IPL 2022 GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 43वें मुकाबला में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की ओर से राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने 40 गेंद में पांचवें विकेट के लिए नाबाद 79 रन की साझेदारी की। राहुल तेवतिया 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 गेंद में 43 और डेविड मिलर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
इसके अलावा गुजरात टाइटंस की ओर से ऋद्धिमान साहा ने 22 गेंद में 29, शुभमन गिल ने 28 गेंद में 31 और साई सुदर्शन ने 14 गेंद में 20 रन की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से शाहबाज अहमद ने 26 और वानिंदु हसरंगा ने 28 रन देकर 2-2 विकेट लिए। जोस हेजलवुड काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 3.3 ओवर में 36 रन लुटाए।
इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का हो गया। आईपीएल 2022 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस के अब 9 मैच में 16 अंक हो गए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 10 मैच में 10 अंक हैं। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी की बात करें तो उसकी ओर से विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मैक्सेवल 18 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमरोर ने 8 गेंद पर 16 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से प्रदीप सांगवान ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। शमी, अल्जारी जोसेफ, राशिद खान और लॉकी फर्ग्युसन के हिस्से भी एक-एक सफलता हाथ लगी।
इससे पहले फाफ डुप्लेसिस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। उन्होंने यश दयाल और अभिनव मनोहर की जगह प्रदीप सांगवान और साईं सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।
IPL 2022 GT vs RCB: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
Indian Premier League, 2022
Gujarat Titans
174/4 (19.3)
Royal Challengers Bangalore
170/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 43 )
Gujarat Titans beat Royal Challengers Bangalore by 6 wickets
IPL 2022, GT vs RCB Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 का न्यूनतम स्कोर बनाया है।
प्रदीप सांगवान आखिरी ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने चौका लगाया। सांगवान के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 9 रन आए। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है। कोहली के 21 गेंद में 27 और रजत पाटीदार के 11 गेंद में 14 रन हैं।
अल्जारी जोसेफ पांचवां ओवर लेकर आए। कोहली ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। रजत पाटीदार ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। अल्जारी जोसेफ के इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 13 रन आए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 34 रन है। कोहली के 18 गेंद में 24 और रजत पाटीदार के 8 गेंद में 8 रन हैं।
चौथा ओवर प्रदीप सांगवान लेकर आए। उनके इस ओवर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 2 रन आए। चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है। कोहली के 14 गेंद में 15 और रजत पाटीदार के 6 गेंद में 4 रन हैं।
तीसरा ओवर शमी लेकर आए। कोहली उनकी पहली गेंद पर बीट हुए, लेकिन तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार ने 3 रन लेकर अपना खाता खोला। तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है। कोहली के 11 गेंद में 13 और पाटीदार के 3 गेंद में 3 रन हैं।
दूसरा ओवर प्रदीप सांगवान लेकर आए। कोहली ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक डुप्लेसिस को दी। डुप्लेसिस तीसरी और चौथी गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए। पांचवीं गेंद पर प्रदीप सांगवान ने उन्हें विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच करा दिया। डुप्लेसिस 4 गेंद बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। डुप्लेसिस की जगह रजत पाटीदार क्रीज पर आए। प्रदीप सांगवान ने अपने पहले ओवर में एक रन दिया और एक विकेट चटकाया।
कोहली शमी की दूसरी गेंद पर भी रन नहीं ले पाए। हालांकि, तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। इसके साथ ही उनका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खाता खुला। उन्होंने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। पांचवीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने स्ट्राइक डुप्लेसिस को दी। डुप्लेसिस आखिरी गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए।
आईपीएल 2022 का 43वां मुकाबला शुरू हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। शमी की पहली गेंद ऑफ स्टंप के करीब फुलर थी। कोहली ने आसानी से अगला पैर निकालकर डिफेंस कर दिया।
आईपीएल 2022 में ये दोनों टीमें एक ही ग्रुप की हैं, लेकिन पहली बार मैदान पर आमने-सामने हैं। गुजरात टाइटंस 8 मैच में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसने अब तक सिर्फ एक मैच गंवाया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 में से 5 मैच में जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं। वह आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस लगातार 4 मुकाबले जीत कर यहां तक पहुंची है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को अपने पिछले दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में जहां उसकी कोशिश इस मैच से जीत की राह पर लौटने की होगी। वहीं, गुजरात टाइटंस की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
संजय बांगड़ ने मैच से पहले कहा, विराट कोहली एक महान क्रिकेटर हैं। उन्होंने पहले भी कई बार इन उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है। मैंने उन्हें करीब से देखा है। वह जल्द ही खराब फॉर्म से उबर जाएंगे।
IPL 2022, GT vs RCB Live Score: ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ 68 रन ही बना पाई थी। यह आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे कम स्कोर है। गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर में 4 रन का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। इनमें से दो में उसने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। आईपीएल 2012 में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने ही लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर एक से अधिक (तीन) मैच जीते थे। इस सीजन गुजरात टाइटंस दो मैच में ऐसा कर चुकी है। यदि इस मैच में भी उसने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया तो चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी पहुंच जाएगी।