 | बुधवार | न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
02 नवंबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम क्वालिफायर2 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
03 नवंबर 2023 | शुक्रवार | क्वालिफायर1 बनाम अफगानिस्तान | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 2:00 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सुबह 10:30 बजे से |
04 नवंबर 2023 | शनिवार | इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
05 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
06 नवंबर 2023 | सोमवार | बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर2 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | दोपहर 2:00 बजे से |
07 नवंबर 2023 | मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
08 नवंबर 2023 | बुधवार | इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर1 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | दोपहर 2:00 बजे से |
09 नवंबर 2023 | गुरुवार | न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 2 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
10 नवंबर 2023 | शुक्रवार | दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
11 नवंबर 2023 | शनिवार | भारत बनाम क्वालिफायर1 | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | दोपहर 2:00 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | सुबह 10:30 बजे से |
12 नवंबर 2023 | रविवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
15 नवंबर 2023 | बुधवार | TBC बनाम TBC, पहला सेमीफाइनल | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | दोपहर 2:00 बजे से |
16 नवंबर 2023 | गुरुवार | TBC बनाम TBC, दूसरा सेमीफाइनल (दूसरा बनाम तीसरा) | ईडन गार्डन, कोलकाता | दोपहर 2:00 बजे से |
19 नवंबर 2023 | रविवार | TBC बनाम TBC, फाइनल | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | दोपहर 2:00 बजे से |
दिल्ली के मैच
दिल्ली में पहला मैच 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और क्वालिफायर 2 के बीच खेला जाएगा। 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच होगा। 14 अक्टूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच होगा। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और क्वालिफायर-1 के बीच होगा। 6 नवंबर को बांग्लादेश और क्वालिफायर 2 के बीच खेला जाएगा।
लखनऊ के मैच
लखनऊ में 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और क्वालिफायर 2 में मैच होगा। 21 अक्टूबर को क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 में मैच होगा। 29 अक्टूबर को इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैच होगा। 3 नवंबर को क्वालिफायर 1 और अफगानिस्तान के बीच मैच होगा।