ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में लगे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लगभग सभी टीमों पर चोट का ग्रहण लगा हुआ है। 12 जनवरी तक टीमों का स्क्वाड का ऐलान करना था और उनके पास फरवरी 12 तक बदलाव करने का मौका था। इस दौरान कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए। कई देशों को स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा।
भारत
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला है। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ट्रेवल रिजर्व में डाल दिया गया है। उनकी जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में कई बदलाव करने पड़े। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने संन्यास का ऐलान कर दिया। इन खिलाड़ियों की जगह शॉन एबट, बेन ड्वारहस, जेस फ्रेजर मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा को टीम में शामिल किया गया है।
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम भी गेंदबाजों के चोटिल होने से परेशान है। टीम के गेंदबाज एनरिख नॉर्खिया और गेराल्ड कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉपी से बाहर हो गए। वहीं कॉर्बिन बॉश को टीम में मौका मिला।
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आएगी। टीम के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नांगयालिया खारोटे को मौका मिलेगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान
न्यूजीलैंड की टीम भी मुश्किल में है। उनके स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पाकिस्तान में ही मैच के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें टांके लगवाने पड़े। वहीं पाकिस्तान को भी उम्मीद है कि उनके स्टार खिलाड़ी हारिस राउफ जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
चोटिल होने वाले बड़े खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | कारण |
| जसप्रीत बुमराह | भारत | कमर की चोट |
| पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | ऐढ़ी की चोट |
| जोश हेजलवुड | ऑस्ट्रेलिया | हिप इंजरी |
| मिचेल मार्श | ऑस्ट्रेलिया | कमर की चोट |
| एनरिख नॉर्खिया | साउथ अफ्रीका | कमर की चोट |
| जेकब बेथेल | इंग्लैंड | हैमस्ट्रिंग |
| साइम आयूब | पाकिस्तान | एढ़ी की चोट |
| गेराल्ड कोएत्जी | साउथ अफ्रीका | ग्रोइन और हैमस्ट्रिंग इंजरी |
| अल्लाह गजनफर | अफगानिस्तान | स्पाइन फ्रैक्चर |
