Year Ender 2025, Most Wickets for India in ODI: भारतीय टीम ने साल 2025 का यादगार अंत किया है। टीम इंडिया ने इस साल टी20 और वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत ने इस साल वनडे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। भारत के 2025 में शानदार वनडे परफॉर्मेंस में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। हर्षित राणा इस साल के भारत के नंबर 1 वनडे गेंदबाज बने।
भारतीय टीम ने इस साल की अपनी आखिरी वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने नाम की। अब भारत 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। साल 2025 में बल्लेबाजी में रोहित, विराट, अय्यर का जलवा देखने को मिला, तो गेंदबाजी में हर्षित राणा ने बाजी मारी। हर्षित राणा साल 2025 में भारत के वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
मोहम्मद शमी भी लिस्ट का हिस्सा
भारतीय टीम से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से बाहर मोहम्मद शमी भी इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की सूची में टॉप 5 का हिस्सा हैं। उन्होंने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। वर्तमान में शमी भारत की तीनों फॉर्मेट की टीम से बाहर चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में भारतीय गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है।
साल 2025 में सबसे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले भारतीय
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | ओवर | मेडन | रन | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
| हर्षित राणा | 11 | 11 | 85.0 | 4 | 511 | 20 | 4/39 | 25.55 | 6.01 | 25.5 | 1 | 0 |
| कुलदीप यादव | 11 | 11 | 104.1 | 1 | 551 | 19 | 4/41 | 29.00 | 5.28 | 32.8 | 2 | 0 |
| रविंद्र जडेजा | 10 | 10 | 86.0 | 3 | 401 | 12 | 3/26 | 33.41 | 4.66 | 43.0 | 0 | 0 |
| मोहम्मद शमी | 7 | 7 | 56.5 | 1 | 337 | 11 | 5/53 | 30.63 | 5.92 | 31.0 | 0 | 1 |
| अक्षर पटेल | 11 | 11 | 84.2 | 3 | 377 | 11 | 2/22 | 34.27 | 4.47 | 46.0 | 0 | 0 |
| अर्शदीप सिंह | 6 | 6 | 46.2 | 2 | 259 | 10 | 2/33 | 25.90 | 5.58 | 27.8 | 0 | 0 |
| वरुण चक्रवर्ती | 4 | 4 | 40.0 | 0 | 190 | 10 | 5/42 | 19.00 | 4.75 | 24.0 | 0 | 1 |
| प्रसिद्ध कृष्णा | 4 | 4 | 32.3 | 1 | 251 | 8 | 4/66 | 31.37 | 7.72 | 24.3 | 1 | 0 |
| हार्दिक पंड्या | 8 | 8 | 43.3 | 1 | 271 | 7 | 2/31 | 38.71 | 6.22 | 37.2 | 0 | 0 |
| वाशिंगटन सुंदर | 6 | 6 | 31.0 | 0 | 184 | 6 | 2/37 | 30.66 | 5.93 | 31.0 | 0 | 0 |
