Hima Das donates half of salary to Assam flood relief: भारत की स्टार महिला धावक हिमा दास ने गृह राज्य असम में राहत प्रयासों में मदद करने के लिए अपने मासिक वेतन का आधा हिस्सा दान कर दिया है। असम में बाढ़ के चलते करीब 52 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। स्टार स्प्रिंटर ने असम को बचाने के लिए लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है। हिमा ने जो धनराशि दान की है, वह उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिलने वाले वेतन का आधा हिस्सा है। हिमा वहां एचआर विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
हिमा ने बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से अपील की है कि वे भी दान दें और उनके प्रदेश को बचाएं। हिमा ने ट्वीट किया, “हमारे प्रदेश असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं। इसलिए मैं बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से यह अपील करना चाहती हूं कि वह हमारे राज्य की इस मुश्किल स्थिति में मदद करें।”
I have contributed my bit and requesting others also to please help people of Assam. #AssamFloods https://t.co/y7ml1EMGzG
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 16, 2019
असम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तकरीबन 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक 33 में से 31 जिलों में जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। लगातार बिगड़ते जा रहे हालात से करीब 4,175 गांव के 46,28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम में हर साल बाढ़ से स्थिति बिगड़ती है लेकिन इस बार हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।
Flood situation in our state Assam is very critical, 30 out of 33 districts are currently affected. So i would like to request big corporates and individuals to kindly come forward and help our state in this difficult situation. pic.twitter.com/cbVZv7b4IP
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 16, 2019
हिमा पिछले 2 सप्ताह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने 11 दिन में 3 स्वर्ण पदक जीते थे। हिमा ने 13 जुलाई को चेक रिपब्लिक में हुई क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। तब उन्होंने 200 मीटर रेस 23.43 सेकंड में पूरी की थी। इससे पहले 7 जुलाई को पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता था। तब उन्होंने 200 मीटर रेस 23.97 सेकंड में पूरी की थी। उन्होंने 4 जुलाई को पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। तब 200 मीटर रेस 23.65 सेकंड में पूरी की थी।