भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद पूरी तरह क्रिकेट में रमे हुए हैं। वह कुछ समय पहले तक लंदन में थे जहां वह क्रिकेट का अभ्यास करते नजर आए। वहीं उनकी पत्नी नताशा सर्बिया से लौटने के बाद मॉडल एलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।
नताशा भारत वापस आईं
नताशा अपने बेटे अगस्तय को लेकर सर्बिया गई थीं। इसी दौरान हार्दिक ने दोनों के अलग होने का ऐलान किया था। नताशा अब वापस भारत आ चुकी हैं। हार्दिक से दूर वह सेक्का के साथ चिल कर रही हैं। दोनों कभी जिम में साथ नजर आते हैं तो कभी स्वीमिंग पूल में।
एलेक्सजेंडर का वीडिया वायरल
सेक्का (एलेक्जेंडर) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें नताशा पूल में फ्लोटर पर आराम करती नजर आ रही थी। सेक्का पीछे से आए और उन्होंने नताशा को गिरा दिया। अचानक से पानी में गिरते ही नताशा हैरान-परेशान हो गई। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नताशा ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए। नताशा सेक्का को अपना भाई मानती हैं। वह कई मौकों पर सोशल मीडिया पर यह बता भी चुकी हैं। सेक्का भी नताशा की तरह सर्बिया के रहने वाले हैं और भारत में बतौर फिटनेस ट्रेनर और मॉल काम करते हैं।