साउथ अफ्रीका ने शनिवार 14 जून को ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। साउथ अफ्रीका ने टेम्बा बावुमा की अगुआई में यह आईसीसी खिताब जीता। इससे पहले 1998 में हैंसी क्रोनिए की अगुआई में साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
टेम्बा बावुमा आईसीसी खिताब जीतने वाले 26वें पुरुष कप्तान हैं। उनसे पहले 25 पुरुष कप्तानों ने आईसीसी के 33 खिताब जीते। आईसीसी का सबसे पहला खिताब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान क्लाइव लायड ने 1975 में जीता था। वह एकदिवसीय विश्व कप था।
कपिल देव आईसीसी खिताब जीतने वाले पहले पुरुष भारतीय कप्तान
कपिल देव आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष कप्तान हैं। भारत की ओर से अब तक कपिल देव, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा ने आईसीसी खिताब जीते हैं। इन चारों ने मिलकर कुल 7 आईसीसी खिताब जीते हैं। यहां उन सभी पुरुष खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं, जिनकी अगुआई में उनके देश की टीम ने आईसीसी खिताब पर कब्जा जमाया।
आईसीसी खिताब जीतने वाले कप्तान
क्रम संख्या | कप्तान का नाम | देश | साल | टूर्नामेंट जीता |
1 | क्लाइव लायड | वेस्टइंडीज | 1975 | वनडे वर्ल्ड कप |
2 | क्लाइव लायड | वेस्टइंडीज | 1979 | वनडे वर्ल्ड कप |
3 | कपिल देव | भारत | 1983 | वनडे वर्ल्ड कप |
4 | एलन बॉर्डर | ऑस्ट्रेलिया | 1987 | वनडे वर्ल्ड कप |
5 | इमरान खान | पाकिस्तान | 1992 | वनडे वर्ल्ड कप |
6 | अर्जुन रणतुंगा | श्रीलंका | 1996 | वनडे वर्ल्ड कप |
7 | हैंसी क्रोनिए | साउथ अफ्रीका | 1998 | चैंपियंस ट्रॉफी |
8 | स्टीव वॉ | ऑस्ट्रेलिया | 1999 | वनडे वर्ल्ड कप |
9 | स्टीफेन फ्लेमिंग | न्यूजीलैंड | 2000 | चैंपियंस ट्रॉफी |
10 | सौरव गांगुली/सनत जयसूर्या | भारत/श्रीलंका | 2002 | चैंपियंस ट्रॉफी |
11 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 2003 | वनडे वर्ल्ड कप |
12 | ब्रायन लारा | वेस्टइंडीज | 2004 | चैंपियंस ट्रॉफी |
13 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 2006 | चैंपियंस ट्रॉफी |
14 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 2007 | वनडे वर्ल्ड कप |
15 | एमएस धोनी | भारत | 2007 | टी20 वर्ल्ड कप |
16 | यूनिस खान | पाकिस्तान | 2009 | टी20 वर्ल्ड कप |
17 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 2009 | वनडे वर्ल्ड कप |
18 | पॉल कोलिंगवुड | इंग्लैंड | 2010 | टी20 वर्ल्ड कप |
19 | एमएस धोनी | भारत | 2011 | वनडे वर्ल्ड कप |
20 | डैरेन सैमी | वेस्टइंडीज | 2012 | टी20 वर्ल्ड कप |
21 | एमएस धोनी | भारत | 2013 | चैंपियंस ट्रॉफी |
22 | लसित मलिंगा | श्रीलंका | 2014 | टी20 वर्ल्ड कप |
23 | माइकल क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया | 2015 | वनडे वर्ल्ड कप |
24 | डैरेन सैमी | वेस्टइंडीज | 2016 | टी20 वर्ल्ड कप |
25 | सरफराज अहमद | पाकिस्तान | 2017 | चैंपियंस ट्रॉफी |
26 | इयोन मॉर्गन | इंग्लैंड | 2019 | वनडे वर्ल्ड कप |
27 | केन विलियमसन | न्यूजीलैंड | 2021 | विश्व टेस्ट चैंपियनशिप |
28 | एरोन फिंच | ऑस्ट्रेलिया | 2021 | टी20 वर्ल्ड कप |
29 | जोस बटलर | इंग्लैंड | 2022 | टी20 वर्ल्ड कप |
30 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 2023 | विश्व टेस्ट चैंपियनशिप |
31 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 2023 | वनडे वर्ल्ड कप |
32 | रोहित शर्मा | भारत | 2024 | टी20 वर्ल्ड कप |
33 | रोहित शर्मा | भारत | 2025 | चैंपियंस ट्रॉफी |
34 | टेम्बा बावुमा | साउथ अफ्रीका | 2025 | विश्व टेस्ट चैंपियनशिप |