श्रीलंका ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में रविवार (10 दिसंबर) को खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान भारत को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। श्रीलंका ने सुरंगा लकमल ( 4 विकेट) की अगुआई में अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मेजबान टीम की मजबूत बल्लेबाजी को घुटने टेकने पर मजबूर करते हुए 112 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को श्रीलंका ने 20.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
श्रीलंका के लिए उपुल थरंगा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज ने 25 और निरोशन डिकवेला ने 26 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने एक समय 29 रनों पर ही सात विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 65 रनों की पारी खेलकर भारत को वनडे इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर आउट होने से बचाया और 100 के आंकड़े के पार भी ले गए।
[matchcode-to-post id=”insl12102017184842″]
–श्रीलंका ने 20.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना मुकाबले को जीत लिया है। भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है। 13 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा।
-श्रीलंका ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए महज 4 रन की जरूरत है। टीम इंडिया इस मुकाबले को लगभग हार चुका है। अब उसकी नजरें दूसरे वनडे पर होंगी।
-हार्दिक पांड्या अपना चौथा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगी तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर चौका। श्रीलंका को जीत के लिए महज 22 रन की जरूरत। श्रीलंका- 91/3 (17)
–12.3 ओवर में पांड्या की गेंद पर थरंगा धवन को अपना कैच थमा बैठे। थरंगा 46 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट। भारत को तीसरी सफलता। नए बल्लेबाज के रूप में निरोशन डिकवेला मैदान पर आ चुके हैं। श्रीलंका- 66/3 (13)
-भवनेश्वर कुमार अपना छठा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। इस ओवर से श्रीलंका ने महज 4 सिंगल बटोरे। मेहबान टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।
-श्रीलंका ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। भारतीय गेंदबाजी में यहां से बदलाव संभव है। वहीं श्रीलंका को जीत के लिए 71 रन की दरकार।
–भुवनेश्वर कुमार के पांचवें ओवर की पहली दो गेंदों पर थरंगा ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर डबल। इस महंगे ओवर में 11 रन बने। श्रीलंका को जीत के लिए 246 गेंदों में 82 रन की जरूरत है। श्रीलंका – 31/2 (9)
-जसप्रीत बुमराह-भुवनेश्वर कुमार शानदार गेंदबाजी करते हुए। मैथ्यूज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। आठवां ओवर जसप्रीत बुमराह के हाथों में। इस ओवर से महज 1 रन। श्रीलंका – 24/2 (8)
–लाहिरू थिरिमाने के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लग चुका है। अभी टीम का स्कोर महज 19 रन है। लाहिरू भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए। भारत के लिए यहां से मैच में वापसी का समय है।
–नए बल्लेबाज के रूप में लाहिरू थिरिमाने मैदान पर आए। 5.5 ओवर में बुमराह की गेंद पर थरंगा का कैच लपका गया मगर ये नो-बॉल करार। अगली गेंद पर चौका। श्रीलंका – 19/1 (6)
-बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई गुनातिलका महज 1 रन पर पवेलियन रवाना हो चुके हैं। श्रीलंका को पहला झटका लगा। फैंस में खुशी की लहर। उम्मीद की जा रही है कि भारत की ही तरह श्रीलंका के लिए भी ये पिच कठिनाई भरी रहने वाली है।
–दूसरे ओवर बुमराह ने महज 1 रन दिया। तीसरा ओवर भुवनेश्वर के हाथों में। चौथी गेंद पर उपुल थरंगा ने चौका लगाया। श्रीलंका की शानदार शुरुआत रही है। टीम ने बगैर किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं।
-भुवनेश्वर कुमार श्रीलंकाई पारी का पहला ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर सिंगल और इसी के साथ श्रीलंका का खाता खुला। श्रीलंका ने पहले ओवर में बगैर विकेट खोकर 2 रन बना लिए हैं।
-भारतीय खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में धनुष्का और थरंगा मैदान पर आते दिख रहे हैं। श्रीलंका के लिए ये टारगेट कोई मुश्किल खड़ी नहीं करेगा।
–38वें ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने चौका जड़ा मगर अगली ही गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में परेरा की गेंद पर कैच आउट। इसी के साथ भारतीय पारी का अंत महज 112 रन पर हो चुका है।
-धोनी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही टीम का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। इस खिलाड़ी के दम पर ही ये पारी टिकी हुई है। भारत की शर्मनाक प्रदर्शन से धोनी ने बाहर निकाल लिया है। भारत- 108/9 (37)
-15 गेंद में 0 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बुमराह के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नाखुश नजर आए। बुमराह के आउट होने के अगले ओवर के पहले ही गेंद पर धोनी ने छक्के के साथ शुरुआत की है।
-धोनी पूरी तरह से सेट हो चुके हैं। यहां से वह अपना अर्धशतक जरूर पूरा करना चाहेंगे। इसके साथ ही उनकी कोशिश टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की भी होगी।
-धनंजय की गेंद पर धोनी ने कदमों का इस्तेमाल करके मिड विकेट और स्क्वॉयर लेग के बीच शॉट खेला। धोनी इसी के साथ 33 रन पर आ गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 8 विकेट पर 80 रन हो गया है।
-अब धोनी का साथ देने के लिए क्रीज पर जसप्रीत बुमराह आए हैं। बुमराह की कोशिश यही होगी कि वो ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक धोनी को दें। धोनी ने भी अब अपना बल्ला बदल लिया है।
-कुलदीप यादव भी लौटे पवेलियन। धोनी और यादव के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी। लेकिन यादव के आउट होने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ी।
-धोनी और यादव अब खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर भी सात विकेट पर 65 रन पर पहुंच चुका है।
-प्रदीप की गेंद पर धोनी के खिलाफ एल्बीडब्लू की अपील की गई जिसे अंपायर ने नकार दिया। श्रीलंका ने रिव्यू लिया, साथ रन आउट की भी अपील की। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। धोनी और यादव टीम का स्कोर आगे ले जाते हुए।
– 10 गेदों पर 10 रन बनाकर पांड्या आउट हुए ही थे कि भुवनेश्वर कुमार भी उनके पीछे-पीछे पवेलियन की तरफ चलते बने। भारत की उम्मीद अभी भी महेंद्र सिंह धोनी से है। धोनी जब तक मैदान पर मौजूद है कुछ भी हो सकता है।
-हार्दिक पांड्या प्रदीप की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। बल्ले का निचला किनारा लगकर गेंद स्लिप में मैथ्यूज के हाथों में गई और पांड्या आउट हो गए। भारतीय टीम की नजरें अब महेंद्र सिंह धोनी पर।
-हार्दिक पांड्या क्रीज पर आते ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। भारत की आखिरी उम्मीद अब इन्हीं दोनों से है।
-लकमल की गेंद को ऑन साइड में खेलने की कोशिश की मनीष पांडे चूके, बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप में एंजिलो मैथ्यूज ने कैच पकड़ लिया। इसके अगले ओवर में ही श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन।
-भारत की पारी बेहद धीमी गति से चलती हुई। लकमल ने बेहतरीन तरीके से दिनेश कार्तिक को आउट कर पवेलियन भेजा। भारतीय टीम को यहां से दबाब में निकालने का काम मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर – 11/3
– श्रेयस अय्यर ने 11 वीं गेंद पर अपना खाता खोला। उन्होंने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर चार रन बटोरा। भारत की पारी का पहला चौका लगा। लेकिन दो विकेट खोने के बाद भारतीय टीम बेहद मुशिकल में नजर आ रही है।
–भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महज दो रन बनाकर पैवेलियन वापस लौट गए हैं। लकमल ने अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय बल्लेबाजों को बांधने का काम अभी तक बखूबी किया है।
-भारतीय टीम को पहला झटका जल्द ही लग चुका है। शिखर धवन बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। उस समय भारतीय टीम का स्कोर भी 0 रन था।
-टॉस हारकर भारतीय टीम की सलामी जोड़ी शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर पहुंच गए हैं। सुरंग लकमल श्रीलंका के लिए पहला ओवर फेंकेगे। भारतीय पहले ओवर में रन बनाने में नाकामयाब रही। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर – 0/0
-उपुल तरंगा, धनुष्का गुणतिलाका, लहिरु तिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असिला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला, तिसारा परेरा, सचित पठिराणा, सुरंग लकमल, अकिला धनंजय, नुवान प्रदीप इन खिलाड़ियों के साथ पहले वनडे में मैदान पर उतरेगी श्रीलंकाई टीम।
-भारत की प्लेयिंग इलेवन: शिखर धवन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर,मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एस एस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल। रहाणे को नहीं मिली टीम में जगह
– श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली है। विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए अय्यर के लिए आज भारत की तरफ से बड़ा स्कोर खड़ा करने का अच्छा मौका है।
-रहाणे टेस्ट में अच्छी फॉर्म में नहीं थे। उनके लिए और टीम के लिए यह जरूरी है कि रहाणे अपने बल्ले की जंग को दूर करें। कोहली की गैमोजूदगी मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।
-भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार पर टीम की कमान होगी। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार साबित हो सकती है। इस विकेट पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और तब इस विकेट के व्यवहार की सभी ने तारीफ की थी।
-श्रीलंका की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी थरंगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, तीसरे टेस्ट में मैच बचाने वाली पारी खेलने वाले धनंजय डी सिल्वा और दिमुथ करुणारत्ने पर निर्भर करेगी।
-रोहित नए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में मौका दे सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम है क्योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या के रूप में एक हरफनमौला खिलाड़ी पहले से ही मौजूद है।
– श्रीलंका के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
– धर्मशाला वनडे में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा सीरीज जीतकर टीम को नंबर वन बनाने की कोशिश करेंगे।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
श्रीलंका: उपुल तरंगा, धनुष्का गुणतिलाका, लहिरु तिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असिला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला, तिसारा परेरा, सचित पठिराणा, सुरंग लकमल, अकिला धनंजय, नुवान प्रदीप
