टीम इंडिया के ऑल राउंडर हैं हार्दिक पांड्या। जब फॉर्म पर आते हैं, तो हर किसी को अपना कायल बना लेते हैं। बैटिंग ही नहीं बल्कि बॉलिंग में भी छा जाते हैं। उन्हें खेलते देख फैंस इधर-उधर नजर भी नहीं फिरा पाते हैं। खेल ही उनका इतना जानदार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांड्या को किसने हैरान कर दिया था। इतना कि वह हाथ से खाने की थाली गिरा बैठे थे। 20-25 मिनट तक उन्हें खुद को यकीन दिलाने में लगा था कि वह जिससे मिले हैं, वह ठीक उनके सामने था।
हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के फॉर्मर क्रिकेटर सुनील गावस्कर की। आप में से कई लोग उन्हें लिटिल मास्टर के नाम से भी जानते होंगे। एक बार जब उन्होंने पांड्या को हाय बोला था, तो वह उन्हें सामने देख हैरान रह गए और हाथ से थाली गिरा बैठे। उन्होंने खुद इस मजेदार वाकये का जिक्र विक्रम साथये के कॉमेडी शो ‘वॉट ए डक’ में किया है।
पांड्या बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू हुई थी। पहला मैच था, उससे पहले की बात है। वह खाना खा रहे थे। अचानक से पीछे से आवाज आती है। किसी ने पीठ पर हाथ लगाते हुए उन्हें हाय कहा था। पीछे मुड़े और नजारा देखा, तो हाथ से खाने की प्लेट गिर गई। फिर उन्होंने उसे किनारे रखा। बता दें कि इस दौरान पांड्या के सामने साक्षात लिटिल मास्टर थे।
उन्होंने आगे कहा कि वह सिर्फ उन्हें देखता ही रहे। जिनको (भगवान) को मैंने देखा था, वह अब सामने थे। वह सामने से आकर हाय बोल रहे थे। किसी को इस चीज की उम्मीद नहीं थी। किसी ने उस बारे में बताया भी नहीं था कि वह आने वाले हैं। पांड्या इस बात से आश्चर्यचकित रह गए थे। यहां तक कि उन्हें इस बात के आश्चर्य से निकलने में ही 20 से 25 मिनट लग गए थे।
