मैच के दौरान आपने कई शानदार गोल देखें होंगे जिसे देखकर आप प्रभावित भी हुए होंगे, लेकिन बास्केटबॉल के मैदान पर अनोखे अंदाज में अगर आप कोई शानदार गोल देखें तो उसका मजा ही कुछ और है। एक ऐसा ही वीडियो हिजाब पहने कुछ महिलाओं का वायरल हो रहा है जिसे फैंस तो खूब पसंद कर ही रहे हैं साथ ही FIFA Women’s World Cup ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
इस 9 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिजाब में कुछ महिलाएं फुटबॉल खेलती दिख रही हैं। एक स्ट्राइकर गोल करने का प्रयास करती है तो वो इसमें असफल रहती है। लेकिन इसके बाद वो बास्केटबॉल पोस्ट में सफल रूप में चली जाती है। एक फैन ने फीफा को यह वीडियो भेजते हुए कहा कि आप इसे अपना गोल ऑफ द ईयर चुन लीजिए। इसके बाद फीफा वुमेन्स वर्ल्ड कप नामक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इसे शेयर किया है।
One of our followers sent us this, and asked us to make it our ‘Goal of the Year.’ Well…technically…pic.twitter.com/b0X72qLoEb
— FIFA Women’s World Cup (@FIFAWWC) December 1, 2019
— Aishril Pelletier (@aishril) December 1, 2019
इसके बाद तो मानो कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि निश्चित रूप से इसे गोल ऑफ द ईयर माना जाना चाहिए। बता दें कि 2016 में जोर्डन ने अंडर-17 महिला विश्वकप का आयोजन किया था। 2014 के बाद से यह पहला कोई बड़ा फीफा का टूर्नामेंट हुआ था। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर और कई शानदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें महिलाओं ने शानदार गोल दागे हैं।


