India vs Bangladesh Women’s, IND W vs BAN W T20: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का विजय अभियान जारी है। उसने सोमवार यानी 24 फरवरी 2020 को पर्थ के मैदान पर टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गया। भारत की इस जीत में शेफाली वर्मा ने जहां बल्ले से योगदान दिया। वहीं, पूनम यादव ने गेंद से कमाल दिखाया।

आईसीसी वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2020 के छठे मैच में बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातून ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन ही बना पाया। शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। भारत की ओर से पूनम यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा अरुंधति रेड्डी ने 33 रन देकर 2, शिखा पांडे ने 14 रन देकर 2 और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 25 रन देकर एक विकेट लिए।
भारत की ओर से शेफाली वर्मा हाइएस्ट स्कोरर रहीं। उन्होंने 17 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 37 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। गेंदबाज वेदा कृष्णमूर्ति (नाबाद 20) और शिखा पांडे (नाबाद 7) ने भी भारत के लिए अहम रन जुटाए। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सलमा खातून और पन्ना घोष ने 2-2 विकेट लिए। दीप्ति और जेमिमा रन आउट हुईं। भारत का अगला मुकाबला 27 फरवरी को न्यूजीलैंड से है। यह मैच मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 18 रन से जीत हासिल की। उसकी आईसीसी वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ वह ग्रुप ए की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। भारत का अगला मुकाबला 27 फरवरी को न्यूजीलैंड से होनी है। यह मैच मेलबर्न के जंक्शन ओवल मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
20वें ओवर की पहली ही गेंद पर शिखा अहमद ने रूमाना अहमद को बोल्ड कर दिया। भारत को जहां जीत के लिए 2 विकेट की दरकार है, वहीं, बांग्लादेश को जीत के लिए 5 गेंद पर 22 रन बनाने हैं। जो काफी असंभव है।
पिछले मैच की स्टार गेंदबाज पूनम यादव का इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने पारी का 18वां ओवर फेंका। इसकी तीसरी गेंद पर जहांआरा आलम को तानिया भाटिया ने स्टम्प कर दिया। जहांआरा ने 10 गेंद पर 10 रन बनाए।
17वें में राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारत को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर भारत के लिए खतरा बन रहीं निगार सुल्ताना को स्क्वायर लेग पर अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच करााय। निगार ने 26 गेंद पर 35 रन बनाए। निगार को आउट करने में अरुंधति की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने दाईं ओर डाइव लगाते हुए निगार का कैच पकड़ा।
16वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट लेने वालीं पूनम यादव ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। इस मैच में यह उनका दूसरा विकेट है। उन्होंने फहीमा खातून को शेफाली वर्मा के हाथों स्क्वायर लेग पर कैच कराया। फहीमा ने 13 गेंद पर 17 रन की पारी खेली। भारत को इस विकेट की बहुत जरूरत थी।
भारत के लिहाज से 14वां ओवर अच्छा नहीं साबित हुआ। इस ओवर में अरुंधति रेड्डी ने 2 चौके समेत 12 रन दिए। वहीं आखिरी गेंद पर जेमिमा ने स्वीपर कवर पर निगार सुल्ताना का कैच छोड़ दिया। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 6 ओवर में 58 रन बनाने थे।
बांग्लादेश को 12वें ओवर में भी एक झटका लगा। यह ओवर अरुंधति रेड्डी ने फेंका। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे तानिया भाटिया ने फरजाना हक का शानदार कैच पकड़ा। फरजाना की जगह फहीमा खातून क्रीज पर आईं हैं। दूसरे छोर पर निगार सुल्ताना हैं।
भारत को जिसकी जरूरत थी, वह पिछले मैच की स्टार पूनम यादव ने पूरी की। पूनम ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर संजीदा इस्लाम को विकेट के पीछे तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 61 रन था।
10 ओवरों का खेल हो चुका है। बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए इतने ही ओवरों में 83 रन और बनाने हैं। यह लक्ष्य कतई आसान नहीं है। हालांकि, अभी उसके सिर्फ 2 ही विकेट गिरे हैं। ऐसे में भारत को मैच जीतने के लिए संजीदा इस्लाम और निगार सुल्ताना की साझेदारी तोड़नी होगी।
आठवां ओवर अरुंधति रेड्डी लेकर आईं। उन्होंने इस ओवर में भारत के लिए खतरा बन रहीं मुर्शिदा खातून को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मुर्शिदा ने 4 चौके की मदद से 26 गेंद पर 30 रन बनाए। अरुंधति ने अपनी आखिरी गेंद पर मुर्शिदा को ऋचा के हाथों कैच आउट कराया।
चौथे ओवर में शिखा पांडे ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर थोड़ी लगाम लगाई। इस ओवर में बांग्लादेश 5 रन ही बना पाया। पांचवां ओवर राजेश्वरी गायकवाड़ लेकर आईं। उन्होंने भी इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए।
शमीमा की जगह संजीदा इस्लाम बल्लेबाजी के लिए आईं। वहीं, तीसरे ओवर में मुर्शिदा खातून लय में आ गईं। उन्होंने दीप्ति के इस ओवर में तीन बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। इस ओवर में बांग्लादेश ने 14 रन बनाए। ओवर की आखिरी गेंद पर स्क्वायर लेग पर शेफाली वर्मा से मुर्शिदा का कैच भी छूटा।
भारत की ओर से पहला ओवर दीप्ति शर्मा लेकर आईं। बांग्लादेश की ओर से शमीमा सुल्ताना और मुर्शिदा खातून ने पारी की शुरुआत की। दोनों पहले ओवर में 3 रन ही बना पाईं। दूसरा ओवर शिखा पांडे ने फेंका। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर शमीमा सुल्ताना को कवर पर दीप्ति शर्मा के हाथों कैच करा दिया।
19वां ओवर कप्तान सलमा खातून लेकर आईं। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर वेदा कृष्णमूर्ति ने चौका जड़ा। 20वां ओवर जहांआरा आलम लेकर आईं। उनके इस ओवर में वेदा और शिखा दोनों ही आउट होने से बच गईं। भारतीय टीम आखिरी ओवर में 5 रन ही बना पाई।
वेदा कृष्णमूर्ति ने 18वें ओवर में तीन चौके मारे। यह नाहिदा अक्तर ने फेंका। वेदा ने ओवर की दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर में भारतीय टीम ने 15 रन बटोरे।
भारत को 17वें ओवर में 2 झटके लगे। यह ओवर सलमा खातून लेकर आईं। उनकी दूसरी गेंद पर ऋचा घोष नाहिदा अक्तर के हाथों कैच आउट हो गईं। ऋचा ने 14 गेंद पर 14 रन बनाए। वहीं, पांचवीं गेंद पर दीप्ति शर्मा रन आउट हो गईं। इस समय क्रीज पर वेदा कृष्णमूर्ति और शिखा पांडे क्रीज पर हैं।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं ऋचा घोष बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रही हैं। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर 2 चौके जड़े। दूसरे छोर पर दीप्ति शर्मा संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं। हालांकि, उन्हें जल्द ही तेजी से हाथ दिखाने होंगे।
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा। लय में खेल रहीं जेमिमा रोड्रिगेज 34 रन बनाकर आउट हो गईं। जहांआरा के इस ओवर में भारतीय टीम 4 रन ही बना पाई। जेमिमा के आउट होने पर ऋचा घोष मैदान पर आईं हैं।
10 ओवर पन्ना घोष लेकर आईं। इस ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 8 रन के निजी स्कोर पर रूमाना अहमद को अपना कैच थमा बैठीं। हरमनप्रीत कौर की जगह दीप्ति शर्मा क्रीज पर आईं। कहना गलत नहीं होगा कि अगर भारत को इस मैच में अपनी पकड़ बनानी है तो जेमिमा और दीप्ति को बड़ी पारियां खेलनी होंगी।
आठ ओवरों का खेल हो चुका है। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन है। हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज क्रीज पर हैं। जेमिमा 19 गेंद पर 19 और हरमनप्रीत 7 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रही हैं।
शेफाली वर्मा 4 छक्के और 2 चौके लगाकर पवेलियन लौट गईं। छठा ओवर पन्ना घोष लेकर आईं। शेफाली ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर वे कोई रन नहीं ले पाईं। तीसरी गेंद पर शेफाली ने फिर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन मिड-ऑफ पर शमीमा सुल्ताना के हाथों लपकी गईं। शेफाली का शॉट इतना तेज था कि पहली बार में शमीमा से उनका कैच छूट गया था, लेकिन गेंद को जमीन पर गिरने से पहले तीसरे प्रयास में आखिरकार उन्होंने इसे अपने कब्जे में कर लिया। शेफाली के आउट होने पर कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं हैं।
तानिया के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज क्रीज पर आईं हैं। उन्होंने सलमा खातून की गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। वे ज्यादा स्ट्राइक शेफाली को ही दे रही हैं। यह सही रणनीति भी लग रही है, क्योंकि इस भारतीय ओपनर की निगाहें विकेट पर जम चुकी हैं। भारतीय टीम 5 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना चुकी है।
तानिया के आउट होने का शेफाली पर कोई दबाव नहीं दिख रहा है। वे बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रही हैं। तीसरा ओवर जहांआरा लेकर आईं। इस ओवर में शेफाली ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इस ओवर से भारत ने 17 रन बटोरे।
दूसरे ओवर की जिम्मेदारी कप्तान सलमा खातून ने खुद संभाली। उनकी दूसरी गेंद पर शेफाली ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर सलमा ने भारत को पहला झटका दे दिया। उनकी गेंद पर निगार सुल्ताना ने तानिया भाटिया को 2 के निजी स्कोर पर स्टम्प कर दिया।
बांग्लादेश की ओर से जहांआरा आलम पहला ओवर लेकर आईं। स्मृति मंधाना की अनुपस्थिति में तानिया भाटिया और शेफाली वर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत की। शेफाली ने जहांआरा की पांचवीं गेद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला।
सलमा खातून (कप्तान), शमीमा सुल्ताना, मुर्शिदा खातून, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), फरगाना हक,रूमाना अहमद, फहीमा खातून, जहांआरा आलम, पन्ना घोष, नाहिदा अक्तर।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋषा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़।
टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान मैदान पर पहुंच चुकी हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार 4:30 बजे शुरू होना है। 4 बजे टॉस होगा। देखने वाली बात यह होगी कि टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी या गेंदबाजी में किसे चुनती हैं?