महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर चिंता जताते हुए हॉकी इंडिया ने बुधवार (13 अप्रैल) को सूखा प्रभावित लोगों की मदद के लिये 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया। हॉकी इंडिया ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को सूखे का प्रकोप झेल रहे लोगों की मदद के लिये 10 लाख रुपए दिये जायेंगे।
हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘महाराष्ट्र भयंकर सूखे की चपेट में है जिससे किसानों पर बुरा असर पड़ रहा है। सूखा प्रभावित इलाकों में मदद के लिये हॉकी इंडिया मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़नवीस को 10 लाख रुपये दे रहा है।’’
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा,‘‘महाराष्ट्र पर दर्दनाक विपदा आन पड़ी है और हम राज्य के किसानों की मदद का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हर व्यक्ति को ऐसे समय में उनकी मदद करनी चाहिये।’’